FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..

  Updated : July 22, 2026 08:13 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 44 शासकीय सेवकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों, मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 तथा माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेशों एवं निर्देशों के अनुरूप की गई है। अपर कलेक्टर श्री बी एस कलेश की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में पात्र शासकीय सेवकों के अभिलेखों, सेवा विवरण तथा नियमों के अनुरूप पात्रता का परीक्षण किया गया। समिति की अनुशंसा के बाद कलेक्टर द्वारा विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति आदेश जारी किए गए। जारी आदेशों के अनुसार 25 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 (लेवल-06), 10 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-03 (लेवल-04), 8 कर्मचारियों को जमादार तथा एक कर्मचारी धर्मेन्द्र सोनी को चपरासी से भृत्य संवर्ग के लेवल-02 पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उच्च पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों को पदोन्नति से स्वीकृत या उच्च वेतनमान पूर्व में प्राप्त हो चुका है, उन्हें छोड़कर शेष कर्मचारियों को नियमानुसार एक माह के भीतर वेतन निर्धारण का विकल्प प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण अथवा अन्य प्रतिकूल स्थिति पाई जाती है या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता संबंधी तथ्य गलत पाए जाते हैं, तो संबंधित पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन भी नियमानुसार सुनिश्चित किया गया है। सहायक ग्रेड-03 पद पर पदोन्नत कर्मचारियों के लिए आदेश में मध्यप्रदेश राजस्व सेवा भर्ती नियम, 2017 के तहत निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं का उल्लेख भी किया गया है। इसके अनुसार 10+2 उत्तीर्ण होने के साथ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संबंधी योग्यता अथवा वैध सीपीसीटी स्कोर कार्ड आवश्यक होगा। निर्धारित योग्यता न होने की स्थिति में नियमानुसार दो वर्ष के भीतर इसे प्राप्त करना होगा, अन्यथा मूल पद पर प्रत्यावर्तन की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी पदोन्नत कर्मचारी वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा अपने निम्न पद के कार्यभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त माने जाएंगे। यह संपूर्ण पदोन्नति प्रक्रिया शासन के प्रचलित नियमों एवं न्यायालयीन निर्देशों के अनुरूप संपादित की गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...

July 22, 2026 10:35 AM

नशे से दूरी, है जरूरी 2.0, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, पिस्टल और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 साथी भी नामजद....

July 22, 2026 09:55 AM

रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, कलेक्टर ने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के दिए निर्देश...

July 22, 2026 08:58 AM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..

July 22, 2026 08:13 AM

किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित...

July 22, 2026 08:10 AM

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...

July 22, 2026 06:54 AM

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी व भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इको कार से 14.01 ग्राम स्मैक बरामद...

July 22, 2026 05:18 AM

मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान....

July 22, 2026 04:02 AM

सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2025, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़, चरित्र सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को....

July 22, 2026 01:53 AM

अंतर्राज्यीय बर्ड ट्रेड गिरोह की महिला तस्कर गिरफ्तार, संरक्षित दुर्लभ पक्षियों की तस्करी मामले में कार्रवाई जारी....

July 22, 2026 01:52 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

July 22, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 22, 2026 01:47 AM

स्कूल बसों, ब्लैक फिल्म और बिना हेलमेट वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 80 चालान, ₹38,800 का समन शुल्क वसूला...

July 21, 2026 03:52 PM

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और छात्रों युवाओं द्वारा न्याय मांगने पर मोदी सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व क्रूरता को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन, सूचना केंद्र पर फूंका पुतला...

July 21, 2026 03:49 PM

नीमच मंडी में आज 27,656 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

July 21, 2026 03:07 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0, नीमच पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, थाना क्षेत्रों में लोगों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक....

July 21, 2026 02:26 PM

वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....

July 21, 2026 01:59 PM

एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित...

July 21, 2026 01:31 PM

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 55 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीना ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...

July 21, 2026 01:25 PM