उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...
Updated : July 22, 2026 10:35 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को बागवानी, सब्जी, पुष्प, मसाला, संरक्षित खेती,जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण तथा फसलोत्तर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है विभाग ने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीयन कर शासन की इन लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। योजना के तहत आम, अमरूद, अनार एवं नींबू वर्गीय फलों के नए बगीचों की स्थापना के लिए सामान्य दूरी पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये तथा उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी) बगीचों के लिए प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार हाईब्रिड सब्जियों की खेती पर प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये तथा खुली परागण (ओपन पोलिनेटेड) वाली प्याज एवं अन्य सब्जियों की खेती पर प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। पुष्प क्षेत्र विस्तार के अंतर्गत खुले क्षेत्र में फूलों की खेती तथा बीजीय मसालों की खेती के लिए भी प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये का अनुदान निर्धारित किया गया है। संरक्षित खेती के तहत शेडनेट हाउस, पॉलीहाउस में उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती, मल्चिंग एवं फ्रूट बंच कवर जैसी गतिविधियों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थायी वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना पर भी अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि यंत्रीकरण के अंतर्गत पावर टिलर तथा फसलोत्तर प्रबंधन के तहत प्याज एवं लहसुन भंडारण संरचना की स्थापना पर भी पात्रतानुसार 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान https://mpfsts.mp.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, खसरा की नकल, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान विकासखंड उद्यानिकी अधिकारी, नीमच, जावद एवं मनासा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
और खबरे
कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..
July 22, 2026 11:51 AM
मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां...
July 22, 2026 10:38 AM
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...
July 22, 2026 10:35 AM
नशे से दूरी, है जरूरी 2.0, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, पिस्टल और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 साथी भी नामजद....
July 22, 2026 09:55 AM
रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, कलेक्टर ने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के दिए निर्देश...
July 22, 2026 08:58 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..
July 22, 2026 08:13 AM
किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित...
July 22, 2026 08:10 AM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...
July 22, 2026 06:54 AM
चित्तौड़गढ़ में डीएसटी व भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इको कार से 14.01 ग्राम स्मैक बरामद...
July 22, 2026 05:18 AM
मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान....
July 22, 2026 04:02 AM
सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2025, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़, चरित्र सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को....
July 22, 2026 01:53 AM
अंतर्राज्यीय बर्ड ट्रेड गिरोह की महिला तस्कर गिरफ्तार, संरक्षित दुर्लभ पक्षियों की तस्करी मामले में कार्रवाई जारी....
July 22, 2026 01:52 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
July 22, 2026 01:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 22, 2026 01:47 AM
स्कूल बसों, ब्लैक फिल्म और बिना हेलमेट वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 80 चालान, ₹38,800 का समन शुल्क वसूला...
July 21, 2026 03:52 PM
केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और छात्रों युवाओं द्वारा न्याय मांगने पर मोदी सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व क्रूरता को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन, सूचना केंद्र पर फूंका पुतला...
July 21, 2026 03:49 PM
नीमच मंडी में आज 27,656 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
July 21, 2026 03:07 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0, नीमच पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, थाना क्षेत्रों में लोगों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक....
July 21, 2026 02:26 PM
वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध, आशा एवं पर्यवेक्षकों ने कियाएनएचएमकार्यालय भोपाल के समक्ष विशाल प्रदर्शन, नीमच से भी शामिल हुई आशा एवं पर्यवेक्षक....
July 21, 2026 01:59 PM