विहिप मातृ-शक्तियों ने लगाया एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग..
Updated : July 21, 2026 11:39 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच:- विहिप मातृ-शक्ति के द्वारा नीमच जिले में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित श्री गोधाम बालाजी मंदिर गौ सेवा केंद्र एवं पक्षी विहार परिसर पर एक दिवसीय बाल संस्कार वर्ग का आयोजन रविवार को समापन हुआ ,मातृशक्ति जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने बाल संस्कार केन्द्र अभ्यास वर्ग लगाने के उद्देश्य का महत्व बताते हुए कहा कि बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से संस्कारिक एवं सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना आवश्यक हो गया है। आज की हमारी भावी युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। बाल संस्कार केंद्र का उद्देश्य नोनिहालो को सनातन धर्म की जानकारी देना और संस्कारवान बनाना है। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग व जिला मंत्री कैलाश मालवीय के निर्देशन में हुआ।एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग 4 सत्रों में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता मंदसौर विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला थे। मंचासीन अतिथि विभाग संयोजिका श्रीमती रेखा वर्मा, जिला मंत्री कैलाश मालवीय,जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती लता गर्ग व जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अमृत वचन मनासा प्रखंड संयोजिका श्रीमती मंजू गहलोत और प्रखंड सहसंयोजीका श्रीमती रानी गहलोत एवं एकल गीत दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजीका प्रिया गवाला ने लिया। प्रथम सत्र में विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने बताया कि बाल संस्कार केंद्र की भारतीय संस्कृति में क्या भूमिका है और क्यों आवश्यकता है पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख लता गर्ग ने लिया , जिसमें बाल संस्कार केन्द्र के लिए सम्पर्क कैसे किया जाता है, व बच्चों में सनातन संस्कृति का भाव जागृत कैसे किया जाता है पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र विभाग संयोजिका श्रीमती रेखा वर्मा ने लिया जिसमे उन्होंने बाल संस्कार केंद्र की आवश्यकता और बढ़ते लव जिहाद के मामलों पर प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने युवा पीढ़ी को धर्म सनातन, संस्कृति से जोडे रखने का माध्यम बाल संस्कार केंद्र को बताते हुए प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने किया । कार्यक्रम में व्यवस्था टोली में जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख कपिल बैरागी,प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी , प्रखंड नगर संयोजक पवन जैसवार,प्रखंड साप्ताहिक प्रमुख गौरव गुप्ता ।वर्ग में मातृशक्ति की संख्या 60 व बच्चों की संख्या 36 ,कुल संख्या 100 से अधिक रही। कार्यक्रम में मनासा प्रखंड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती इंदिरा सोलंकी व नीलू सोलंकी भी उपस्थित थे।बच्चों व मातृ शक्ति के मनोरंजन के लिए अभ्यास वर्ग में कुर्सी रेस खेल कार्यक्रम में महापुरुषों की श्रृंखला आयोजित की गई।
और खबरे
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0, नीमच पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, थाना क्षेत्रों में लोगों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक....
July 21, 2026 02:26 PM
वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....
July 21, 2026 01:59 PM
एमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रित...
July 21, 2026 01:31 PM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 55 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीना ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...
July 21, 2026 01:25 PM
रामपुरा आईटीआई में रोजगार का महाकुंभ, VACMET India Ltd. ने खोजी नई प्रतिभाएं, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्लेसमेंट कैंप में भाग, इंटरव्यू के बाद शुरू हुई चयन प्रक्रिया....
July 21, 2026 01:19 PM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक कल...
July 21, 2026 01:07 PM
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व शुरू, जैन समाज में उल्लास 29 जुलाई तक चलेंगे विधान....
July 21, 2026 01:03 PM
सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन, रामस्नेही संत 108 चोकस राम मुनि का 23 जुलाई को चातुर्मास हेतु होगा मंगल प्रवेश..
July 21, 2026 12:57 PM
महंत योगी महावीर नाथ महाराज का नीमच आगमन समाज सेवी अशोक अरोरा के निवास पर साधु-संतों का हुआ भव्य स्वागत, सनातन धर्म रक्षा का लिया संकल्प...
July 21, 2026 12:26 PM
इनरव्हील क्लब नीमच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सिम्मी सलूजा ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी...
July 21, 2026 11:49 AM
विहिप मातृ-शक्तियों ने लगाया एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग..
July 21, 2026 11:39 AM
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की....
July 21, 2026 11:36 AM
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को..
July 21, 2026 11:13 AM
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर मार्ग कराया गया सुगम, शिकायत का हुआ निराकरण....
July 21, 2026 11:10 AM
पंख अभियान की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को....
July 21, 2026 11:09 AM
मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता, एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त...
July 21, 2026 11:03 AM
कुछ घंटों की लापरवाही... किसी बेटी का पूरा जीवन बर्बाद कर सकती है – लाडो सेवा फाउंडेशन...
July 21, 2026 10:59 AM
डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 446 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त...
July 21, 2026 10:53 AM
दो अलग-अलग कार्रवाई में बस्सी व बेगूं थाना पुलिस ने 85 किलो 707 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा किया जब्त...
July 21, 2026 10:51 AM