महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित, 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...
Updated : July 22, 2026 01:28 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प – Safety and Dignity for Every Woman" अभियान के अंतर्गत जिलेभर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री अशोक कुमार के निर्देशन में जिले के राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन हेल्पलाइन सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से जिले के 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया गया। ऑनलाइन संवाद के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने "महिला सुरक्षा संकल्प" लेते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समान अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने तथा सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता, सतर्कता एवं सामुदायिक सहयोग से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला गरिमा हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, वन स्टॉप सेंटर, गुड टच-बैड टच, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, राजकॉप ऐप, पॉक्सो ई-बॉक्स, शी-बॉक्स तथा साइबर सुरक्षा के Do's & Don'ts के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने, साइबर ठगी से बचने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान कालिका टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा का महत्व बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई तथा आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं यूनिसेफ राजस्थान की राज्य स्तरीय बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिंधु बिनुजीत ने बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं सुरक्षित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा, शोषण तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने तथा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। जिला पुलिस ने बताया कि "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।
और खबरे
मिलावटी व सिंथेटिक दूध के खिलाफ नीमच में स्ट्राइक, 4 डेयरियों पर छापा, 4,000 लीटर दूध सीज, एक प्लांट कराया बंद...
July 22, 2026 02:30 PM
सांदीपनि स्कूल में पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, विद्यार्थियों ने बनाई No Drugs की मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ...
July 22, 2026 02:23 PM
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित, 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...
July 22, 2026 01:28 PM
मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....
July 22, 2026 01:26 PM
सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..
July 22, 2026 01:16 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...
July 22, 2026 01:13 PM
अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....
July 22, 2026 01:12 PM
हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...
July 22, 2026 01:09 PM
जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....
July 22, 2026 01:01 PM
नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...
July 22, 2026 12:28 PM
जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...
July 22, 2026 12:08 PM
14 दिनों की लंबी खेंच के बाद आई बारिश, वेंटीलेटर पर सांसें ले रही फसलों को मिला जीवनदान...
July 22, 2026 12:01 PM
नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक...
July 22, 2026 11:55 AM
कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..
July 22, 2026 11:51 AM
मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां...
July 22, 2026 10:38 AM
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...
July 22, 2026 10:35 AM
नशे से दूरी, है जरूरी 2.0, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, पिस्टल और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 साथी भी नामजद....
July 22, 2026 09:55 AM
रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, कलेक्टर ने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के दिए निर्देश...
July 22, 2026 08:58 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..
July 22, 2026 08:13 AM