जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में डीएटीसीसी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न.
Updated : July 23, 2026 01:43 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन विकास को गति देने तथा ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शासकीय एवं अशासकीय सदस्यों सहित कुल 33 सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में जिले के ऐतिहासिक गढ़ों एवं किलों, बांधों, झरनों, प्राचीन मंदिरों तथा पुरातात्विक महत्व के स्थलों को विशेष रूप से चिन्हित कर उन्हें पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थान दिलाने का प्रस्ताव रखा गया। पर्यटन विकास के लिए जिले की वेबसाइट पर सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी, उनके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा उपलब्ध सुविधाओं का समावेश किए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। साथ ही पर्यटन विभाग को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पेज संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले के पर्यटन स्थलों का नियमित प्रचार-प्रसार किया जा सके और पर्यटकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। बैठक में एडीएम श्री बीएस कलेश,एएसपी श्रीमती हेमलता अग्रवाल,एसडीएम नीमच पराग जैन, डीईओ, सीएमओ नगर पालिका नीमच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, इतिहासकार, पर्यटन विशेषज्ञ, टूर ऑपरेटर, होटल एवं रिसॉर्ट प्रतिनिधि, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला पुरातत्व संघ तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए जिले में पर्यटन विकास को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
और खबरे
भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया आंगनबाड़ी सहयोगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा..
July 23, 2026 02:08 PM
जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में डीएटीसीसी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न.
July 23, 2026 01:43 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में लाएं तेजी - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा....
July 23, 2026 01:41 PM
नीमच में चोरों का आतंक, 10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी; कार्रवाई नहीं हुई तो सुप्रभात योग मित्र मंडल देगा एसपी को ज्ञापन....
July 23, 2026 01:23 PM
सम्यक चारित्र को आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- साध्वी अमिदर्शा, साध्वी वृंद अमीपुर्णा आदि ठाणा की जैन भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...
July 23, 2026 01:12 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश आज महावीर जिनालय विकास नगर में..
July 23, 2026 01:11 PM
30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ कल..
July 23, 2026 01:10 PM
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन...
July 23, 2026 12:20 PM
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक...
July 23, 2026 12:19 PM
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन.....
July 23, 2026 12:17 PM
चोरी के 765 केवी डीसी एल्यूमिनियम तार के 10 बंडल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....
July 23, 2026 10:13 AM
भीलवाड़ा में ऑटो की मनमानी और ई-बस की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, कलेक्टर से 5 बड़ी मांग...
July 23, 2026 08:54 AM
27 जुलाई को जिला कौशल समिति की अहम बैठक...
July 23, 2026 08:02 AM
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई...
July 23, 2026 07:59 AM
जिले में अब तक औसत 275.5 मि.मी. वर्षा दर्ज..
July 23, 2026 07:38 AM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्रवाई जारी....
July 23, 2026 07:35 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण, सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ....
July 23, 2026 05:04 AM
हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...
July 23, 2026 02:27 AM
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...
July 23, 2026 02:22 AM