इंसपेक्टर ने अंधविश्वास पर सागवान फिल्म बनाई, देशभर में 16 जनवरी को होगी रिलीज, राजस्थान के प्रतापढ जिले में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की कहानी सहित अंधविश्वास के हर पहलु सागवान में समाहित....
Updated : January 07, 2026 02:28 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
बॉलीवुड
नीमच। राजस्थान पुलिस के इंसपेक्टर हिमांशु राजावात ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रतापगढ सहित अन्य क्षेत्र में अंधविश्वास की जंजीरों से जकडते हुए कई मामलों की बारिकी से जांच पड़ताल की और अंधविश्वास पर किस तरह से जघन्य अपराध घटित होते है। 21वीं सदी में आज भी समाज में अंधविश्वास की जगह है। इस अंधविश्वास को खत्म करने के लिए रोमांच, संस्पेस और मारधाड़ से भरपूर 'सागवान' फिल्म बनाई है, जो 16 जनवरी 2026 को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलिज होगी। खास बात यह है कि राजस्थान के आईपीएस अफसर दिनेश एमएन (Dinesh M.N.) के साथ 7 साल तक इंसपेक्टर हिमांशु राजावत एक केस में गुजरात की साबरमती जेल में रहे है, वे 'रियल सिंघम' दिनेश एनएम को आदर्श मानते है और इस सागवान मूवी में अंधविश्वास के चक्कर में देश में हो रहे अपराधों पर कडा प्रहार करने का प्रयास उन्होंने किया है। मध्यप्रदेश के नीमच के लायंस डेन पर स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में आयोहित हो रही बैंडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अथिति आए फिल्म के निर्माता हिमांशु राजावत ने मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने फिल्म निर्माता और इंसपेक्टर श्री राजावत का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेशभर के बैंडमिंटन खिलाडियों से भेंट की और उनकी हौसला अफजाई की। सागवान फिल्म की कहानी जमीनी सच्चाई से जुड़ी— साल 2019 में राजस्थान के सागवान जंगलों के बीच अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम बच्चियों के साथ हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली दर्दनाक सत्य घटना अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। आगामी 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही इसी चर्चित फिल्म ‘सागवान’ के प्रमोशन के लिए बुधवार को फिल्म के लेखक, निर्देशक और मुख्य अभिनेता हिमांशु सिंह राजावत नीमच पहुंचे। स्थानीय स्तर पर मीडिया से रूबरू होते हुए राजावत ने फिल्म के निर्माण और इसकी चुनौतीपूर्ण कहानी को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। उदयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच में पदस्थ इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि फिल्म 'सागवान' किसी काल्पनिक कहानी पर नहीं, बल्कि एक ऐसी हकीकत है जिसका इन्वेस्टिगेशन उन्होंने खुद किया था। उन्होंने बताया कि किस तरह अंधविश्वास के कारण मासूमों की बलि चढ़ा दी जाती है, इसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने और लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है। अक्सर फिल्मों में पुलिस की कार्यप्रणाली को हकीकत से दूर ग्लैमरस तरीके से दिखाया जाता है, लेकिन इस फिल्म में दर्शकों को पुलिस का असली चेहरा, उनके विभाग का संघर्ष और एक जटिल तफ्तीश की बारीकियां देखने को मिलेंगी। रियल हीरो श्री राजावत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से दक्षिण राजस्थान और मालवा के सागवान जंगलों व वास्तविक लोकेशंस पर की गई है, ताकि कहानी का प्रभाव कम न हो। इस फिल्म में सयाजी शिंदे, मिलिंद गुणाजी और एहसान खान जैसे नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। सांवलिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह पूरी तरह से पारिवारिक और साफ-सुथरी फिल्म है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज के आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास किस कदर मासूमों की जान का दुश्मन बना हुआ हे।
और खबरे
स्वर्गीय कश्मीरीलालजी स्मृति बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कल, फाइनल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे धार, उज्जैन और देवास के खिलाडी...
January 08, 2026 04:17 PM
बरडिया जागीर में नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर सम्पन....
January 08, 2026 04:15 PM
सभी विभाग किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने पर विशेष फोकस कर कार्य करें, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा...
January 08, 2026 04:14 PM
ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत है, VB-G RAM G अधिनियम, 2025 - सुश्री भूरिया.....
January 08, 2026 04:14 PM
युवा दिवस पर नीमच जिले में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार, सांदीपनि विद्यालय नीमच में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम....
January 08, 2026 04:13 PM
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) में योगेश दाधीच को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पत्रकारिता एवं मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति पर शिक्षाजगत में हर्ष...
January 08, 2026 03:49 PM
नीमच में यातायात विभाग ने वाहनों पर लगाई रेडियम पट्टी, दुर्घटना रोकने को चलाया अभियान....
January 08, 2026 03:46 PM
महाभारत के नहीं बल्कि,रामायण के भाईयों की तरह रहना चाहिए - बालव्यास अंशिका देवी....
January 08, 2026 03:40 PM
सैलाना में फव्वारे निर्माण पर ठंडा पड़ा प्रोजेक्ट, विधायक डोडियार ने कलेक्टर को पत्र लिखा, तत्काल निर्देश की मांग...
January 08, 2026 02:01 PM
श्री मद्भागवत संसार के भय से मुक्ति दिलाती है - सोमनाथ शर्मा, तेज शीत लहर के बावजूद श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु.…
January 08, 2026 01:58 PM
स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ, खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर देखकर हर कोई चकित....
January 08, 2026 01:53 PM
24 तीर्थंकर समान 24 महात्माओं की पावन निश्रा में, चीताखेड़ा से रंभावली तीर्थ तक निकला चतुर्विध संघ....
January 08, 2026 01:48 PM
आप माता पिता को दुखी करके दुनिया में खुश रहना चाहते हैं तो यह कोरी कल्पना मात्र है - अनंत राम महाराज...
January 08, 2026 01:45 PM
सैलाना स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस लापता, पार्षद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई शिकायत, आपातकालीन सेवाओं पर संकट...
January 08, 2026 01:06 PM
कड़ाके की ठंड में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, चौपाटी पर पहुंच फास्ट फूड वालों को दिए डस्टबिन रखने के निर्देश...
January 08, 2026 01:02 PM
मोटर साईकिल पर 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
January 08, 2026 12:59 PM
पिकअप वाहन से 750 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
January 08, 2026 12:58 PM
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में एसएमसी–एसडीएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न...
January 08, 2026 12:56 PM
आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बावल में आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम, हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का आयोजन....
January 08, 2026 10:51 AM