FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर कल मनाई जाएगी उज्जैनी, घरों में नहीं जलेगा चूल्हा, खेतों में बनेगा भोजन, इंद्रदेव और खेड़ा देवत का होगा पूजन...

  Updated : July 25, 2026 07:09 AM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- नगर की प्राचीन लोक परंपरा उज्जैनी (खेड़ा देवत पूजन) इस वर्ष रविवार को पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व पर नगर के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलेगा। सभी परिवार अपने-अपने खेतों, कुओं अथवा गांव के बाहर भोजन बनाकर इंद्रदेव एवं खेड़ा देवत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
उज्जैनी से एक दिन पूर्व शनिवार को परंपरा के अनुसार नगर के किसान अपने-अपने मवेशियों को श्री जोड़ेश्वर श्याम मंदिर लेकर पहुंचे, जहां उनकी परिक्रमा कर पशुधन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोग-दोष से रक्षा की मंगलकामना की गई। मान्यता है कि इस परंपरा के पालन से पशुधन सुरक्षित रहता है तथा इंद्रदेव की कृपा से क्षेत्र में भरपूर वर्षा होती है, जिससे किसानों की फसलें लहलहा उठती हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। इसकी शुरुआत कब हुई, इसकी जानकारी भले ही किसी के पास नहीं हो, लेकिन आज भी इसे पूरी आस्था और उत्साह के साथ निभाया जाता है। मान्यता है कि उज्जैनी के दिन खेड़ा देवत का पूजन करने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा के साथ भरपूर पैदावार होती है। साथ ही परिवार और पशुधन के निरोगी एवं सुखी रहने की भी कामना की जाती है।
परंपरा के अनुसार उज्जैनी मनाने की तिथि नगर के किसान एवं वरिष्ठजन आपसी सहमति से तय करते हैं। पूर्व संध्या पर लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे नगर में सूचना दी जाती है कि सभी लोग अपने पशुओं को श्री जोड़ेश्वर श्याम मंदिर पर परिक्रमा करवाएं तथा अगले दिन घरों में भोजन न बनाकर खेतों, कुओं या गांव के बाहर भोजन तैयार कर पूजा-अर्चना करें।
निर्धारित दिन सुबह नगर की परिक्रमा निकाली जाती है। इस दौरान गोमूत्र का छिड़काव करते हुए विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में सिंदूर, धूप-दीप से पूजा-अर्चना कर ध्वज अर्पित किए जाते हैं तथा सभी देवी-देवताओं को इस अनुष्ठान में आमंत्रित किया जाता है।
इसके बाद सभी परिवार अपने-अपने खेतों, कुओं अथवा गांव के बाहर चूरमा, बाटी और दाल तैयार करते हैं। महिलाएं भोजन बनाने का कार्य करती हैं, जबकि पुरुष भी सहयोग करते हैं। भोजन तैयार होने के बाद इंद्रदेव, खेड़ा देवत एवं अन्य देवी-देवताओं को चूरमे का भोग अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात पूरा परिवार एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करता है।
आज भी यह अनूठी लोक परंपरा ग्रामीण अंचलों में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जा रही है। शहरों में इसका प्रचलन भले ही कम होता जा रहा हो, लेकिन अपने गांव से जुड़े अनेक परिवार इस अवसर पर पैतृक गांव लौटकर इस सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनते हैं और अपनी लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर कल मनाई जाएगी उज्जैनी, घरों में नहीं जलेगा चूल्हा, खेतों में बनेगा भोजन, इंद्रदेव और खेड़ा देवत का होगा पूजन...

July 25, 2026 07:09 AM

बिजली विभाग की लापरवाही पर खबर का बड़ा असर, 4 दिन से अंधेरे में डूबे उपभोक्ता का घर समाचार प्रकाशित होते ही हुआ रोशन....

July 25, 2026 05:58 AM

डीकैन में विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी, चार दिन से घरेलू कनेक्शन बंद, उपभोक्ता परेशान, हेल्प लाइन पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई....

July 25, 2026 04:29 AM

एक गुरु–एक वृक्ष अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में 40 हजार से अधिक पौधों का हुआ रोपण, गुरु सम्मान के साथ विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का लिया संकल्प....

July 25, 2026 04:15 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 25, 2026 03:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 25, 2026 03:56 AM

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा, NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन...

July 24, 2026 03:47 PM

मादक पदार्थ तस्करों पर सरवानिया पुलिस का शिकंजा, NDPS मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार...

July 24, 2026 03:25 PM

53 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता….

July 24, 2026 03:12 PM

विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर मार्गदर्शन 26 को नीमच में...

July 24, 2026 02:52 PM

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...

July 24, 2026 02:50 PM

नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....

July 24, 2026 02:45 PM

दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...

July 24, 2026 02:35 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...

July 24, 2026 01:46 PM

अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...

July 24, 2026 01:40 PM

आस्था की नींव पर उठेगा भव्य शिखर, श्रीराम मंदिर को मिलेगी नई पहचान...

July 24, 2026 01:27 PM

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल….

July 24, 2026 01:26 PM

नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..

July 24, 2026 01:22 PM

कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव को हास्पिटल के बाहर हरवार चौराहे पर रख कर किया चक्काजाम...

July 24, 2026 12:48 PM