FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विदाई समारोह : सीएमओ श्री खान को 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई....

  Updated : December 31, 2025 02:06 PM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद में सीएमओ अब्दुल रऊफ खान के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई। रतनगढ निवासी नगर परिषद सीएमओ रउफ खान को लगभग 23 साल की उम्र में नगर परिषद कर्मचारी बनने का मौका मिला। इनकी प्रथम नियुक्ति 1 जुलाई 1986 को रतनगढ़ नगर परिषद में हुई। जिसके बाद सिंगोली, रतनगढ़, डिकेंन, लुहारदा नगर परिषद में इन्होंने कार्य किया और बुधवार को सरवानिया नगर परिषद से सेवानिवृत हुए। पहले लेखपाल, राजस्व सहित अन्य पद पर कार्य किया। जिसके बाद लगातार 39 साल 5 माह के कार्यकाल को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण कर रिटायर हुए। श्री खान ने नगरीय प्रशासन विभाग की अलग अलग नगर परिषदो में नौकरी कर अपने सारे कर्तव्यों का निर्वहन किया। नगरपरिषद कार्यालय पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद द्वारा रखा गया। जिसमे सर्प्रथम नपा अध्यक्ष व पार्षदों ने सीएमओ अब्दुल रऊफ खान को साफा बंधवाकर एवं साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। सभी नगर परिषद कर्मचारी व पत्रकार गण ने फूल मालाओं से इनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन भी विदाई समारोह कार्यक्रम में समिलित हुए व सीएमओ श्री खान को माला पहनाकर बधाई शुभकामनाएं दी। डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि सीएमओ श्री खान बड़े ही ईमानदार और कुशलता के धनी व्यक्ति हैं। 39 वर्ष की नोकरी के बाद भी आप यंग दिखते हो आपके कार्य करने की शैली को देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आपने 39 वर्षो के सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्तव्य निष्ठा और समर्पण की मिशाल पेश की है। समारोह में जिला मंत्री शिवम पुरोहित, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जेंन, उपाध्यक्ष रामलाल राठोर, पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर, पार्षद विक्रम धनगर, वरिष्ठ पत्रकार शिवप्रकाश व्यास, पत्रकार दिनेश वीरवाल, अनिल लक्षकार ने भी अपना वक्तव्य दिया ओर सेवानिवृत्त सीएमओ को बधाई शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएमओ श्री खान ने कहा कि पिछले आठ महीनो से मैंने नगर वासियों को प्रशासन की सुविधाओं से वंचित नहीं होने दिया है। मेरा 39 साल का इतना लंबा कार्यकाल बीतने के बाद कभी कोई ऐसी बात नहीं हुई कि प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा हो। इस पूरे समारोह का संचालन व आभार मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ अब्दुल रऊफ खान ने नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समस्त पार्षदगण, कर्मचारी गण, पत्रकारगण व सभी नगर वासियों का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी का स्नेह भोज साथ में हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....

December 31, 2025 04:14 PM

उन्‍नत कृषि, पशुपालन के साथ ही किसान जैविक खेती की ओर बढ़े, दुग्‍ध समृद्धि सम्‍पर्क अभियान के तहत बमोरा में पशुपालकों से कलेक्‍टर ने गृह भेटकर किया संवाद

December 31, 2025 04:13 PM

सेवा, संवेदना और सहयोग की मिसाल बना छह दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व धन्यवाद....

December 31, 2025 03:09 PM

मंदसौर में अपराधियों को खुला संरक्षण: भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हत्या के प्रयास के आरोपी पाटीदार समाज में उबाल...

December 31, 2025 03:06 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान के निमित्त रामपुरा सेक्टर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...

December 31, 2025 02:44 PM

नगर परिषद सिंगोली से सेवानिवृत्त होने पर गब्बर भाई टांक का सम्मान समारोह कर दी भावभीनी विदाई....

December 31, 2025 02:41 PM

नीमच सिटी क्षेत्र में खेलते-खेलते 02 वर्षीय मासूम ने स्वयं को कमरे में किया बंद, डायल-112 जवानों ने रोशनदान तोड़कर बाहर निकाला..

December 31, 2025 02:19 PM

मनासा क्षेत्र में सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 08 व्यक्ति हुए घायल, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से पहुँचाया अस्पताल...

December 31, 2025 02:18 PM

अमृत हरित अभियान में नपा नीमच रही संभाग में प्रथम, उज्जैन में प्रशस्ति पत्र सौंप कर कीया सम्मानित...

December 31, 2025 02:16 PM

चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य बंद, ठेकेदार नदारद, वाहन तो दूर पैदल चलने वालों के हाल बेहाल...

December 31, 2025 02:14 PM

विदाई समारोह : सीएमओ श्री खान को 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई....

December 31, 2025 02:06 PM

सैलाना कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया दो दिवसीय वार्षिकोत्सव...

December 31, 2025 11:31 AM

झाबुआ के सेजली वन्य अभयारण्य क्षेत्र में कथित गौहत्या के विरोध में ज्ञापन....

December 31, 2025 11:28 AM

भामाशाहों के सहयोग से महका सरकारी स्कूल, कड़ाके की ठंड में स्वेटर की गर्माहट से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, भारत विकास परिषद की प्रेरणा से जिला समन्वयक प्रकाश कुमावत ने 30से अधिक बच्चों को बांटे स्वेटर

December 31, 2025 10:27 AM

राबडिया में 2 जनवरी से नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा प्रवचन शुरू...

December 31, 2025 09:58 AM

पुजारी उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन पुजारियों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा...

December 31, 2025 09:54 AM

रतलाम पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा, 1.34 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी का पर्दाफाश, कई गिरफ्तारियां...

December 31, 2025 08:30 AM

नीमच पुलिस की कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही....

December 31, 2025 07:59 AM

सैलाना में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी के निर्देश पर ग्रामीण सरपंचों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी...

December 31, 2025 07:47 AM