कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
Updated : July 25, 2026 03:59 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी, नीमच अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के स्वरूप में परिवर्तन करते हुए आज एक विशाल "विजय मार्च" का आयोजन करेगी। जो कल 26 जुलाई रविवार को सायं 6:30 बजे गांधी भवन में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा। कांग्रेस द्वारा देशभर के सभी जिलों में इसी प्रकार के विजय मार्च निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि यह विजय मार्च वास्तव में भारत के उन लाखों छात्रों और युवाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया और सत्ता को झुकने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की केवल एक मांग की जीत नहीं, बल्कि यह साबित करता है कि जब युवा शक्ति संगठित होकर सड़क पर उतरती है, तो बड़ी से बड़ी सत्ता को भी जवाबदेह होना पड़ता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सरकार के अहंकार देश की जीत है। पूरे देश में हुए सरकार के विरुद्ध हुए प्रदर्शनों से मोदी सरकार हिल चुकी थी उसे चिंता को देखते हुए मोदी सरकार को आखिर झुकना पड़ा।
श्री बाहेती ने आगे कहा कि यह विजय मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व को भी समर्पित होगा, जिन्होंने इस पूरे संघर्ष के दौरान छात्रों और युवाओं के साथ अडिग होकर खड़े रहकर उनकी आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक बुलंद किया और उनके अधिकारों की लड़ाई को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की निरंतर मुखरता और छात्रों के प्रति संवेदनशीलता ने ही इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और अंततः यह जीत संभव हो सकी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उन सभी छात्रों को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेगी, जिन्होंने NEET परीक्षा के दौरान उपजे मानसिक दबाव और अन्याय के कारण अपनी जान गंवाई। श्री बाहेती ने कहा कि यह विजय मार्च उन परिवारों के दर्द और उनके बच्चों के सपनों को भी समर्पित है, ताकि भविष्य में कोई भी छात्र परीक्षा प्रणाली की खामियों के कारण इस तरह की पीड़ा से न गुजरे। कांग्रेस ने सभी दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग करी है जिन्होंने बिना मतलब छात्रों को के साथ बर्बरता करी हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि विजय मार्च कार्यक्रम 26 जुलाई रविवार को सायं 6:30 बजे गांधी भवन में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा। जिलाध्यक्ष श्री बाहेती ने जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों, युवाओं तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस विजय मार्च में शामिल होकर इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी बनें और छात्र शक्ति के इस संघर्ष को सम्मान दे।
और खबरे
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....
July 25, 2026 01:50 PM
चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...
July 25, 2026 01:48 PM
नशें से दूरी है जरूरी अभियान 2.0, खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो, युवाओ को नशे से बचाने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन..
July 25, 2026 01:07 PM
अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण, सड़क किनारे रखा सामान भी जप्त किया और चालान भी बनाए, 9 दुकानदारों के चालान बनाकर 2300 रुपए जुर्माना वसूला..
July 25, 2026 01:03 PM
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में नशा मुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पौधारोपण के साथ पालक-शिक्षक संघ का हुआ गठन....
July 25, 2026 01:01 PM
मनोकामना महादेव पर पूरे सावन माह होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम, नीमच बैकुंठ धाम स्थित 168 वर्ष प्राचीन, मनोकामना महादेव...
July 25, 2026 12:53 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक उत्सव कल, विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग उत्सव मनायेंगे....
July 25, 2026 12:49 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास का मंगल प्रवेश कल ,साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10 का सानिध्य मिलेगा...
July 25, 2026 12:47 PM
NEET पेपर लीक और नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में सिंगोली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन....
July 25, 2026 12:45 PM
महामाया मोड़ी माताजी मंदिर के दान पात्र से निकले ₹10.33 लाख, चार माह में श्रद्धालुओं ने अर्पित की आस्था की बड़ी भेंट..
July 25, 2026 12:21 PM
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 251 नीम के पौधों का रोपण...
July 25, 2026 12:18 PM
सत्य को जानकर ही सच्ची भक्ति संभव, बड़ी सादड़ी सत्संग में बोलीं निरंकारी प्रचारक रेणुका बहन….
July 25, 2026 12:15 PM
गरोठ पुलिस का एमडी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 173 ग्राम एमडी और ड्रग्स बनाने के केमिकल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, दो कारें, मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद...
July 25, 2026 12:12 PM
कृति की जिला स्तरीय कवि गोष्ठी रविवार को, सदस्य विवरणिका का होगा लोकार्पण....
July 25, 2026 12:04 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की पहल पर जिलेभर में पुलिस का विद्यार्थियों से संवाद, सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पहुंचकर साइबर अपराध, कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक....
July 25, 2026 11:56 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र, 35 ग्राम अवैध MD के साथ उज्जैन के 2 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त..
July 25, 2026 11:50 AM