गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, सख्त केंद्रीय कानून, गोपालन मंत्रालय और हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
Updated : July 27, 2026 10:26 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। गौवंश संरक्षण और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू समाज और गौभक्त कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम डिप्टी कलेक्टर चन्द्र सिंह धार्वे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में गौवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान के लिए एक समान केंद्रीय कानून बनाने तथा स्वतंत्र गोपालन मंत्रालय के गठन की मांग की गई। गौभक्तों ने कहा कि गौवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, पर्यावरण और सतत विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को देशभर की हजारों तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शासन को प्रार्थना-पत्र भेजे गए थे। सोमवार को उसी मांग के अनुस्मरण में जिला मुख्यालय पर दोबारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौवंश के वध और तस्करी पर सख्त कार्रवाई, ऐसे अपराधों को संज्ञेय एवं गैर-जमानती घोषित करने तथा दोषियों की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला, प्रत्येक जिले में आदर्श गो-अभयारण्य या बड़ी गोशाला स्थापित करने, राजमार्गों पर घायल गौवंश के उपचार के लिए गो-वाहिनी एम्बुलेंस और गो-चिकित्सा केंद्र शुरू करने तथा गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर चारा प्रबंधन की प्रभावी नीति लागू करने का भी आग्रह किया गया।।गौसेवक अंकित जोशी ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए और गौवंश की सुरक्षा के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने हाईवे और मुख्य मार्गों पर लावारिस घूमने वाले गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पर्याप्त गौशालाओं और अभयारण्यों की व्यवस्था करने पर जोर दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में गौभक्त, संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
और खबरे
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ....
July 27, 2026 10:43 AM
ड्यूटी पर जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत…
July 27, 2026 10:40 AM
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.....
July 27, 2026 10:35 AM
कारगिल विजय दिवस पर जाजू कॉलेज में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
July 27, 2026 10:33 AM
सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, 350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा...
July 27, 2026 10:29 AM
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, सख्त केंद्रीय कानून, गोपालन मंत्रालय और हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
July 27, 2026 10:26 AM
कथक नृत्यांगना स्तुति बिड़ला का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज...
July 27, 2026 08:17 AM
सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
July 27, 2026 06:54 AM
ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता श्री बिसेन को आरोप-पत्र जारी
July 27, 2026 04:49 AM
प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....
July 27, 2026 04:45 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 27, 2026 04:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 27, 2026 04:13 AM
छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...
July 26, 2026 04:59 PM
मित्र की स्मृति में पांसल में महा रक्तदान शिविर, 396 यूनिट रक्त संग्रह, कारगिल विजय दिवस पर सेना के लिए रक्तदान का ऐतिहासिक संकल्प...
July 26, 2026 04:47 PM
मैदान बचाओ आंदोलन में खिलाड़ियों के पक्ष में कांग्रेस, विधायक की अदूरदर्शिता पर तरुण बाहेती का हमला, सीएम राइज स्कूल के लिए जीवाजीराव छात्रावास परिसर बेहतर विकल्प....
July 26, 2026 03:16 PM
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM