FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...

  Updated : July 23, 2026 02:22 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दो अलग-अलग मामलों में अपनी संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं उत्कृष्ट विवेचना का परिचय देते हुए दो मासूम बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। इन सफल कार्रवाइयों ने यह सिद्ध किया है कि जीआरपी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ प्रत्येक जरूरतमंद की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। ऑपरेशन 'हमदर्द' के तहत एक माह की परित्यक्त बच्ची को 11 दिन में परिजनों के सुपुर्द किया - 10 जुलाई को भोपाल रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड पर लगभगएक माह की लावारिस बच्चीमिलने की सूचना पर जीआरपी ने तत्काल बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा शिशु गृह में सुरक्षित रखा। इसके बाद विशेष टीम गठित कर रेलवे स्टेशनों एवं शहर के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, विभिन्न राज्यों तक सूचना का आदान-प्रदान, सोशल मीडिया एवं स्थानीय स्तर पर व्यापक तलाश अभियान चलाया गया। लगातार 11 दिनों के प्रयासों के बाद बच्ची के माता-पिता की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया था। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बीना जीआरपी ने 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया - बीना रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछुड़कर अपहृत हुई 08 माह की बच्चीके मामले में जीआरपी ने अपराध दर्ज होते ही विशेष जांच दल गठित किया। बीना, भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, नर्मदापुरम एवं झांसी सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत फील्ड कार्रवाई के आधार पर इटारसी रेलवे स्टेशन से आरोपित महिला को चिन्हित कर बच्ची को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाबकर लिया गया। इस कार्रवाई में जीआरपी एवं आरपीएफ के बीच प्रभावी समन्वय भी देखने को मिला। दोनों प्रकरणों में जीआरपी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अत्यंत संवेदनशील, मानवीय एवं पेशेवर दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण, अंतर-जिला समन्वय और सतत फील्ड कार्यवाही के माध्यम से दोनों बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। यह सफलता मध्यप्रदेश पुलिस कीसंवेदनशील, उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित पुलिसिंगका उत्कृष्ट उदाहरण है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...

July 23, 2026 02:22 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 23, 2026 02:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 23, 2026 02:15 AM

नपा ने फ्रूट मार्केट में गंदगी फैलाने वाले 15 व्यवसाईयों के बनाए चालान, 3300 रुपए जुर्माना वसूला...

July 22, 2026 03:32 PM

मिलावटी व सिंथेटिक दूध के खिलाफ नीमच में स्ट्राइक, 4 डेयरियों पर छापा, 4,000 लीटर दूध सीज, एक प्लांट कराया बंद...

July 22, 2026 02:30 PM

सांदीपनि स्कूल में पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, विद्यार्थियों ने बनाई No Drugs की मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ...

July 22, 2026 02:23 PM

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित, 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...

July 22, 2026 01:28 PM

मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....

July 22, 2026 01:26 PM

सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..

July 22, 2026 01:16 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...

July 22, 2026 01:13 PM

अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....

July 22, 2026 01:12 PM

हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...

July 22, 2026 01:09 PM

जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....

July 22, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...

July 22, 2026 12:28 PM

जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...

July 22, 2026 12:08 PM

14 दिनों की लंबी खेंच के बाद आई बारिश, वेंटीलेटर पर सांसें ले रही फसलों को मिला जीवनदान...

July 22, 2026 12:01 PM

नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक...

July 22, 2026 11:55 AM

कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..

July 22, 2026 11:51 AM

मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां...

July 22, 2026 10:38 AM