सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक के माध्यम से हिंदु धार्मिक स्थलों के सौ वर्गमीटर की दूरी में मांसाहार की दुकानें नही रखने का प्रस्ताव रखा....
Updated : December 06, 2025 12:00 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
राजनीति
भीलवाड़ा :- साँसद दामोदर अग्रवाल ने हिंदु धार्मिक स्थलों के सौ वर्गमीटर दूरी तक मांसाहार को निषेध करने का प्रस्ताव लोकसभा के सदन में रखा है। साथ ही अग्रवाल ने इसके लिये कानून बंनाने की भी मांग की। साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि मंदिरों, देवालयों के सौ वर्ग मीटर के दायरे में पशुओं को काटने, खुले में लटकाने, बेचने, पकाने और खाने की गतिविधियों पर रोक लगाने व ऐसे कृत्य को अपराध घोषित करने का एक प्रस्ताव भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल की ओर से लोकसभा के सदन में रखा गया । साथ ही सांसद अग्रवाल ने इसे जल्द ही पारित कर लागू करने की मांग भी की। इस प्रस्ताव के अनुसार इन कृत्यों से श्रद्धालुओँ की उपासना में पवित्रता और सात्विकता नहीं रहती है और ऐसे कृत्यों को देखने, सूंघने और सुनने के माध्यम से संपर्क में आने के कारण उपासना खंडित होने की आशंका बन जाती है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित बिल में विशेष धार्मिक अधिकारी नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। इन धार्मिक अधिकारियों को मांसाहारी नहीं होने व पूजा व प्रवचन का पालन करने वाला होना होगा। जिन्हें सरकार की ओर से समुचित वेतन और भत्ते भी दिए जाएं। ये अधिकारी मंदिर, धर्म स्थल के 100 वर्गमीटर के दायरे में किसी भी स्थान तक पहुंच कर जांच करने, पूछताछ करने का अधिकार होगा और उल्लघंन पाए जाने पर ऐसे वाहन, साधन और मवेशी का जिन्हें उक्त उपयोग के लिए लाया जा रहा हो, का अधिग्रहण करने का अधिकार होगा। मवेशी की देख रेख धार्मिक अधिकारी कर सकेगा और उनके साथ निरुद्ध किए व्यक्तियों को पुलिस को अग्रिम कार्यवाई के लिए सौपनें का प्रावधान किया गया है साथ ही उक्त अपराध मे दोषी को अदालत की ओर से तीन वर्ष से आठ वर्ष तक की सजा के साथ-साथ तीन से पांच लाख रूपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित गैर सरकारी बिलों में प्रस्तावित तथ्यों, सिफारिशों पर शृंखला के तहत धार्मिक अधिकारी नियुक्त कर हो निगरानी की व्यवस्था। साँसद अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार इस कार्य को करने के लिए राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करे, इसलिए उनके द्वारा प्रस्तावित बिल में यह प्रावधान किया गया है कि इस बिल के प्रावधानों को लागू करवाने के लिए बिल पास होने पर केन्द्र सरकार राज्य सरकारों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करे। प्रस्तावित बिल के अनुसार देवालय की परिभाषा में जिसे सार्वजनिक धार्मिक उपासना स्थल के रूप में प्रयुक्त किया जाता हो और जो हिन्दू समुदाय या उसके किसी वर्ग को समर्पित है इसमें सांस्कृतिक संस्था, मठ, मंडप या पुस्तकालय भी शामिल रहेंगे। प्रस्तावित बिल का उद्देश्य है कि पूरे हिन्दुस्तान में धार्मिक स्थलों पर 100 मीटर की परिधि में मांस के कारोबार, वितरण पर पाबंदी लगे। इसके लिए कानून बने। देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बना रहे और आमजन की धर्मिक आस्था बनी रहे।
और खबरे
714 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तारी, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
December 06, 2025 01:36 PM
फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज से बनावटी व्यक्ति के द्वारा अलग अलग पांच फर्जी रजिस्ट्री करवाई....
December 06, 2025 01:31 PM
सिविल अस्पताल मनासा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने सी.एम.एच.ओ. ने ली बैठक, दिए सख्त निर्देश...
December 06, 2025 01:27 PM
रतनगढ़ में बाल विवाह रोकथाम प्रशिक्षण सम्पन्न….
December 06, 2025 01:22 PM
जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल है, जैविक हाट, कलेक्टर एवं जि.प.सदस्य सुश्री धाकड़ ने किया जैविक हाट का अवलोकन, कलेक्टर ने खरीदे जैविक हाट से जैविक उत्पाद...
December 06, 2025 01:21 PM
होमगार्ड लाईन में मनाया गया म.प्र.होमगार्ड एंव नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह, कलेक्टर एवं एस.पी. ने होमगार्ड परेड़ का निरीक्षण कर सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिक उनके प्रतिभाशाली बेटे, बेटियां सम्मानित...
December 06, 2025 01:18 PM
उपनगर पुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली समाज विकास सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न 51जोडो का रखा लक्ष्य...
December 06, 2025 12:06 PM
सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक के माध्यम से हिंदु धार्मिक स्थलों के सौ वर्गमीटर की दूरी में मांसाहार की दुकानें नही रखने का प्रस्ताव रखा....
December 06, 2025 12:00 PM
खाद संकट ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, घंटों लाइन में लगने को मजबूर अन्नदाता - विनोद दक, भाजपा सरकार के राज में किसान दुखी और परेशान, खाद संकट ने तोड़ी कमर, नहीं मिल रहा फसलों का सही दाम....
December 06, 2025 09:35 AM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
December 06, 2025 09:23 AM
महापरिनिर्वाण दिवस पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि....
December 06, 2025 08:00 AM
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से मारपीट के प्रकरण में शिक्षिका निलंबित....
December 06, 2025 03:10 AM
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित, मतदान 29 दिसम्बर को.
December 06, 2025 03:02 AM
03.25 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा के पोधे की खेती पकड़ने में कुकडेश्वर पुलिस को मिली सफलता....
December 06, 2025 01:49 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 06, 2025 01:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 06, 2025 01:36 AM
मनासा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही, 2 खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, टोस्ट के 2 एवं घी के 2 नमूने लिए....
December 05, 2025 03:18 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र पर किया कृषि शिक्षा दिवस का आयोजन...
December 05, 2025 02:40 PM
03 वर्षो से फरार 06 लाख 11 हजार 351 रूपये की धोखाधडी के आरोपी को रामपुरा पुलिस ने अहमदाबाद गुजरात से किया गिरफ्तार...
December 05, 2025 12:12 PM