कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण, खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव...
Updated : July 25, 2026 09:20 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त दल ने ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के खेतों का भ्रमण कर सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों का निरीक्षण किया। विगत चार-पांच दिनों से हुई लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट एवं रोगों की संभावित स्थिति का आकलन किया गया। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता होने पर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने अधिक खरपतवार प्रभावित खेतों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कराने की सलाह देते हुए वर्तमान मौसम के अनुरूप फसलों के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर बल दिया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर सोयाबीन फसल की स्थिति, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा प्रक्षेत्र में चल रहे खरपतवारनाशी स्प्रे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान फसलों की नियमित मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फसलों की स्वस्थ वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके। भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो रही है। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है,कि उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाइयां खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करे अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करे, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
और खबरे
धनगांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 53 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श....
July 25, 2026 10:09 AM
कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण, खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव...
July 25, 2026 09:20 AM
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित, स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व - सीईओ जेडपी श्री वैष्णव...
July 25, 2026 09:16 AM
राजेंद्र मार्ग विद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पुरा परिसर राष्ट्रीय कवि योगेंद्र शर्मा के जय हिंद और भारत माता की जय के जयघोषों से गुंजायमान हुआ, राजेंद्र मार्ग विद्यालय में छात्र उपस्थित अब जय हिंद के उद्घोष के साथ होगी..
July 25, 2026 07:44 AM
अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर कल मनाई जाएगी उज्जैनी, घरों में नहीं जलेगा चूल्हा, खेतों में बनेगा भोजन, इंद्रदेव और खेड़ा देवत का होगा पूजन...
July 25, 2026 07:09 AM
बिजली विभाग की लापरवाही पर खबर का बड़ा असर, 4 दिन से अंधेरे में डूबे उपभोक्ता का घर समाचार प्रकाशित होते ही हुआ रोशन....
July 25, 2026 05:58 AM
डीकैन में विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी, चार दिन से घरेलू कनेक्शन बंद, उपभोक्ता परेशान, हेल्प लाइन पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई....
July 25, 2026 04:29 AM
एक गुरु–एक वृक्ष अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में 40 हजार से अधिक पौधों का हुआ रोपण, गुरु सम्मान के साथ विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का लिया संकल्प....
July 25, 2026 04:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 25, 2026 03:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 25, 2026 03:56 AM
जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा, NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन...
July 24, 2026 03:47 PM
मादक पदार्थ तस्करों पर सरवानिया पुलिस का शिकंजा, NDPS मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार...
July 24, 2026 03:25 PM
53 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता….
July 24, 2026 03:12 PM
विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर मार्गदर्शन 26 को नीमच में...
July 24, 2026 02:52 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...
July 24, 2026 02:50 PM
नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....
July 24, 2026 02:45 PM
दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...
July 24, 2026 02:35 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...
July 24, 2026 01:46 PM
अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
July 24, 2026 01:40 PM