30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ कल..
Updated : July 23, 2026 01:10 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच। 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 के मुख्य मुकाबलों का शुभारंभ आज24 जुलाई को सुबह 6 बजे होगा। शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, श्रीमती हेमलता अग्रवाल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमच), पराग जैन (एसडीएम, नीमच), सुश्री किरण चौहान (सीएसपी, नीमच), श्रीमती ऐश्वर्या मुंडड़ा (जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच) एवं मुकुल रॉय बेंजामिन (जिला खेल अधिकारी, नीमच) खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर एवं सीटी बजाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रदेशभर से आए लगभग 40 तकनीकी अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ओ.पी. अवस्थी एवं जे.पी. सक्सेना संभालेंगे। वहीं मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, उमाशंकर व्यास तथा संघ के अन्य पदाधिकारी प्रतियोगिता की समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। नीमच जिला ट्रायथलॉन एसोसिएशन एवं आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 16 जिलों से 230 खिलाड़ी भाग लेने के लिए नीमच पहुंच चुके हैं गुरुवार को सभी खिलाड़ियों का पंजीयन की कार्रवाई की गई है। तैराकी प्रतियोगिता के लिए स्विमिंग पूल तथा सड़क का तकनीकी परीक्षण और निरीक्षण किया गया।नीमच जिला ट्रायथलॉन एसोसिएशन एवं आयोजन समिति ने जिले के समस्त खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है।
और खबरे
भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया आंगनबाड़ी सहयोगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा..
July 23, 2026 02:08 PM
जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में डीएटीसीसी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न.
July 23, 2026 01:43 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में लाएं तेजी - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा....
July 23, 2026 01:41 PM
नीमच में चोरों का आतंक, 10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी; कार्रवाई नहीं हुई तो सुप्रभात योग मित्र मंडल देगा एसपी को ज्ञापन....
July 23, 2026 01:23 PM
सम्यक चारित्र को आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- साध्वी अमिदर्शा, साध्वी वृंद अमीपुर्णा आदि ठाणा की जैन भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...
July 23, 2026 01:12 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश आज महावीर जिनालय विकास नगर में..
July 23, 2026 01:11 PM
30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ कल..
July 23, 2026 01:10 PM
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन...
July 23, 2026 12:20 PM
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक...
July 23, 2026 12:19 PM
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन.....
July 23, 2026 12:17 PM
चोरी के 765 केवी डीसी एल्यूमिनियम तार के 10 बंडल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....
July 23, 2026 10:13 AM
भीलवाड़ा में ऑटो की मनमानी और ई-बस की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, कलेक्टर से 5 बड़ी मांग...
July 23, 2026 08:54 AM
27 जुलाई को जिला कौशल समिति की अहम बैठक...
July 23, 2026 08:02 AM
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई...
July 23, 2026 07:59 AM
जिले में अब तक औसत 275.5 मि.मी. वर्षा दर्ज..
July 23, 2026 07:38 AM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्रवाई जारी....
July 23, 2026 07:35 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण, सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ....
July 23, 2026 05:04 AM
हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...
July 23, 2026 02:27 AM
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...
July 23, 2026 02:22 AM