FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया...

  Updated : July 27, 2026 01:10 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 88वां स्थापना दिवस उसकी जन्मस्थली नीमच स्थित ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ में उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वर्ष 1939 में तत्कालीन क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के रूप में नीमच से प्रारंभ हुई सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे सशक्त एवं विश्वसनीय बालों में अग्रणी है। समारोह का आयोजन श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, मध्य प्रदेश सेक्टर मुख्यालय, भोपाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य महानिरीक्षक द्वारा शहीद पार्क में अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुआ।
  स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रुप केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक 8,888 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वहीं पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ, नीमच की 88 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
  इस अवसर पर संयुक्त अस्पताल, सीआरपीएफ, नीमच द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सीआरपीएफ कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
  भारत सरकार, गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष कैम्पैन के द्वारा सीआरपीएफ की गौरव गाथा से संबंधित विभिन्न विषयों पर लगातार प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, लघु वीडियो, क्विज़ प्रतियोगिता इत्यादि पिछले दिनों में आयोजित की गई, जिसमें नीमच स्थित विभिन्न स्कूल के बच्चों, सभी वर्गो के आम जनता ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सीआरपीएफ के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं गौरवपूर्ण विरासत को प्रभावशाली ढंग से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसे mygov.in वेबसाईट पर भी अपलोड किया गया।
स्थापना दिवस समारोह में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनुपम शर्मा उप महानिरीक्षक सीटीसी सीआरपीएफ नीमच, श्री प्रमोद कुमार सिंह उप महानिरीक्षक आरटीसी सीआरपीएफ नीमच, परिसर में स्थित रेंज कार्यालय, ग्रुप केंद्र, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन एवं चतुर्थ सिग्नल बटालियन के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे  दिनभर चले कार्यक्रमों के उपरांत सायंकाल ग्रुप केंद्र परिसर के सभी मेसों में पारंपरिक 'बड़ा खाना' का आयोजन किया गया। पूरे समारोह में अनुशासन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई तथा अधिकारियों, जवानों, परिवारजनों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस का यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार सिद्ध हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया...

July 27, 2026 01:10 PM

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रंगों से देशभक्ति, पौधों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.....

July 27, 2026 01:00 PM

उडद की फसल पर पीला मोजेक रोग प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षण एवं एडवाइजरी दी...

July 27, 2026 12:58 PM

श्रीमती बामनिया ने कचरा प्रथकीकरण की दी जानकारी अल्कोलाइट कॉलोनी में महिलाओं को सुखा व गीला कचरा पृथक -पृथक रखने हेतु किया जागरूक...

July 27, 2026 12:54 PM

अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीणों का फुटा आक्रोश, किया जीरन विद्युत कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन...

July 27, 2026 11:26 AM

फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन फ्रूट एवं फूलों की खेती से बदली किसान हरीश पाटीदार की तकदीर....

July 27, 2026 10:45 AM

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ....

July 27, 2026 10:43 AM

ड्यूटी पर जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत…

July 27, 2026 10:40 AM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.....

July 27, 2026 10:35 AM

कारगिल विजय दिवस पर जाजू कॉलेज में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

July 27, 2026 10:33 AM

सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, 350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा...

July 27, 2026 10:29 AM

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, सख्त केंद्रीय कानून, गोपालन मंत्रालय और हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...

July 27, 2026 10:26 AM

कथक नृत्यांगना स्तुति बिड़ला का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज...

July 27, 2026 08:17 AM

सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

July 27, 2026 06:54 AM

ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता श्री बिसेन को आरोप-पत्र जारी

July 27, 2026 04:49 AM

प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....

July 27, 2026 04:45 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 27, 2026 04:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 27, 2026 04:13 AM

छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...

July 26, 2026 04:59 PM