जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....
Updated : July 22, 2026 01:01 PM
मुकेश राठौर रामपुरा
आयोजन
रामपुरा। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में व्यापक नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना रहा। यह शिविर जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश बसेर के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर पवार की उपस्थिति में कुल 270 विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसी क्रम में नेत्र परीक्षण अभियान के तहत आफ्थेल्मिक टेक्नीशियन प्रकाश सिंदवानी द्वारा 46 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच में 12 विद्यार्थी रिफ्रैक्टिव एरर (दृष्टिदोष) से पीड़ित पाए गए, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. प्रमोद पाटीदार, डॉ. आशीष सोनी, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. रीना, एमपीडब्ल्यू जितेंद्र पंवार, स्टाफ नर्स कोमल, एलटी जगदीश राइकवाल एवं राहुल सोनारथी ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य, समय पर रोगों की पहचान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर से अनेक विद्यार्थियों को समय रहते स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी समस्याओं का पता चल सका, जिससे भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाव संभव होगा।
और खबरे
मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....
July 22, 2026 01:26 PM
सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..
July 22, 2026 01:16 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...
July 22, 2026 01:13 PM
अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....
July 22, 2026 01:12 PM
हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...
July 22, 2026 01:09 PM
जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....
July 22, 2026 01:01 PM
नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...
July 22, 2026 12:28 PM
जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...
July 22, 2026 12:08 PM
14 दिनों की लंबी खेंच के बाद आई बारिश, वेंटीलेटर पर सांसें ले रही फसलों को मिला जीवनदान...
July 22, 2026 12:01 PM
नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक...
July 22, 2026 11:55 AM
कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..
July 22, 2026 11:51 AM
मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां...
July 22, 2026 10:38 AM
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...
July 22, 2026 10:35 AM
नशे से दूरी, है जरूरी 2.0, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, पिस्टल और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 साथी भी नामजद....
July 22, 2026 09:55 AM
रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, कलेक्टर ने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के दिए निर्देश...
July 22, 2026 08:58 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..
July 22, 2026 08:13 AM
किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित...
July 22, 2026 08:10 AM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...
July 22, 2026 06:54 AM
चित्तौड़गढ़ में डीएसटी व भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इको कार से 14.01 ग्राम स्मैक बरामद...
July 22, 2026 05:18 AM