चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
Updated : July 26, 2026 03:07 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- चातुर्मास पुण्य कर्मों के फल से मिलता है। चातुर्मास त्याग तपस्या धर्म करने का पर्व है। इसमें जीव दया कर सुपात्र को दान धर्म के लिए लक्ष्मी का सदुपयोग भी किया जा सकता है। चातुर्मास यानी दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास होता है। चातुर्मास आत्म निरीक्षण का पावन अवसर प्रदान करता है।यह बात साध्वी संवेग प्रिया श्री जी महाराज साहब ने कहीं। वे श्री सौर्धम वृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ, नीमच सिटी, ज्ञानानंदी चातुर्मास समिति 2026 नीमच सिटी,अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक, महिला, तरुण, बालिका परिषद नीमच सिटी के संयुक्त तत्वाधान में नीमच सिटी नगर में रविवार 26 जुलाई को सुबह 9बजे सुंदरम मैरिज गार्डन में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी । उन्होंने कहा है कि गुरुतत्त्व जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सहायक होता है। चातुर्मास में संतों को एक स्थान पर रुक कर जीवों के उत्थान के लिए जिनवाणी का संबोधन करने का कर्तव्य होता है। जिन शासन की स्थापना में साधु साध्वियों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। स्थानकवासी परंपरा की साध्वी सरिता श्री जी महाराज साहब ने कहा कि धर्म जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक धर्म पर चले तो हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। संसार बढ़ाना है तो मनुष्य को सजने संवारने पर ध्यान देना होता है। लेकिन आत्मा को संवारना है तो धर्म तत्व पर ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास में संस्कृति और परंपराओं का योगदान महत्वपूर्ण होता है लेकिन विवाह संस्कृति में इस समय अनेक चुनौतियां सामने आ रही है जिसमें प्री वेडिंग जैसी अनेक बुराइयां है। छोटे परिवार भी एक चुनौती के रूप में सामने आ रहे हैं। छोटे परिवार होंगे तो भुआ और मौसी जैसे रिश्ते सिमटते जा रहे हैं समाज और संस्कृति की सुरक्षा के लिए हमें जनसंख्या के विषय पर विचार करना होगा। पूरे विश्व में जैन समाज की संख्या 1.2प्रतिशत है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें शाकाहार वाले विद्यालयों में ही बच्चों को अध्ययन के लिए भेजना चाहिए अन्य स्कूलों में नहीं भेजना चाहिए इस पर हमें ध्यान देना होगा। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता,विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गोरव चोपड़ा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, अखिल भारतीय राजेंद्र जैन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढ़ा, प्रांतीय अध्यक्ष मोहित तातेड, राष्ट्रीय पदाधिकारी संतोष जैन, रवि मोदी, प्रवीण डूंगरवाल, राष्ट्रीय महासचिव संगीता पोरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष सारिका कोलन भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु राजेंद्र सूरी एवं आचार्य जयंत सेन सुरी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालिका परिषद द्वारा भक्ति का संदेश देती नाट्य नाटिका प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर शांतिनाथ जैन मंदिर नीमच सिटी से मंगल प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा के पावन चरण कमलों से धन्य हुई धर्मनगरी नीमच सिटी में परमोपकारी पुण्यसम्राट श्रीमद्विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर धर्मदिवाकर गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की मंगलमय आज्ञा से ज्ञानानंदी चातुर्मास 2026 का पावन आयोजन होने जा रहा है। इस चातुर्मास में सरलमना साध्वीजी श्री शशिकलाश्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वीश्री अविचलदृष्टठश्रीजी म.सा. की सुशिष्या, साध्वी श्री अमितदृष्टा व श्रीजी म.सा. की सुशिष्या ज्ञानप्रेमी सरलमना, साध्वी श्री संवेगप्रिया श्रीजी म.सा., साध्वी श्री चित्तप्रिया श्रीजी म.सा., साध्वी श्री परार्थप्रिया श्रीजी म. सा. साध्वी श्री प्रभुप्रियाश्रीजी म.सा. साध्वी श्री पार्श्वप्रिया श्रीजी म.सा. साध्वी श्री मोक्षार्थ प्रिया श्रीजी म.सा. धर्म, ज्ञान, तप एवं आराधना की मंगलमयी प्रभावना की। श्री संघ अध्यक्ष गुणवंत लाल सेठिया एवं नवयुवक परिषद अध्यक्ष एड. संदीप लोढ़ा ने बताया कि
कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे खीर भवानी रिजॉर्ट खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी पर नवकारसी का कार्यक्रम आयोजित किया । मांगलिक प्रवचन सुबह 10:30 बजे सुंदरम मैरिज गार्डन सांवरिया सेठ मंदिर के पास सिटी रोड नीमच सिटी पर आयोजित हुए। चातुर्मास में प्रतिदिन सुबह 9 बजे प्रवचन श्री राजेंद्र श्री ज्ञान मंदिर नवीन उपाश्रय भवन शांतिनाथ जैन मंदिर के पास चौधरी मोहल्ला नीमच सिटी पर आयोजित होंगे।
चातुर्मास में नवकार आराधना पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व, सूत्रवाचन, शाश्वत ओली की आराधना, वीर निर्वाण एवं गौतम रास एवं ज्ञान पंचमी सहित विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मान
के लाभार्थी देवीलालजी विजय कुमार, हर्षित सगरावत परिवार ने लिया। स्वागत गीत महिला परिषद की शीतल बोकाडिया मीना मेहता, सोनम सेठिया ने तथा मुख्य लाभार्थी परिवार की सोनम चौधरी ने प्रस्तुत किया।
चातुर्मास मंगल प्रवेश का जुलूस रविवार सुबह 9 बजे प्रवेश शांतिनाथ जैन मंदिर नीमच सिटी जुना बाजार, नया बाजार से होते हुए सुंदर मैरिज गार्डन पर पहुंच कर धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। जुलूस में सबसे आगे युवा ढोल ढमाको पर नृत्य करते हैं चल रहे थे। बग्गी में लाभार्थी परिवार महेंद्र चौधरी भूपेंद्र चौधरी के परिवारजन विराजित थे एक अन्य बग्गी में गुरु राजेंद्र कोष तथा दादा गुरु राजेंद्र तथा आचार्य जंयत सेन सुरी की प्रतिमा सजाई गई थी इसके साथ ही महिला परिषद मंगल कलश सिरोधार्य किए चल रही थी ।स्थान स्थान पर 21 से अधिक तोरण द्वारा सजाए गए ।महिलाएं जिन शासन की ध्वजा लिए चल रही थी। पुरुष श्वेत तथा महिलाएं केसरिया लाल परिधानों में सहभागी बनी। मार्ग में स्थान स्थान पर अक्षत गहुली से स्वास्तिक चिन्ह बना कर स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। नवकारसी के लाभार्थी प्रकाश राजमल ज्योति पोरवाल परिवार तथा स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी सुनीता देवी वीरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह भुपेंद्र सिंह चौधरी परिवार थे। इस अवसर पर मंदसौर रतलाम, नारायणगढ़,पालसोड़ा, धार,निंबाहेड़ा नयागांव सूरत मुंबई मनासा सहित देश भर से जैन समाज के समाज जन सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर बीना चौधरी एवं एडवोकेट संदीप लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम के विश्राम पर साध्वी संवेग प्रिया जी महाराज साहब द्वारा मांगलिक श्रवण कर कर आशीर्वाद प्रदान किया गया।
और खबरे
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM
जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...
July 26, 2026 02:09 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
July 26, 2026 11:47 AM
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM
सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...
July 25, 2026 04:23 PM
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....
July 25, 2026 01:50 PM
चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...
July 25, 2026 01:48 PM