FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन....

  Updated : January 03, 2026 10:31 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  राजनीति

निंबाहेड़ा :- फूलमाली समाज चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले जी की 195 वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। श्रीसांवलियाजी गौशाला से प्रारंभ होकर अंबिका माता मंदिर पर सम्पन्न हुई शोभायात्रा,उक्त शोभायात्रा निंबाहेड़ा स्थित श्रीसांवलियाजी गौशाला से प्रारंभ हुई,जो नगर के प्रमुख मार्गों जावद दरवाजा पीपल चौक,शिव कॉलोनी, ढाबेश्वर महादेव,दशहरा मैदान से होती हुई शक्तिपीठ अंबिका माता मंदिर पहुंचकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया शोभायात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार, 03 जनवरी को प्रातः11:00 बजे,शोभायात्रा के जावद दरवाजा स्थित पीपल चौक पहुंचने पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को नमन किया गया तथा उनके सामाजिक,शैक्षिक एवं नारी सशक्तिकरण से जुड़े अमूल्य योगदान के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की गई।
समाज सुधार एवं महिला शिक्षा के संदेश से ओत-प्रोत रहा आयोजन - माता सावित्रीबाई फुले जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन महिला शिक्षा, सामाजिक समानता, नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा समाज में शिक्षा,जागरूकता,समान अवसर एवं सामाजिक न्याय का सशक्त संदेश देती हुई आगे बढ़ी। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को माता सावित्रीबाई फुले जी के संघर्ष, विचारधारा एवं सामाजिक चेतना से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण - शोभायात्रा के पीपल चौक पहुंचने पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने रथ में विराजित माता सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा,कांग्रेस ओबीसी विभाग नगर अध्यक्ष मुकेश माली,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल,महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव ब्रह्मलाल उपाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल,प्रवक्ता रवि जाजपुरा,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट एवं यू.एस.शर्मा,बाबू खान मेव,नाथूलाल जटिया,मांगीलाल बामणिया,मनोहर माली,मुन्ना खान,चेनराम मेघवाल,रमेश पेंटर, कमलेश मीणा,चांदमल तेली,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
फूलमाली समाज एवं नारी जागृति मंच की उल्लेखनीय सहभागिता - कार्यक्रम में फूलमाली समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन,रमेश चंद्र माली,देवीलाल माली,सोहन माली,राजू माली,कन्हैयालाल माली,सुरेश माली,अर्जुन माली,बबलू माली,दिलीप माली,प्रकाश माली,भगवतीलाल माली,भेरूलाल माली, किशोर माली,मुकुंद माली,चांद मल माली, कंवर लाल माली,गिरधारीलाल माली,रोशन माली,रमेश माली,कमलेश माली,रतन माली,गोवर्धन लाल माली सहित मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच मंडल की महिलाओं एवं समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। फूलमाली समाज चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, समानता एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी पहल सिद्ध हुई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सितम..कोहरे का कहर, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, रफ्तार पर लगा ब्रेक.

January 04, 2026 03:57 PM

नीमच में पहली बार एशियन वाटर बर्डसेंसस, प्रवासी पक्षी भी मिले, ग्रेट व्हाइट पेलिकन, कॉमन टील, रूडीशेल डक मिले...

January 04, 2026 02:44 PM

सीटू का प्रदर्शन ट्रंप के पोस्टर जलाए..

January 04, 2026 02:37 PM

सभी नल संयोजनधारी नलों में टोटिया अवश्य लगावे - श्रीमती बामनिया….

January 04, 2026 02:28 PM

मनुष्य जीवन में की गई ईश्वर भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती है - विनोद भैया, कराडिया महाराज में नानी बाई का मायरा कथा का विश्राम...

January 04, 2026 02:24 PM

शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की जन आस्था ..., टैगोर बस्ती का हिंदू सम्मेलन संपन्न...

January 04, 2026 02:20 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 4.28करोड़ लागत की सड़कें स्वीकृत...

January 04, 2026 02:14 PM

जणवा समाज खेल कुद प्रतियोगिता अरनेड़़ मैं सहकारिता मंत्री गोतम दक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ...

January 04, 2026 02:11 PM

विधायक निवास पर गूंजा विरोध का घंटा, यह राजनीति नहीं, पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई है, संवेदनहीन सरकार को जवाब देना होगा - तरुण बाहेती, इंदौर जल त्रासदी व मंत्री के अमर्यादित बयान के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

January 04, 2026 02:09 PM

शीत लहर के चलते कलेक्टर ने घोषित किया जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश...

January 04, 2026 02:01 PM

कड़ाके की ठंड के बीच रविवार की सुबह नीमच शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया,सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय...

January 04, 2026 01:26 PM

मां 5-5 बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करती है और 5-5 बेटे मिलकर एक मां की सेवा नहीं कर सकते, धिक्कार है ऐसे बेटों को - बार विदुषी सुश्री हिमांशी जी, नानी बाई का मायरा में सैकड़ों श्रद्धालु सुबी से चीताखेड़ा कथा पंडाल में पहुंचे, मायरा की सभी पीरावणी की रस्मों पूरी की,महाप्रसाद भंडारे के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

January 04, 2026 01:17 PM

रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद में भयंकर सड़क हादसा कार-ट्रेलर की जोरदार टक्कर नवजात बची..

January 04, 2026 12:35 PM

राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हेतु नीमच जिले की कु.वंशिका नागलोथ एंव कु.अल्फिया मंसुरी का म.प्र. वूशू मार्शल आर्ट टीम में चयन...

January 04, 2026 06:27 AM

केंद्रीय मादक द्रव्य ब्यूरो नीमच की टीम ने 337.880 किलोग्राम अफीम भूसा के साथ एक टाटा ट्रक किया जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार....

January 04, 2026 06:06 AM

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान प्रशिक्षण एवं फिल्ड विजिट का आयोजन...

January 04, 2026 05:56 AM

सांवलिया धाम के लिए पैदल यात्रा संघ 10 जनवरी को चीताखेड़ा से डीजे के साथ करेगा प्रस्थान...

January 04, 2026 05:38 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 55 लाख 68 हजार से अधिक की संपत्ति जब्‍त...

January 04, 2026 02:29 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 04, 2026 02:18 AM