FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...

  Updated : July 22, 2026 06:54 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- श्री जैन श्वेतांबर महावीर विद्यालय ट्रस्ट विकास नगर नीमच के तत्वाधान एवं साध्वी रत्न निधि श्री जी महाराज साहब, पुण्य निधि, कला निधि, श्रद्धा निधि, प्रज्ञा निधि महाराज सा.आदि ठाना 5 की पावन निश्रा में चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चातुर्मास प्रवेश का जुलूस जैन भवन से प्रारंभ होकर मिडिल स्कूल मैदान,शिक्षक कॉलोनी, राजा टोडरमल चौराहा विकास नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ महावीर जिनालय दर्शन के पश्चात झूलेलाल मंदिर परिसर पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगा।साध्वी वृंद की अगवानी के लिए विकास नगर स्थित महावीर जिनालय आराधना भवन की रंगाई पुताई के बाद मुंबई से आए विशेष कारीगरों द्वारा सतरंगी व रंग बिरंगे वस्त्र के फूलों की बांदरवाल की लड़ियों से श्रृंगारित किया गया है। मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जन एवं श्रावक श्राविकाओं द्वारा पलक पांवड़े बिछाकर अक्षत गहुली स्वास्तिक चिन्ह व रांगोली सजा कर स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत के लिए तौरण प्रवेश द्वार सजाए गए हैं। चातुर्मास में साधु संतों के मंगल प्रवेश को लेकर समाज जनों में अपार उत्साह का वातावरण है। कुछ समाज जनों ने तो रात्रि भोजन त्याग व एकासना बियासना तेला अठम तप तपस्या प्रारंभ करने का संकल्प भी लिया है। प्रज्ञा पुरुष भक्तामर स्तोत्र के रचयिता श्रीमानतुंग सुरीश्वर जी द्वारा रचित नमीऊण पार्श्व महातप की तपस्या 30 जुलाई श्रावण बदी एकम से प्रारंभ हो जाएगी। जिसमें एक पारणा बियासना इस प्रकार 21 उपवास और 21 पारणे रहेंगे सभी संकल्प सिद्धि दायक सप्त भय निवारक विशिष्ट तप से जुड़कर आत्म कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करें। विधि विधान हेतु गुरुवर्या से संपर्क कर शीघ्र अति शीघ्र अपना नाम व्हाट्सएप ऐप से पंजीकरण करावे। चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ ही उपवास तपस्या की जड़ी लगेगी तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी आयोजित किया जाएगा। महावीर जिनालय श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन, आंचलिया, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजमल छाजेड़ ने बताया कि चातुर्मास कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में 24 जुलाई शुक्रवार आषाढ़ सूदी दशम को सुबह 7:30 बजे नवकारसी जैन भवन पर आयोजित की जाएगी। नवकारसी के धर्म लाभार्थी पूनम चंद, प्रेम प्रकाश, राहुल, ऋषभ पगारिया परिवार होंगे। सुबह 10 बजे धर्म सभा के पश्चात स्वामी वात्सल्य विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर पर आयोजित किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान का पुण्य लाभ ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..

July 22, 2026 08:13 AM

किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित...

July 22, 2026 08:10 AM

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...

July 22, 2026 06:54 AM

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी व भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इको कार से 14.01 ग्राम स्मैक बरामद...

July 22, 2026 05:18 AM

मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान....

July 22, 2026 04:02 AM

सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2025, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़, चरित्र सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को....

July 22, 2026 01:53 AM

अंतर्राज्यीय बर्ड ट्रेड गिरोह की महिला तस्कर गिरफ्तार, संरक्षित दुर्लभ पक्षियों की तस्करी मामले में कार्रवाई जारी....

July 22, 2026 01:52 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

July 22, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 22, 2026 01:47 AM

स्कूल बसों, ब्लैक फिल्म और बिना हेलमेट वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 80 चालान, ₹38,800 का समन शुल्क वसूला...

July 21, 2026 03:52 PM

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और छात्रों युवाओं द्वारा न्याय मांगने पर मोदी सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व क्रूरता को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन, सूचना केंद्र पर फूंका पुतला...

July 21, 2026 03:49 PM

नीमच मंडी में आज 27,656 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

July 21, 2026 03:07 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0, नीमच पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, थाना क्षेत्रों में लोगों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक....

July 21, 2026 02:26 PM

वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....

July 21, 2026 01:59 PM

एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित...

July 21, 2026 01:31 PM

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 55 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीना ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...

July 21, 2026 01:25 PM

रामपुरा आईटीआई में रोजगार का महाकुंभ, VACMET India Ltd. ने खोजी नई प्रतिभाएं, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्लेसमेंट कैंप में भाग, इंटरव्यू के बाद शुरू हुई चयन प्रक्रिया....

July 21, 2026 01:19 PM

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक कल...

July 21, 2026 01:07 PM

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व शुरू, जैन समाज में उल्लास 29 जुलाई तक चलेंगे विधान....

July 21, 2026 01:03 PM