जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...
Updated : July 22, 2026 12:08 PM
सत्यनारायण सुथार
अपराध
जाट :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जाट की टीम ने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध डोडाचूरा, तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन और पायलेटिंग कर रही मारुति सुजुकी अल्टो कार को जब्त किया है।पुलिस ने मौके से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि मामले में शामिल पांच अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। दिनांक 22.07.2026 को पुलिस चौकी जाट को मुखबिर से विशेष सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर गोल डूंगरी चौराहा (जाट) पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 26 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।पूछताछ में सामने आया कि तस्करों द्वारा आगे- आगे मारुति सुजुकी अल्टो कार के जरिए पायलेटिंग (रैकी) की जा रही थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मादक पदार्थ और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
जब्त मश्रुका (सामग्री) - अवैध डोडाचूरा- 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अनुमानित कीमत- ₹ 79,22,700,महिंद्रा पिकअप वाहन क्र. RJ 06 GD 2672 अनुमानित कीमत: ₹ 8,00,000,मारुति सुजुकी अल्टो कार क्र. RJ 06 CD 6492 अनुमानित कीमत ₹ 2,00,000,एंड्रॉइड मोबाइल: अनुमानित कीमत: ₹5,000,कुल जब्ती मूल्य- लगभग ₹ 89,27,700
गिरफ्तार एवं फरार आरोपी - अर्जुन 25 वर्ष पुत्र देवा बंजारा, निवासी - सारण, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही जगदीश पुत्र गौरु बंजारा,रवि पुत्र दुला बंजारा,महेन्द्र पुत्र भंवर बंजारा, प्रकाश पुत्र दुला बंजारा,अरुण पुत्र भंवर बंजारा सभी निवासी-सारण, गंगरार,चित्तौड़गढ़ फरार बताए जा रहे है। इस संपूर्ण एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर,चौकी प्रभारी जाट उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौर एवं उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
और खबरे
मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....
July 22, 2026 01:26 PM
सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..
July 22, 2026 01:16 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...
July 22, 2026 01:13 PM
अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....
July 22, 2026 01:12 PM
हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...
July 22, 2026 01:09 PM
जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....
July 22, 2026 01:01 PM
नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...
July 22, 2026 12:28 PM
जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...
July 22, 2026 12:08 PM
14 दिनों की लंबी खेंच के बाद आई बारिश, वेंटीलेटर पर सांसें ले रही फसलों को मिला जीवनदान...
July 22, 2026 12:01 PM
नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक...
July 22, 2026 11:55 AM
कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..
July 22, 2026 11:51 AM
मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां...
July 22, 2026 10:38 AM
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...
July 22, 2026 10:35 AM
नशे से दूरी, है जरूरी 2.0, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, पिस्टल और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 साथी भी नामजद....
July 22, 2026 09:55 AM
रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, कलेक्टर ने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के दिए निर्देश...
July 22, 2026 08:58 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..
July 22, 2026 08:13 AM
किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित...
July 22, 2026 08:10 AM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...
July 22, 2026 06:54 AM
चित्तौड़गढ़ में डीएसटी व भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इको कार से 14.01 ग्राम स्मैक बरामद...
July 22, 2026 05:18 AM