अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भीलवाड़ा महानगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न...
Updated : January 05, 2026 08:37 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भीलवाड़ा महानगर की कार्यकारिणी बैठक साहित्यिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विस्तार पर विस्तार से विचार-विमर्श करने के साथ संपन्न हुई | परिषद के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी एवं सहसचिव अमित काबरा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने साहित्य के संवर्धन, भारतीय संस्कृति एवं भाषा के संरक्षण हेतु विभिन्न योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आगामी समय में काव्य गोष्ठी, साहित्यिक संगोष्ठी, युवा लेखकों के लिए कार्यशाला एवं पुस्तक विमोचन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय एवं जन-संपर्क से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही साहित्य परिषद की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।
अंत में सभी सदस्यों ने साहित्य के माध्यम से राष्ट्रबोध एवं सांस्कृतिक चेतना के जागरण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। बैठक में सचिव मन मोहन जी सोनी, वीरेंद्र लोढ़ा, रामप्रकाश माणम्या, मंजू कोठारी, सुनीता नानकानी, श्याम सुंदर शर्मा "मधुप", रेखा लोढ़ा "स्मित" नीरज गंगवाल सहित अनेक साहित्यकार सदस्य उपस्थित थे|
और खबरे
लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का हुआ भव्य आगाज, 29 से 31 जनवरी तक होगा तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव एक हजार आकाशदीपों व आतिशबाजी से जगमगाया सेवाकुंज परिसर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध....
January 06, 2026 04:06 PM
राजस्थानी ग़ज़ल संग्रह ‘दिवा बाती का भव्य विमोचन...
January 06, 2026 03:35 PM
प्रशासन गांव की ओर अभियान के पहले चरण में नीमच जिले में 46 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....
January 06, 2026 03:32 PM
बाछड़ा समुदाय के युवक-युवतियों को स्थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाए, कलेक्टर ने की पंख अभियान की प्रगति की समीक्षा...
January 06, 2026 03:31 PM
नव नियुक्त जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने लिया पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से आशीर्वाद....
January 06, 2026 03:15 PM
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने उप जिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी का किया निरीक्षण, चिकित्सा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियाँ उजागर, डॉक्टरों की भारी कमी पर जताई चिंता...
January 06, 2026 03:11 PM
भजन सत्संग के बिना आत्म कल्याण नहीं होता है- गुरुदेव सरकार, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
January 06, 2026 02:58 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
January 06, 2026 02:53 PM
शासकीय नर्सरी की भूमि का अन्य प्रायोजन के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता, नर्सरी की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी - श्री कन्नौजी...
January 06, 2026 02:51 PM
जाट गोल डूंगरी चौराहा पर तीसरा विशाल रक्तदान शिविर हुआ संपन्न..
January 06, 2026 02:07 PM
10 दिवसीय प्राकृतिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर प्रारम्भ, लगभग 100 मरीज शिविर में लाभ लेने पहुंचे...
January 06, 2026 01:54 PM
सांवरिया सेठ पैदल यात्रा की तैयारियां शुरू, 4 फरवरी को 90 किलोमीटर दूर पैदल चलकर पहुंचेगा आस्था का सैलाब, समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा पैदल यात्रा को दिव्य और भव्य रूप देने के प्रयास, 14 जनवरी से शुरू होंगे पंजीयन....
January 06, 2026 01:49 PM
पुलिस लाईन्स कनावटी परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने किया निरीक्षण....
January 06, 2026 01:47 PM
जिलास्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर का आयोजन, 2025 में उक्त शिविरों के दौरान 1035 सीएम हेल्पलाईन सहित 96 प्रतिशत सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण...
January 06, 2026 01:44 PM
इन दिनों राबडिया गांव बना हुआ है अयोध्या धाम, श्री राम कथा ज्ञान वर्षा में हजारों श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं, ग्राम राबडिया में आयोजित कथा पंडाल में श्री राम ने धनुष तोड़ कर माता जानकी से रचाया ब्याह...
January 06, 2026 12:37 PM
डॉक्टर की अनुपस्थिति पर भड़के सैलाना विधायक, सीएमएचओ को सौंपा शिकायती आवेदन...
January 06, 2026 12:31 PM
कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों का 7 जनवरी से 13 जनवरी तक अवकाश रहेगा, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शाला संचालन का समय प्रातः 10 बजे से रहेगा...
January 06, 2026 12:27 PM
स्वर्गीय कश्मीर लालजी अरोरा स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम....
January 06, 2026 12:24 PM
दया, उदारता और समरसता के संदेश के साथ जिला वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं योग परिवार का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न...
January 06, 2026 12:10 PM