FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रामपुरा आईटीआई में रोजगार का महाकुंभ, VACMET India Ltd. ने खोजी नई प्रतिभाएं, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्लेसमेंट कैंप में भाग, इंटरव्यू के बाद शुरू हुई चयन प्रक्रिया....

  Updated : July 21, 2026 01:19 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  आयोजन

मनासा :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामपुरा में सोमवार को भव्य प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में देश की अग्रणी औद्योगिक कंपनी VACMET India Ltd. (यूनिट-5, उज्जैन एवं धार) ने भाग लेकर 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का साक्षात्कार लिया। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में युवा सुबह से ही आईटीआई परिसर पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर आईटीआई के प्राचार्य एच.एस. डावर ने VACMET India Ltd. के एचआर मैनेजर श्री विजय नायडू एवं उनकी टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर VACMET India Ltd. के एचआर मैनेजर श्री विजय नायडू ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक, कार्य संस्कृति, करियर ग्रोथ, अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को उद्योगों में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराते हुए बेहतर भविष्य के लिए कौशल विकास और अनुशासन का महत्व भी बताया। इसके पश्चात कंपनी की एचआर टीम ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न की। यह प्लेसमेंट कैंप आईटीआई के एम्प्लॉयमेंट सेल के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। संस्थान का यह प्रयास स्थानीय युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में रोजगार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
प्राचार्य एच.एस. डावर एवं नोडल टीपीओ आर.के. प्रजापति ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे। वहीं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद डामोर ने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। कार्यक्रम में संस्थान का स्टाफ, कंपनी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और छात्रों युवाओं द्वारा न्याय मांगने पर मोदी सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व क्रूरता को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन, सूचना केंद्र पर फूंका पुतला...

July 21, 2026 03:49 PM

नीमच मंडी में आज 27,656 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

July 21, 2026 03:07 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0, नीमच पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, थाना क्षेत्रों में लोगों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक....

July 21, 2026 02:26 PM

वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....

July 21, 2026 01:59 PM

एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित...

July 21, 2026 01:31 PM

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 55 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीना ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...

July 21, 2026 01:25 PM

रामपुरा आईटीआई में रोजगार का महाकुंभ, VACMET India Ltd. ने खोजी नई प्रतिभाएं, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्लेसमेंट कैंप में भाग, इंटरव्यू के बाद शुरू हुई चयन प्रक्रिया....

July 21, 2026 01:19 PM

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक कल...

July 21, 2026 01:07 PM

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व शुरू, जैन समाज में उल्लास 29 जुलाई तक चलेंगे विधान....

July 21, 2026 01:03 PM

सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन, रामस्नेही संत 108 चोकस राम मुनि का 23 जुलाई को चातुर्मास हेतु होगा मंगल प्रवेश..

July 21, 2026 12:57 PM

महंत योगी महावीर नाथ महाराज का नीमच आगमन, समाज सेवी अशोक अरोरा के निवास पर साधु-संतों का हुआ भव्य स्वागत, सनातन धर्म रक्षा का लिया संकल्प...

July 21, 2026 12:26 PM

इनरव्हील क्लब नीमच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सिम्मी सलूजा ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी...

July 21, 2026 11:49 AM

विहिप मातृ-शक्तियों ने लगाया एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग..

July 21, 2026 11:39 AM

जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्रीमती गर्ग ने आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की....

July 21, 2026 11:36 AM

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को..

July 21, 2026 11:13 AM

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर मार्ग कराया गया सुगम, शिकायत का हुआ निराकरण....

July 21, 2026 11:10 AM

पंख अभियान की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को....

July 21, 2026 11:09 AM

मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता, एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त...

July 21, 2026 11:03 AM

कुछ घंटों की लापरवाही... किसी बेटी का पूरा जीवन बर्बाद कर सकती है – लाडो सेवा फाउंडेशन...

July 21, 2026 10:59 AM