पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 251 नीम के पौधों का रोपण...
Updated : July 25, 2026 12:18 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
सामाजिक
छोटी सादड़ी। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में छोटी सादड़ी क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक लगभग 6 किलोमीटर की परिधि में अध्यापिका श्रीमती दुर्गा पुरोहित एवं पारीक समाज के जिला अध्यक्ष तथा समाजसेवी रमेश पारीक के नेतृत्व में संचालित 'पर्यावरण बचाओ अभियान' के तहत 251 नीम के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती दुर्गा पुरोहित ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का संबंध अटूट है। केवल सरकारी प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाजसेवी रमेश पारीक ने कहा कि वृक्ष ही हमें शुद्ध वायु, प्राकृतिक संतुलन और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करते हैं। यदि धरती पर वृक्षों का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। रमेश पारीक ने बताया कि उनका पर्यावरण संरक्षण अभियान पिछले दो वर्षों से निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत पिछले वर्ष 1100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया था, जिनकी नियमित देखभाल भी की जा रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 6 किलोमीटर क्षेत्र में 251 नीम के पौधे लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पारीक परिवार के लालाराम, विष्णु प्रसाद, आस्था, अनिल, अजय, विजय, इंद्रा, मीना, प्रिया, सुरभि, आरवी, ओजस्व, अव्यान, अनया और राघव सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
और खबरे
अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण, सड़क किनारे रखा सामान भी जप्त किया और चालान भी बनाए, 9 दुकानदारों के चालान बनाकर 2300 रुपए जुर्माना वसूला..
July 25, 2026 01:03 PM
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में नशा मुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पौधारोपण के साथ पालक-शिक्षक संघ का हुआ गठन....
July 25, 2026 01:01 PM
मनोकामना महादेव पर पूरे सावन माह होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम, नीमच बैकुंठ धाम स्थित 168 वर्ष प्राचीन, मनोकामना महादेव...
July 25, 2026 12:53 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक उत्सव कल, विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग उत्सव मनायेंगे....
July 25, 2026 12:49 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास का मंगल प्रवेश कल ,साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10 का सानिध्य मिलेगा...
July 25, 2026 12:47 PM
NEET पेपर लीक और नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में सिंगोली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन....
July 25, 2026 12:45 PM
महामाया मोड़ी माताजी मंदिर के दान पात्र से निकले ₹10.33 लाख, चार माह में श्रद्धालुओं ने अर्पित की आस्था की बड़ी भेंट..
July 25, 2026 12:21 PM
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 251 नीम के पौधों का रोपण...
July 25, 2026 12:18 PM
सत्य को जानकर ही सच्ची भक्ति संभव, बड़ी सादड़ी सत्संग में बोलीं निरंकारी प्रचारक रेणुका बहन….
July 25, 2026 12:15 PM
गरोठ पुलिस का एमडी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 173 ग्राम एमडी और ड्रग्स बनाने के केमिकल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, दो कारें, मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद...
July 25, 2026 12:12 PM
कृति की जिला स्तरीय कवि गोष्ठी रविवार को, सदस्य विवरणिका का होगा लोकार्पण....
July 25, 2026 12:04 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की पहल पर जिलेभर में पुलिस का विद्यार्थियों से संवाद, सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पहुंचकर साइबर अपराध, कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक....
July 25, 2026 11:56 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र, 35 ग्राम अवैध MD के साथ उज्जैन के 2 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त..
July 25, 2026 11:50 AM
4 साल से फरार 430 kg डोडाचूरा तस्करी का नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस....
July 25, 2026 11:46 AM
अंतरिम जमानत के लिये फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 03 आरोपीयों को 07-07 वर्ष का सश्रम आजीवन कारावास...
July 25, 2026 11:45 AM
गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए नीमच जिले की 36 गौशालाओं का किया भ्रमण, 27 जुलाई को होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान...
July 25, 2026 10:13 AM
धनगांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 53 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श....
July 25, 2026 10:09 AM
कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण, खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव...
July 25, 2026 09:20 AM
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित, स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व - सीईओ जेडपी श्री वैष्णव...
July 25, 2026 09:16 AM