जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा, NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन...
Updated : July 24, 2026 03:47 PM
लीलाधर अहिरवार जीरन
राजनीति
जीरन। देश भर में युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी और छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से जननेता राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में, NEET परीक्षा में हुए ऐतिहासिक पेपर लीक मामले, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज तथा देश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुँचकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की पुरजोर मांग की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार के कारण आज देश का होनहार युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर है। राहुल गांधी जी जिस तरह छात्रों और युवाओं की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं, सरकार उस आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत से लड़ेगी। संबोधन की कड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। कठिन परिश्रम करके परीक्षाओं की तैयारी करने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के सपनों को पेपर लीक माफिया द्वारा रौंदा जा रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में तो पूरी तरह असफल रही ही है, अब निष्पक्ष परीक्षाएं कराने में भी असमर्थ साबित हो रही है। जब छात्र अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मेरावत, मंडलम अध्यक्ष शांतिलाल राठौर, गुलाबचंद जाट, मनीष सिंह लान्छ, मोहन सिंह तोमर, पूरण गुर्जर, श्यामसुंदर पाटीदार, मुकेश मेडीवाले, कमलेश अहिरवार, मनसुख भूत, यशवंत सगवारिया, मानसिंह जाट, प्रहलाद भील, शकुर मोहम्मद, जगदीश पाटीदार, रमेशचन्द चौहान, पवन शर्मा, दिपेश बाहेती, जसवंत सिंह गुर्जर, बसंतीलाल गुर्जर, वजेराम भील, श्यामलाल, नाथुलाल पंवार, अकबर खान पठान, प्रहलाद चौहान, हनीफ मोहम्मद, बाबूलाल जाट, ओम जाट, प्यार चन्द अहिरवार, गोविन्द सिंह चौहान, बंटी चौहान, लोकेश माली, जुगलकिशोर करड़िया, मुकेश पाटीदार, मंगल शर्मा, दिनेश मीणा, बबलू बंजारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शन में पधारे सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों का आभार पवन शर्मा ने व्यक्त किया।
और खबरे
मादक पदार्थ तस्करों पर सरवानिया पुलिस का शिकंजा, NDPS मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार...
July 24, 2026 03:25 PM
53 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता….
July 24, 2026 03:12 PM
विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर मार्गदर्शन 26 को नीमच में...
July 24, 2026 02:52 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...
July 24, 2026 02:50 PM
नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....
July 24, 2026 02:45 PM
दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...
July 24, 2026 02:35 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...
July 24, 2026 01:46 PM
अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
July 24, 2026 01:40 PM
आस्था की नींव पर उठेगा भव्य शिखर, श्रीराम मंदिर को मिलेगी नई पहचान...
July 24, 2026 01:27 PM
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल….
July 24, 2026 01:26 PM
नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..
July 24, 2026 01:22 PM
कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव को हास्पिटल के बाहर हरवार चौराहे पर रख कर किया चक्काजाम...
July 24, 2026 12:48 PM
सी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न....
July 24, 2026 11:48 AM
100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार...
July 24, 2026 10:51 AM
मनासा पुलिस ने महज चंद घंटों में दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान...
July 24, 2026 10:35 AM
आईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न मान्यता प्राप्त ट्रेडों में ले सकते हैं प्रवेश....
July 24, 2026 10:23 AM
सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
July 24, 2026 10:17 AM
बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण, कोई भी पात्र हितग्राही बीमा एवं शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे - कलेक्टर..
July 24, 2026 09:06 AM
शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर, कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...
July 24, 2026 08:27 AM