नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
Updated : July 26, 2026 02:19 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) लेडीज़ विंग नीमच ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल में संगठनात्मक उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकार और नवाचारपूर्ण कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हरिद्वार में आयोजित JITO लेडीज़ विंग के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं समीक्षा कार्यक्रम में नीमच चैप्टर को एक साथ पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल नीमच बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बनी। राष्ट्रीय कार्यक्रम में नीमच चैप्टर की ओर से चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भागीरथी घाट के अतिशय होटल में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश से JITO Ladies Wing की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में विभिन्न चैप्टरों द्वारा किए गए सामाजिक, संगठनात्मक एवं नवाचारपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया गया। JITO लेडीज़ विंग नीमच को CP Excellence Award, CS Excellence Award, Best Overall Initiative Award (Neemuch), Best Initiative for Cyber Security Award तथा Health & Nutrition Award से सम्मानित किया गया। इन अवॉर्ड्स के माध्यम से संगठन के प्रभावी नेतृत्व, बेहतर प्रशासन, वर्षभर की उल्लेखनीय गतिविधियों, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी अभिनव पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
महिला सशक्तिकरण से साइबर सुरक्षा तक किए कई नवाचार - दो वर्षीय कार्यकाल में JITO लेडीज़ विंग नीमच ने महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर अनेक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए। विशेष रूप से साइबर सुरक्षा विषय पर चलाए गए जनजागरूकता अभियान और "Zaayka" (Health & Nutrition) विषय पर आयोजित अभिनव कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सराहना मिली। इन पहलों के कारण नीमच चैप्टर ने जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
यह पूरी टीम के समर्पण का परिणाम - चेयरपर्सन श्रीमती रिंकू राठौर ने राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी कार्यकारिणी और सभी सदस्यों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने JITO Apex एवं MPCG Zone के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि इन पांचों राष्ट्रीय अवॉर्ड्स ने JITO लेडीज़ विंग नीमच की कार्यशैली, सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह सम्मान भविष्य में समाजहित, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी तथा नवाचारपूर्ण कार्य करने की प्रेरणा देगा। राष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि नीमच चैप्टर अब देश के अग्रणी JITO चैप्टरों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
और खबरे
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM
जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...
July 26, 2026 02:09 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
July 26, 2026 11:47 AM
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM
सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...
July 25, 2026 04:23 PM
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....
July 25, 2026 01:50 PM
चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...
July 25, 2026 01:48 PM