नीमच नपा की मेहनत रंग लाई साउथ अफ्रीका में नीमच के तेराकों ने लहराया परचम, श्रीमती चोपड़ा ने किया विश्व विजेताओं का जोरदार स्वागत, सभापतिगण व पार्षद भी रहे मौजूद....
Updated : December 16, 2025 02:38 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- स्वीम फ्लाय क्लब व नगर पालिका के कोचेस के मार्गदर्शन में नगर पालिका के स्विमिंग पूल में पसीना बहाकर दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में चार मेडल जीतने वाले विश्व चैंपियनों का मंगलवार 16 दिसंबर को स्विमिंग पूल परिसर में नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने नपा सभापति श्री मनोहर मोटवानी,श्रीमती छाया जायसवाल, श्री अशोक जोशी व पार्षद रूपेंद्र लोक्स के साथ पुष्प माला व मेडल पहना कर जोरदार स्वागत किया! इस अवसर पर स्विम फ्लाई क्लब के मैन्टर श्री प्रभु मूलचंदानी व श्री राकेश कोठारी भी मंचासीन थे! स्विम फ्लाई क्लब द्वारा आयोजित खिलाड़ियों के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि यह नीमच ही नहीं बल्कि हमारे प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है कि नीमच के तेराको ने विदेश की धरती पर आयोजित विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतकर नीमच का नाम रोशन किया है, इसके लिए स्विम फ्लाय क्लब के पदाधिकारी, स्विमिंग पूल के कोच और बच्चों के अभीभावको प्रशंसा के पात्र है जिनके उचित सहयोग और मार्गदर्शन से बच्चों ने यह इतिहास रचा है! सबसे ज्यादा बधाई के वह बच्चे है जिन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की है! मुझे विश्वास है कि यह बच्चे आगे एशियाड में जाकर नीमच का नाम रोशन करेंगे! इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जो भी सुविधा चाहिए उसे नगर पालिका प्रदान करेगी। प्रारंभ में स्विम फ्लाई क्लब के अध्यक्ष राकेश कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि इंदौर में नीमच के तेराकों ने 13 मेडल जीत कर मध्य प्रदेश चैंपियनशिप अपने नाम की और उसमें नीमच स्विमफ्लाई के आठ बच्चों का साउथ अफ्रीका के लिए चयन हुआ! इसी के साथ नीमच की ही तेरा कनक श्री ने एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेकर एशियाड की ओर अपने कदम बढ़ा दिए है और यह सब नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षदों के सहयोग से संभव हुआ है जिन्होंने बच्चों को प्रैक्टिस के लिए स्विमिंग पूल उपलब्ध कराया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका के लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि नीमच के बच्चों ने साउथ
अफ्रीका में धमाकेदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है! इस दौरान पार्षद रूपेंद्र लोक्स ने भी स्विमिंग पूल के अपने अनुभव साझा किये!
ये बने विश्व चेम्पीयन - साउथ अफ्रीका में 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित विश्व तेराकी चैंपियनशिप में सिद्धांत सिंह जादौन व आयुष शर्मा ने सिल्वर तथा असमी कटारिया व स्तुति अग्रवाल ने ब्रांज मेडल जीता! इसी चैंपियनशिप में पृथ्वीराज सिंह हरोड़,आरव शर्मा, आरव बाफना व जिनिश आँजना ने भी बेहतर प्रदर्शन किया! स्वागत समारोह में नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, श्री टेकचंद बुनकर, श्री प्रवीण आर्य तथा स्विम फ्लाई क्लब के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में तेराकी सिखने वाले बच्चे उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन स्विम फ्लाई क्लब अध्यक्ष श्री राकेश कोठारी ने किया व आभार श्री निलेश जैन ने व्यक्त किया!
और खबरे
गौशाला पर गायों को चारा गुड़ लापसी खिलाकर भगवान पारसनाथ जी का जन्मोत्सव मनाया गया...
December 16, 2025 04:03 PM
नीमच नपा की मेहनत रंग लाई साउथ अफ्रीका में नीमच के तेराकों ने लहराया परचम, श्रीमती चोपड़ा ने किया विश्व विजेताओं का जोरदार स्वागत, सभापतिगण व पार्षद भी रहे मौजूद....
December 16, 2025 02:38 PM
शा. उ. मा.वि. जावी के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....
December 16, 2025 02:26 PM
ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, तीन झुलसे, तीन दमकलों ने आग पर पाया काबू...
December 16, 2025 02:22 PM
सांसद अग्रवाल ने लोकसभा सदन में कानून संशोधन विधेयक पर दिया व्यक्तव्य, The Repealing and Amending Bill 2025 पर सरकार का किया समर्थन...
December 16, 2025 02:14 PM
सांसद खेल महोत्सव का कार्यक्रम जाट संकुल में हुआ संपन्न...
December 16, 2025 02:03 PM
विद्यार्थियों को चांदोली और बरवाड़ा देवल के प्रगतिशील किसानों के खेत पर करवाया भ्रमण....
December 16, 2025 01:07 PM
जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर में 25 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 45 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....
December 16, 2025 12:25 PM
रेबीज बीमारी बेल का गौ रक्षा दल के सदस्यों ने किया उपचार उपचार के दौरान बैल कि मृत्यु हो गई...
December 16, 2025 12:17 PM
इनरव्हील ने किया खेलकूद का आयोजन.....
December 16, 2025 11:55 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा जिले के 84 श्रमिक परिवारों को 1.47 करोड़ की सहायता राशि अंतरित....
December 16, 2025 11:41 AM
कलेक्टर ने दिव्यांग पंकज को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर, स्वरोजगार के लिए मदद करने के दिए निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई , 91 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
December 16, 2025 11:39 AM
मनासा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 53 रोगियों ने लाभ लिया..
December 16, 2025 11:37 AM
महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण 22 दिसम्बर से प्रारंभ होगा...
December 16, 2025 11:30 AM
सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एमरजेंसी केयर बर्न इंजरी ट्रॉमा एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग मैनेजमेंट पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ....
December 16, 2025 11:28 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 54 आवेदकों की समस्याएं....
December 16, 2025 11:22 AM
28 अप्रैल को भादवामाताजी में होगा नीमच जिले का सेन सामुहिक विवाह सम्मेलन, 3 फरवरी को होगा नीमच में युवक-युवती की परिचय सम्मेलन, लाल सेन बने सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष, विनोद गहलोत बने परिचय सम्मेलन अध्यक्ष...
December 16, 2025 08:14 AM
दिल्ली में भाजपा नेता संतोष चोपड़ा ने किया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा....
December 16, 2025 07:49 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई, इस माह में अब तक 96 गौवंश और 38 अन्य पशु मुक्त कराये गये....
December 16, 2025 03:21 AM