FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

युवा संगम बना लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच, रोजगार और स्व-रोजगार के बढ़ रहे अवसर...

  Updated : July 28, 2026 03:17 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार, स्व-रोजगार, अप्रेंटिसशिप और शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युवा संगम पहल आज युवाओं के लिए अवसरों का सशक्त मंच बनकर उभरी है। गत नवंबर 2024 से जून 2026 तक प्रदेश के सभी जिलों में 1012 युवा संगम आयोजित किए गये हैं। इन आयोजनों के माध्यम से 3 लाख 62 हजार 799 युवाओं को रोजगार, स्व-रोजगार और अप्रेंटिसशिप से जोड़ा गया है। इनमें 1 लाख 81 हजार 248 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के ऑफर लेटर, 17 हजार 887 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन तथा 1 लाख 63 हजार 664 युवाओं को स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ मिला है। राज्य सरकार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश में रोजगारोन्मुख वातावरण तैयार करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

एक ही मंच पर रोजगार, स्व-रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर - तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त प्रयास से नवंबर 2024 से प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रतिमाह निर्धारित तिथि पर युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत रोजगार दिवस, रोजगार मेला और अप्रेंटिसशिप मेले को एकीकृत कर युवाओं के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजगार संचालनालय, कौशल विकास संचालनालय तथा एमएसएमई विभाग के समन्वित प्रयास से युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सरकारी योजनाओं से भी जुड़ रहे युवा - युवा संगम केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। युवा संगम मेले में युवाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य विभाग की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियां तथा युवाओं से जुड़ी अन्य शासकीय योजनाओं को भी इस मंच से जोड़ा गया है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार जिला प्रशासन आयोजन की तिथि में परिवर्तन भी कर सकता है, जिससे अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

हर वर्ष बढ़ता गया युवा संगम का प्रभाव - युवा संगम की पहुंच और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। गत नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक आयोजित कार्यक्रमों में 236 युवा संगम के माध्यम से 47 हजार 109 युवाओं को लाभ मिला। इनमें 36 हजार 641 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर, 5 हजार 388 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन तथा 5 हजार 80 युवाओं को स्व-रोजगार योजनाओं से जोड़ा गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस पहल ने और व्यापक स्वरूप लिया। इस दौरान 626 युवा संगम आयोजित किए गए, जिनसे 2 लाख 68 हजार 283 युवा लाभान्वित हुए। इनमें 1 लाख 25 हजार 268 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर, 10 हजार 912 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन तथा 1 लाख 32 हजार 103 युवाओं को स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ मिला। यह वर्ष युवा संगम की सबसे प्रभावशाली उपलब्धियों में शामिल रहा।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के केवल पहले तीन माह (अप्रैल से जून 2026) में ही 150 युवा संगम आयोजित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से 47 हजार 407 युवाओं को लाभ मिला। इनमें 19 हजार 339 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर, 1 हजार 587 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन तथा 26 हजार 481 युवाओं को स्व-रोजगार योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कैरियर काउंसलिंग से मिल रही सही दिशा - युवाओं को केवल रोजगार के अवसर ही नहीं, बल्कि सही कैरियर चयन के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शासकीय हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों में 4089 कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए हैं। इन सत्रों के माध्यम से 1 लाख 61 हजार 915 विद्यार्थियों को कैरियर विकल्पों, कौशल विकास, रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी देकर उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान की गई है।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की मजबूत नींव बन रहा युवा संगम - इस तरह युवा संगम आज केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को अवसरों से जोड़ने वाला व्यापक अभियान बन चुका है। यह पहल प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विकसित और रोजगारसमृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गांधीसागर बांध का जलस्तर पहुंचा 1298 फिट पार...

July 28, 2026 04:42 AM

दिन में सप्लाई टूट रहा, रात में भी बिजली नहीं, लोड शेडिंग के नाम पर 6 घंटे कटौती...

July 28, 2026 04:34 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई, बुधवार को, गुरुपूर्णिमा पर गुर्जरखेड़ा धाम पर दिव्य दर्शन एवं दिव्य दरबार, गुरुपूजन एवं गुरुदीक्षा, महाआरती, महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन होगा....

July 28, 2026 04:31 AM

युवा संगम बना लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच, रोजगार और स्व-रोजगार के बढ़ रहे अवसर...

July 28, 2026 03:17 AM

प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग-सॉर्टिंग यूनिट, किसानों को बेहतर दाम दिलाने और ई-मंडी योजना को प्रभावी बनाने के दिए गए निर्देश...

July 28, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 28, 2026 03:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 28, 2026 02:58 AM

रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन...

July 27, 2026 06:05 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 42,410 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

July 27, 2026 03:55 PM

9 स्वर्ण, 6 रजत ,5 कास्य सहित 20 पदक जीतकर नीमच ने किया ट्रॉफी पर कब्जा, 30 वीं मध्य प्रदेश स्टेट ट्रायथलान एवं एक्वाथलान चैंपियनशिप का समापन....

July 27, 2026 01:17 PM

सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया...

July 27, 2026 01:10 PM

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रंगों से देशभक्ति, पौधों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.....

July 27, 2026 01:00 PM

उडद की फसल पर पीला मोजेक रोग प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षण एवं एडवाइजरी दी...

July 27, 2026 12:58 PM

श्रीमती बामनिया ने कचरा प्रथकीकरण की दी जानकारी अल्कोलाइट कॉलोनी में महिलाओं को सुखा व गीला कचरा पृथक -पृथक रखने हेतु किया जागरूक...

July 27, 2026 12:54 PM

अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीणों का फुटा आक्रोश, किया जीरन विद्युत कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन...

July 27, 2026 11:26 AM

फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन फ्रूट एवं फूलों की खेती से बदली किसान हरीश पाटीदार की तकदीर....

July 27, 2026 10:45 AM

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ....

July 27, 2026 10:43 AM

ड्यूटी पर जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत…

July 27, 2026 10:40 AM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.....

July 27, 2026 10:35 AM