धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
Updated : July 26, 2026 11:47 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान तथा साध्वी अमी पूर्णा श्री जी महाराज साहब,अमी दर्शा श्रीजी मसा, नीमच नगर की लाडली बिटिया द्वय साध्वी श्री मृदुपुर्णा श्री जी महाराज साहब श्री जिनांगपूर्णा श्री जी महाराज साहब, साध्वी अमी वर्षा श्रीजी,अर्पणा श्री जी मसा, लब्धि पूर्णा श्री जी, जैनम पूर्णा श्री जी, प्राप्ति पूर्णा श्री जी, केवल्य पूर्णा श्री जी आदि ठाना 10 ज्ञानोत्सव चातुर्मास में निश्रा मिली। श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि आषाढ सुदी बारस रविवार 26 जुलाई को सुबह 9 बजे चातुर्मास मंगल प्रवेश जुलुस यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिदिन व्याख्यान सुबह9:15 से 10:15 बजे तक
मिडिल स्कूल मैदान स्थित जैन भवन सभागार में आयोजित होंगे। मंगल प्रवेश का जुलूस जैन भवन में नवकारसी के बाद प्रारंभ हुआ जो जैन भवन से वीर पार्क रोड, महेश सर्कल, कमल चौक, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग ,पुस्तक बाजार होते हुए पुनः जैन भवन पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गया। मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जनों द्वारा बड़ी संख्या में प्रवेश द्वार सजाए गए और31 से अधिक स्थानों पर रंग बिरंगी रंगोली सजाकर। अक्षत गहुली स्वास्तिक चिन्ह बना कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।चातुर्मास मंगल प्रवेश यात्रा जुलूस में कुशल विचक्षणा बहू मंडल नागेश्वर तीर्थ की 10 महिला सदस्यों द्वारा पीले परिधानों में बैंड में विभिन्न स्वर लहरियों की प्रस्तुतियां दी गई। सूर्य महिला मंडल की सदस्याएं गुलाबी परिधानों में जिन शासन की ध्वजा लिए चल रही थी। अष्ट पार्श्व बहू मंडल कलश सिरोधार्य किए चल रही थी। साध्वी अमि दर्शा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि साधु साध्वी की प्रेरणा से अन्य समाज के लोग भी तप साधना करते हैं। प्रभु जो चाहते हैं वही वाणी साधु संत बोलते हैं। साधु साध्वी यदि मन से बोलते हैं तो उनका संसार बढ़ता है इसलिए वह प्रभु की वाणी को ही बोलते हैं। विभाव से स्वभाव में जाने के लिए यह चातुर्मास आता है। हमारे जीवन में परिवर्तन आए तो चातुर्मास ऐतिहासिक बनता है। चातुर्मास में साधु साध्वी की प्रेरणा से पाप कर्म छोड़कर पुण्य कर्म अपनाना चाहिए। भौतिक संपत्ति को आध्यात्मिक संपत्ति में परिवर्तन करने का अवसर चातुर्मास होता है। अमीर लोगों का संपत्ति के प्रति मोह साधु संत छुड़ा देते हैं। साधु संत समाज को तप पुण्य परमार्थ का मार्ग दिखाते हैं।
धर्म सभा में साध्वी रत्न निधि श्री जी महाराज साहब ने कहा कि चातुर्मास आते ही मेघ और मुनि की प्रतीक्षा रहती है। महाभारत में अश्वत्थामा छोटा बालक था। तब उसने मां से कहा कि हर समय मेरी पराजय क्यों होती है। मां इसका कारण बताओ तब मां ने कहा कि दूध पीने वाला युद्ध में विजयी होता है। मां के आशीर्वाद से हमें विजय प्राप्त होती है। अश्वत्थामा ने एक बार युद्ध पर जाने से पहले आटे वाला पानी दूध समझकर पी लिया ।व्यक्ति यदि दृढ़ संकल्प लेता है तो विजय प्राप्त कर लेता है। और अश्वत्थामा उस युद्ध में विजयी हो गया था। तप जप और साधना का संकल्प ले और हम आत्म कल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़े।मोह का क्षय करें तो हम भी सिद्ध शिला को प्राप्त कर सकते हैं। नीमच की बेटी मृदु पुर्णा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि तप और साधना पानी और वाणी आत्मा को सुरक्षा करती है । चातुर्मास की वाणी को 8 महीने तक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। चातुर्मास धर्म की परीक्षा की घड़ी होती है। आलस्य को त्याग कर परमात्मा की वाणी को सुनकर आत्मा में अपनाएं तो हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। नीमच की बेटी साध्वी जिनांग पूर्णा श्रीजी ने कहा कि चातुर्मास में साधु साध्वी अपनी आत्मा की पहचान कराते हैं। वे हमारे जीवन के उतार चढ़ाव खुशी दुःख को समझ कर हमें मोक्ष की राह पर चलना सीखाते हैं। धर्म संस्कार और गुण से व्यक्ति महान बनता है। क्रोध आने पर कभी विचलित नहीं होना चाहिए। धेर्य और साहस बनाए रखना चाहिए, 24 घंटे में से एक घंटा प्रवचन में जिनवाणी श्रवण करने से आत्मा का कल्याण हो सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भीडभंजन भगवान की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सुमिबहन शिवपुरी ने आया चौमासा आया..., अरिहंत महिला मंडल की पंकज धींग,रीतु गोपावत ने गुरुणीआये आज बसंत खुशियां आईं अंनंत..., सूर्य महिला मंडल की अंकित गांधी निकिता पगारिया आदि महिलाओं ने भी अपने अपने ने स्तवन प्रस्तुत किए।
छोटी सादड़ी श्री संघ की ओर से गुणवंत बंडी एवं राजेश नागौरी की उपस्थिति में समाज जनों द्वारा दो महीने तक चातुर्मास के लिए विनती की गई इस अवसर पर साध्वी वृंद श्री जी को कामली वैरा सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। चीता खेड़ा से आए भजन गायक कलाकार दीपक गोयल के साथ ओम प्रकाश गोयल ने ढोल तथा प्रीत ने तबले पर कर्ण प्रिय मधुर संगत प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक चढ़ावें की बोलीयां लगाई गई जिसमें समाज जनों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अखे सिंह कोठारी , सौभाग्य मल डोसी, पारस लसोड, बाबूलाल लोढ़ा, प्रेमचंद कोठारी, श्री संघ सचिव मनीष कोठारी,राजेश मानव, राहुल जैन, विजय छाजेड़, राकेश जैन आंचलिया ,वीरेंद्र लोढ़ा , प्रकाश हिंगड, प्रदीप जैन मनासा, एवं शिवपुरी ,भोपाल, रतलाम, मंदसौर, नागेश्वर ,सैलाना, भीलवाड़ा व जावद सहित मध्य प्रदेश राजस्थान सहित देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के श्री संघ के पदाधिकारी एवं समाज प्रतिनिधि उपस्थित थे अमी दर्शा को प्रवचन प्रभाविका की पदवी से अलंकृत किया। शिवपुरी श्री संत पदाधिकारी द्वारा साध्वी अमि दर्शा श्री जी महाराज साहब को प्रवचन के माध्यम से समाज में धर्म तपस्या दान संस्कार आदि के द्वारा क्रांतिकारी परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की प्रेरणा के लिए प्रवचन प्रभाविका की पदवी से विभूषित अलंकृत किया गया।
और खबरे
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM
जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...
July 26, 2026 02:09 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
July 26, 2026 11:47 AM
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM
सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...
July 25, 2026 04:23 PM
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....
July 25, 2026 01:50 PM
चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...
July 25, 2026 01:48 PM
नशें से दूरी है जरूरी अभियान 2.0, खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो, युवाओ को नशे से बचाने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन..
July 25, 2026 01:07 PM