भजन सत्संग के बिना आत्म कल्याण नहीं होता है- गुरुदेव सरकार, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
Updated : January 06, 2026 02:58 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- भजन करने से तनाव दूर होता है। आत्मा में शांति मिलती है कष्ट दूर होते हैं। यदि हम भजन करते हैं तो मन पवित्र होता है। भजन के बिना जीवन तिरने वाला नहीं है। भजन सत्संग के बिना मनुष्य जीवन का कोई मूल्य नहीं होता है। भजन में ताली नहीं बजाते हैं तो छिपकली बन कर उसी घर परिवार जन्म लेना पड़ता है। यदि हम भगवान के नियमित भजन करे तो हमारी मुक्ति हो सकती है।भजन सत्संग के बिना आत्म कल्याण नहीं होता है यह बात समीप वृती ग्राम जमुनिया खुर्द में सोनगरा (राजपुत) परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में अंबाजी धाम निपानिया जिला मंदसौर के परम पूज्य गुरुदेव सरकार ने कहीं। वे सोनगरा राजपूत परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा मनोरंजन का नहीं मन रंजन का साधन होना चाहिए। यात्रा के बाद मृत्यु भोज का त्याग कर देना चाहिए। तीर्थ यात्रा के बाद झूठ बोलना भी त्याग देना चाहिए। सदैव सत्य बोलना चाहिए तभी वह तीर्थ यात्रा सफल होती है। वर्षों प्रतिक्षा के बाद जब माता शबरी के आश्रम में श्री राम पधारे तो माता शबरी की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी थी। भगवान श्री राम के आने के लिए वर्षों तक माता शबरी का प्रतीक्षा की थी। श्री राम जी ने माता शबरी को नवधा भक्ति के महत्व के बारे बताया था। व्यक्ति स्वयं के शक्ति को पहचाने इसमें श्रवण भक्ति, आत्म मंथन भक्ति, स्मरण, संकेत, आत्म, समर्पण, निवेदन,पूजा ,सेवक सेवा वंदनआदि धार्मिक नैतिक विषयों का वर्णन प्रतिपादित किया गया। श्रीमद् भागवत अमर कथा को राजा परीक्षित ने एक बार श्रवण किया और अपने जीवन का कल्याण कर लिया था। हमारी भक्ति में भगवान को जानने के भाव नहीं है। समर्पण भक्ति प्रह्लाद ने,श्री राम को स्वामी माना हनुमान ने, संकेत माना अर्जुन ने, निवेदन किया बाली ने और परमात्मा की भक्ति को प्राप्त किया था। भजन भक्ति में भगवान स्वयं देता है मांगने की आवश्यकता नहीं होती है। भागवत कथा श्रवण करने के बाद जीवन की एक बुराई भी यदि हम त्याग देते हैं तो भागवत कथा सुनना हमारा सार्थक सिद्ध होता है। भागवत कथा श्रवण करने से मन पवित्र होता है। माता-पिता की सेवा करने से परमात्मा के चरणों में स्थान मिलता है। संसार में सबसे बड़ा तीर्थ माता-पिता के चरणों का स्थान होता है। माता-पिता की सेवा करना संसार का सबसे बड़ा सेवा कार्य होता है। हम किसी का भला करते हैं तो भगवान हमारे को लाभ देता है। यदि हम किसी पर दया करते हैं तो लोग हमें वर्षों तक याद रखते हैं। यदि हम किसी के साथ छल करते हैं तो हमारे साथ भी वैसा ही फल हमें मिलता है। हमें जो कुछ मिलता है मां भगवती की कृपा से मिलता है फिर हम किस बात का अहंकार करते हैं चिंतन का विषय है। संसार में मां के बिना सब अधूरा रहता है। मां के बिना संसार में कुछ नहीं होता। मां संसार में सब कुछ देने वाली है लेकिन आज मन दुःखी है चिंतन का विषय है। माता-पिता से सुख दुःख की बात कर ले वही सच्चा बेटा होता है। जीते जी माता-पिता की सेवा करना ही सच्ची सेवा होती है। मरने के बाद तो सभी करते हैं। जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। इसलिए हमें सदैव अच्छे कर्म करना चाहिए। माता-पिता यदि जीवन में प्रसन्न नहीं है तो करोड़ों का धन भी बेकार होता है। महाराज श्री ने महिषासुर मर्दिनी, माता शबरी, रक्तबीज, आदि धार्मिक विषयों पर वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया इस अवसर पर माता जी के भजनों पर मातृशक्ति द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति की गई। अंबाजी धाम निपानिया यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। आरती पोथी पूजन में विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज जन सहभागी बने।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
और खबरे
भक्त की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं - भगवान पंडित गोविंद उपाध्याय....
January 07, 2026 03:43 PM
शासकीय जमीन में फर्जीवाडा कर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले मामले में एक और पटवारी और किसान पर प्रकरण दर्ज....
January 07, 2026 03:40 PM
एआई से सशक्त हुई पत्रकारिता, जावद में हुआ कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन...
January 07, 2026 03:36 PM
निकुंभ (बड़ी सादड़ी) में महिला कृषक गोष्ठी में जी राम जी विधेयक के बताए लाभ....
January 07, 2026 03:13 PM
निरज अचार फैक्ट्री का दूषित पानी फिर बना खतरा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग...
January 07, 2026 03:11 PM
28 जनवरी को आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन एंव 15 फरवरी को महा शिवरात्रि के निमंत्रण पत्र का किया विमोचन, नगर में हिन्दू सम्मेलन और महा शिवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण...
January 07, 2026 02:58 PM
पन्चकल्याणक महामहोत्सव के पात्रों का चयन 11 जनवरी को होगा
January 07, 2026 02:54 PM
इंसपेक्टर ने अंधविश्वास पर सागवान फिल्म बनाई, देशभर में 16 जनवरी को होगी रिलीज, राजस्थान के प्रतापढ जिले में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की कहानी सहित अंधविश्वास के हर पहलु सागवान में समाहित....
January 07, 2026 02:28 PM
धाकड़ समाज की टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता में उमड़ा खेल उत्साह, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन....
January 07, 2026 02:16 PM
बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों में भारी अनियमितता का आरोप एनएसयूआई निम्बाहेड़ा ने परीक्षा नियंत्रक के नाम सौंपा ज्ञापन...
January 07, 2026 02:14 PM
वैष्णव बैरागी समाज 9 जनवरी को मनाएगा जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती...
January 07, 2026 02:04 PM
02 राज्यो में चोरी के अपराधो में फरार 02 अन्तर्राज्जीय चोर एवं 02 आरोपीयों को मनासा पुलिस ने बल्क मात्रा मे अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार...
January 07, 2026 02:02 PM
सीबीएन, मध्य प्रदेश इकाई ने 8,055 किलो से अधिक मादक पदार्थ किया नष्ट....
January 07, 2026 01:47 PM
पेयजल व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर पालिका, अब तक 13 पेयजल टंकियों की करायी गई सफाई, प्रतिदिन पेयजल के नमूने लेकर की जा रही है जांच...
January 07, 2026 01:44 PM
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, बेटी है तो कल है बेटी अपनी होती है कभी पराया नहीं होती - गुरुदेव सरकार...
January 07, 2026 12:13 PM
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की फुटबॉल (महिला) टीम ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता में जीता उप विजेता का खिताब....
January 07, 2026 11:53 AM
भगवान कभी किसी को दुःख नहीं पहुंचाते, इंसान अपने खुद के कर्मों से दुखी होता है - अंशिका देवी...
January 07, 2026 11:43 AM
वन विभाग ने सागौन गिली लड़की परिवहन करते हुऐ ट्रेक्टर सहित दो लोगों को पकड़ा....
January 07, 2026 11:27 AM
कल गुरूवार को प्रातः 8 बजे रंभावली तीर्थ में एक साथ 24 साधु-साध्वी भगवंतों का चतुर्विध संघ के रूप में होगा भव्य मंगल प्रवेश...
January 07, 2026 11:23 AM