शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर, कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...
Updated : July 24, 2026 08:27 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के शासनाधीन मंदिरों के प्रबंधन, विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी देवस्थानों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक में कलेक्टर ने जिले के शासनाधीन मंदिरों में पुजारियों की वर्तमान स्थिति एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप रिक्त पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने नीमच, मनासा एवं जावद तीनों अनुविभागों में 10-10 प्रमुख मंदिरों का चयन कर उनकी प्रबंध समितियों का गठन करने के निर्देश दिए, ताकि मंदिरों का संचालन अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक में मंदिर प्रांगण के विकास तथा मंदिरों की भूमि के संरक्षण एवं प्रबंधन की भी समीक्षा की गई उन्होंने मंदिर परिसरों में स्थापित खराब सीसीटीवी कैमरों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा आवश्यकता अनुसार नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि मंदिरों के विकास, रखरखाव एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं सुनियोजित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा सुश्री किरण अंजाना, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं सुश्री श्रुति भयडिया सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
और खबरे
शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर, कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...
July 24, 2026 08:27 AM
हरियालो राजस्थान के तहत केविके फार्म पर पौधारोपण कार्यकम का आयोजन..
July 24, 2026 05:25 AM
घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट, तीन राज्यों के वन विभाग संयुक्त रूप से करेंगे निगरानी, संदिग्ध मछुआरों पर रहेगी कड़ी नजर…
July 24, 2026 03:59 AM
मध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों की एक ही दिन में मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के परिपालन में जारी हुए स्वीकृति आदेश, देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के संकल्प की दिशा में उठाए गए ठोस कदम....
July 24, 2026 03:56 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 24, 2026 03:33 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 24, 2026 03:30 AM
नपा ने गुरुवार को भी की चालानी कार्रवाई, सड़क पर गंदगी फैलाने वाले10 व्यवसाईयों के बनाए चालान, 2000 जुर्माना वसूला….
July 23, 2026 04:01 PM
खेत पर काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, दर्दनाक हादसे में मौत…
July 23, 2026 03:23 PM
अटल सेतु पुलिया शहर के लिये महत्वपूर्ण सौगात - श्रीमती चोपड़ा, एक करोड़ 26 लाख की लागत से बनने वाले अटल सेतु का कार्य अंतिम चरण में, नपाध्यक्ष ने वार्ड पार्षद के साथ किया कार्य का निरीक्षण..
July 23, 2026 02:15 PM
भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया आंगनबाड़ी सहयोगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा..
July 23, 2026 02:08 PM
जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में डीएटीसीसी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न.
July 23, 2026 01:43 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में लाएं तेजी - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा....
July 23, 2026 01:41 PM
नीमच में चोरों का आतंक, 10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी; कार्रवाई नहीं हुई तो सुप्रभात योग मित्र मंडल देगा एसपी को ज्ञापन....
July 23, 2026 01:23 PM
सम्यक चारित्र को आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- साध्वी अमिदर्शा, साध्वी वृंद अमीपुर्णा आदि ठाणा की जैन भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...
July 23, 2026 01:12 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश आज महावीर जिनालय विकास नगर में..
July 23, 2026 01:11 PM
30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ कल..
July 23, 2026 01:10 PM
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन...
July 23, 2026 12:20 PM
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक...
July 23, 2026 12:19 PM
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन.....
July 23, 2026 12:17 PM