मां 5-5 बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करती है और 5-5 बेटे मिलकर एक मां की सेवा नहीं कर सकते, धिक्कार है ऐसे बेटों को - बार विदुषी सुश्री हिमांशी जी, नानी बाई का मायरा में सैकड़ों श्रद्धालु सुबी से चीताखेड़ा कथा पंडाल में पहुंचे, मायरा की सभी पीरावणी की रस्मों पूरी की,महाप्रसाद भंडारे के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
Updated : January 04, 2026 01:17 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- जिस मां ने 5-5 बेटों को पाल-पोस कर बड़ा किया,आज उसी मां को 5-5 बेटे मिलाकर एक मां की सेवा नहीं कर सकते हैं। मां भी ऐसे बेटों को बोझ लगने लगी है, और मां की सेवा के लिए दिनों का हिस्सा बना रहे हैं ऐसे बेटों को धिक्कार है। मां के चरणों में चारों धाम है। परमात्मा का भक्त बनना ही है तो भक्त नरसिंह मेहता जैसे बनना चाहिए। नरसिंह मेहता ने भगवान श्री कृष्ण से पूरे समर्पित भाव से भक्ति की तो,भक्त की लाज रखने के लिए खुद भगवान एक सुथार (कारीगर)का वेश बनाकर गाड़ी को ठीक करने धरती पर आ गए,और 56 करोड़ का मायरा भरा उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ पूज्या साध्वी बाल विदुषी हिमांशी बोरखेडी तालाब ने चीताखेड़ा में गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर विकास समिति द्वारा जनसहयोग से तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान कथा के अंतिम दिन रविवार को विशाल पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं को ज्ञान गंगा की सरिता में गोते लगाते हुए कही। कहा कि मां की कोख से जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हैं। भगवान किसी वस्तु या धन संपत्ति के नहीं भाव के भूखे होते हैं। नरसिंह मेहता जब उनकी बहन नानी बाई का मायरा लेकर जा रहे थे तो बैलगाड़ी का पहिया टूट गया तो लाज रखने के लिए खुद भगवान भक्त की रक्षा के लिए सुथार बन गए और गाड़ी का पहिया ठीक कर दिया।
राजस्थान के छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय के सुबी गांव में चारभुजा नाथ मंदिर सुबी श्याम से सैकड़ों श्रद्धालु चीताखेड़ा नानीबाई का मायरा लेकर आए डीजे व ढोल ढमाकों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से बड़े ठाठ से छः व्हीलर और फोरव्हीलर वाहनों के काफिले के साथ 10 किलो चांदी से निर्मित विशेष आकर्षक रथ में विराजमान भगवान श्री कृष्ण का बाल विग्रह स्वरूप प्रतिमा की भक्त चंवर डुला रहे थे। सभी सांवलिया सेठ...., जय-जय श्री कृष्ण के गगनभेदी जयकारे से गूंजयमान करते फटाखों की आतिशबाजी करते नाचते झुमते हुए चल रहे थे। 12 किलोमीटर दूर स्थित सुबी श्याम से बड़ी संख्या में सांवलिया सेठ के भक्त 56 करोड़ का मायरा लेकर आए हैं। चीताखेड़ा नगर वासियों ने फूल बरसाए और आत्मीय स्वागत किया। जिस मार्ग से मायरे का काफिला गुजरा है जगह-जगह घर-घर द्वार द्वार फूलों की थालियां लिए पलक पांवड़े बिछाए खड़े भक्तों ने फूल बरसाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत सत्कार के लिए उमड़ा हुजूम किसी ने चाय तो किसी ने केसर दूध तो किसी ने जल सेवा करने का पुण्य लाभ अर्जित किया। मामा बनकर सुबी से मोसारा लेकर आए सैकड़ों श्रद्धालु जन में से मुख्य रूप से पूर्व सरपंच बाबूलाल और माम बलवीर गुर्जर ने मायरा पीरावणी की रस्म अदायगी पुरी तरह से विधी पूर्वक निभाई। वहीं हिरालाल आंजना गोपाल गुर्जर ने नानी बाई का मायरा आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ हुकमीचंद सोनी को साफा बंधवाकर स्वागत किया। नानी बाई का मायरा कथा महोत्सव में भक्त नरसिंह मेहता,, जूनागढ़,नगर अंजार, नानी बाई के पति परसराम दादिया,सास,देवर नारायण, नानी बाई की मां माणिक बाई, नरसिंह मेहता का बेटा ब्रह्मानंद सहित विभिन्न प्रसंगों को सारगर्भित ढंग से वर्णन करते हुए सुनाया। हजारों श्रद्धालुओं ने पुरे मनोभाव से कथा को आत्मसात किया। उत्सव के अवसर पर व्यासपीठ पर अत्याधुनिक वाद्ययंत्र आर्गेनिक वादक...., आक्टोपेड वादक....,ढोलक वादक... द्वारा मधुर संगीत की स्वरलहरियों की छटा बिखेरते हुए उनकी मधुर सुर-ताल के साथ बाल विदुशी हिमांशी अपने मधुर कंठ से मधुर मधुर भजन से ...आवो म्हारा नटवर नागरिया........., गाड़ी में बीटा दे जाणो है नगर अंजार.........,घणी दूर से दोड्यों........,आई नरसिंह भक्तों की टोली.....,बंसी जोर की बजाई रे नंदलाला.....आदि भजनों से पंडाल भक्ति मय से गूंज उठा। भजनों की धुनों पर हजारों श्रद्धालु थिरकने पर अपने आपको रोक नहीं पाये। पूरे मनोभाव से नृत्य करते हुए श्री कृष्ण और सांवलिया सेठ के जयकारों से पंडाल गूंजायमान कर दिया। मिडिया से चर्चा में बाल विदुषी सुश्री हिमांशी की माता जी ने बताया कि हिमांशी साढ़े तीन साल की उम्र में भजनों के विख्यात भजन गायक गोकुल शर्मा, भजन गायक भगतवत सुथार , भजन गायक जगदीश वैष्णव, भजन गायक नरेश प्रजापत जैसे कई भजन गायकों के साथ मंच पर भजनों की प्रस्तुति दी। 6साल की उम्र में नानी बाई का मायरा, सत्यनारायण भगवान की कथा शुरू की। अभी तक 15 नानी बाई का मायरा कथा कर चुकी हैं और 9 साल की उम्र में यह 16 वीं कथा चीताखेड़ा में हुई है। बाल विदुषी हिमांशी ने बताया कि मैं बचपन से जया किशोरीजी की कथा बड़े ही चाव से सुनती रही हूं बस उनकी गायिकी को देख मैं भी गुनगुनाने लगी। मुझे जया किशोरीजी से ही प्रेरणा मिली है।
और खबरे
दवाई , पढ़ाई ,कमाई और बचत का मॉडल सिर्फ आप के पास - इंद्र विक्रम सिंह, जावद विधानसभा के साथ ही पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में - इंजी नवीन कुमार अग्र...
January 05, 2026 04:06 AM
त्वरित सहायता, संवेदनशील पुलिसिंग और सुरक्षित जीवन का प्रतीक विगत 3 दिनों में डायल - 112 की प्रभावी कार्यवाही..
January 05, 2026 03:58 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 05, 2026 03:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 05, 2026 03:54 AM
अवध में आनंद भयो जय रघुवर लाल की, जय-जय सियाराम जयघोष से गूंज उठा राबडिया, राबडिया नगर बना अयोध्या धाम....
January 05, 2026 01:44 AM
सामाजिक एकता के बिना समाज की सुरक्षा नहीं हो सकती, तिलक बस्ती में हिंदू सम्मेलन संपन्न...
January 04, 2026 04:20 PM
सितम..कोहरे का कहर, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, रफ्तार पर लगा ब्रेक.
January 04, 2026 03:57 PM
नीमच में पहली बार एशियन वाटर बर्डसेंसस, प्रवासी पक्षी भी मिले, ग्रेट व्हाइट पेलिकन, कॉमन टील, रूडीशेल डक मिले...
January 04, 2026 02:44 PM
सीटू का प्रदर्शन ट्रंप के पोस्टर जलाए..
January 04, 2026 02:37 PM
सभी नल संयोजनधारी नलों में टोटिया अवश्य लगावे - श्रीमती बामनिया….
January 04, 2026 02:28 PM
मनुष्य जीवन में की गई ईश्वर भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती है - विनोद भैया, कराडिया महाराज में नानी बाई का मायरा कथा का विश्राम...
January 04, 2026 02:24 PM
शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की जन आस्था ..., टैगोर बस्ती का हिंदू सम्मेलन संपन्न...
January 04, 2026 02:20 PM
सांसद अग्रवाल के प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 4.28करोड़ लागत की सड़कें स्वीकृत...
January 04, 2026 02:14 PM
जणवा समाज खेल कुद प्रतियोगिता अरनेड़़ मैं सहकारिता मंत्री गोतम दक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ...
January 04, 2026 02:11 PM
विधायक निवास पर गूंजा विरोध का घंटा, यह राजनीति नहीं, पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई है, संवेदनहीन सरकार को जवाब देना होगा - तरुण बाहेती, इंदौर जल त्रासदी व मंत्री के अमर्यादित बयान के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
January 04, 2026 02:09 PM
शीत लहर के चलते कलेक्टर ने घोषित किया जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश...
January 04, 2026 02:01 PM
कड़ाके की ठंड के बीच रविवार की सुबह नीमच शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया,सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय...
January 04, 2026 01:26 PM
मां 5-5 बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करती है और 5-5 बेटे मिलकर एक मां की सेवा नहीं कर सकते, धिक्कार है ऐसे बेटों को - बार विदुषी सुश्री हिमांशी जी, नानी बाई का मायरा में सैकड़ों श्रद्धालु सुबी से चीताखेड़ा कथा पंडाल में पहुंचे, मायरा की सभी पीरावणी की रस्मों पूरी की,महाप्रसाद भंडारे के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
January 04, 2026 01:17 PM
रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद में भयंकर सड़क हादसा कार-ट्रेलर की जोरदार टक्कर नवजात बची..
January 04, 2026 12:35 PM