FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....

  Updated : July 26, 2026 11:22 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। मध्य प्रदेश को पिछले तीन वर्षों में 10 वंदे भारत एक्सप्रेस और 14 अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिली, लेकिन नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र को इनमें से एक भी ट्रेन नसीब नहीं हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने इसे सांसद सुधीर गुप्ता की घोर उदासीनता और नाकामी बताते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब रेल मंत्रालय स्वयं राज्यसभा में यह आंकड़े पेश कर रहा है, तब सांसद जनता के सामने आकर बताएं कि आखिर उनकी सक्रियता कहां गायब रही।

राज्यसभा के जवाब ने खोली पोल - तरुण बाहेती ने जारी प्रेस नोट में कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के प्रश्न पर रेल मंत्रालय ने लिखित उत्तर में स्वीकार किया है कि प्रदेश में तीन वर्षों में 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। सवाल यह है कि जब प्रदेश के हर कोने को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ा गया, तो नीमच-मंदसौर को जानबूझकर नजरअंदाज क्यों किया गया।

सांसद को उपलब्धियां गिनाने का शौक, क्षेत्र के हक की लड़ाई से गायब - तरुण बाहेती ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन जब अपने ही संसदीय क्षेत्र के लिए रेल सुविधाएं मांगने की बारी आती है, तो वे पूरी तरह गायब हो जाते हैं। यदि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को यह सुविधाएं मिल सकती हैं, तो नीमच-मंदसौर को क्यों नहीं—इसका जवाब सांसद को जनता को देना ही होगा, वरना यह मान लिया जाएगा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर ही नहीं हैं।

रेल मंत्रालय के समक्ष पैरवी करने में नाकाम - बाहेती ने कहा कि सांसद का काम सिर्फ सरकार की योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के हितों के लिए मजबूती से लड़ना है। यदि सुधीर गुप्ता ने रेल मंत्रालय के सामने नीमच-मंदसौर की मांग प्रभावी ढंग से रखी होती, तो आज यह क्षेत्र भी आधुनिक रेल सेवाओं का हिस्सा होता। लेकिन तीन साल में एक भी ट्रेन न मिलना यही साबित करता है कि सांसद ने इस दिशा में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया।

वंदे भारत और अमृत भारत दोनों से वंचित- उन्होंने कहा कि वंदे भारत आधुनिक तकनीक और तेज गति की प्रीमियम ट्रेन है, तो अमृत भारत आम यात्रियों, मजदूरों, विद्यार्थियों और मध्यम वर्ग के लिए किफायती यात्रा सुविधा है। प्रदेश को दोनों श्रेणियों का लाभ मिला, लेकिन नीमच-मंदसौर को दोनों से महरूम रखा गया—यह क्षेत्र की जनता के साथ खुला अन्याय है।

कृषि, व्यापार और तीर्थाटन का केंद्र, फिर भी उपेक्षा का शिकार- बाहेती ने कहा कि नीमच-मंदसौर कृषि, अफीम उत्पादन, उद्योग, व्यापार और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां से रोज हजारों यात्री दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोटा, भोपाल और इंदौर की यात्रा करते हैं, बावजूद इसके क्षेत्र आधुनिक रेल सेवाओं से पूरी तरह कटा हुआ है।

विडंबना यह कि दिल्ली तक सीधी ट्रेन तक नहीं - बाहेती ने कहा कि यह नीमच के लिए बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आज तक राजधानी दिल्ली के लिए एक सीधी ट्रेन तक उपलब्ध नहीं है। जब देश के छोटे-छोटे शहरों को वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें मिल रही हैं, तब नीमच जैसे व्यापारिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले को दिल्ली से जोड़ने वाली एक सामान्य सीधी ट्रेन तक नहीं मिल पाना सांसद की नाकामी की पराकाष्ठा है।

कांग्रेस की मांग - जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से मांग की कि नीमच-मंदसौर की जनसंख्या, व्यापारिक महत्व और यात्री संख्या को देखते हुए यहां से वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन का संचालन तत्काल शुरू किया जाए, साथ ही नीमच से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा भी शुरू की जाए। उन्होंने सांसद सुधीर गुप्ता से सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब मांगा कि प्रदेश में 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों के संचालन के बावजूद उनके संसदीय क्षेत्र को एक भी ट्रेन का लाभ आखिर क्यों नहीं मिल सका।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....

July 26, 2026 11:22 AM

चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....

July 26, 2026 10:23 AM

जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...

July 26, 2026 09:26 AM

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...

July 26, 2026 01:25 AM

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..

July 26, 2026 01:20 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 26, 2026 01:16 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 26, 2026 01:13 AM

सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...

July 25, 2026 04:23 PM

कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....

July 25, 2026 03:59 PM

बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....

July 25, 2026 03:44 PM

​सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....

July 25, 2026 02:02 PM

शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....

July 25, 2026 01:50 PM

चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...

July 25, 2026 01:48 PM

नशें से दूरी है जरूरी अभियान 2.0, खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो, युवाओ को नशे से बचाने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन..

July 25, 2026 01:07 PM

अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण, सड़क किनारे रखा सामान भी जप्त किया और चालान भी बनाए, 9 दुकानदारों के चालान बनाकर 2300 रुपए जुर्माना वसूला..

July 25, 2026 01:03 PM

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में नशा मुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पौधारोपण के साथ पालक-शिक्षक संघ का हुआ गठन....

July 25, 2026 01:01 PM

मनोकामना महादेव पर पूरे सावन माह होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम, नीमच बैकुंठ धाम स्थित 168 वर्ष प्राचीन, मनोकामना महादेव...

July 25, 2026 12:53 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक उत्सव कल, विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग उत्सव मनायेंगे....

July 25, 2026 12:49 PM

धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास का मंगल प्रवेश कल ,साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10 का सानिध्य मिलेगा...

July 25, 2026 12:47 PM