FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...

  Updated : July 22, 2026 01:09 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रवि दीवान ने नीमच जिले में भाजपा सरकार केजिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहां है कि नीमच तहसील में बनने वाले सी एम राइज स्कूल भवन के मामले को जानबूझकर उलझाया जा रहा है, जहां एक और नीमच जिले में जावद एवं मनासा तहसील में सी एम राइज स्कूल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं वहां बच्चों की पढ़ाई भी प्रारंभ हो गई है। ऐसे में नीमच में बनने वाला सी एम राइज स्कूल भवन अब तक अधर में लटका हुआ है। श्री दीवान ने कहां की हालत इतनी खराब है कि नीमच में अभी तक इस भवन को बनाने के लिए उपयुक्त जमीन ही निश्चित नहीं हो पाई है। ऐसी जानकारी मिली है प्रशासन द्वारा नगर के एकमात्र बचे हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में इस भवन को बनाने की तैयारी की जा रही है, जो शहर वासियो के लिए न्याय संगत नहीं है। श्री दीवान ने कहां की नीमच शहर में एकमात्र हाई सेकेंडरी स्कूल का खेल मैदान ही अब बचा हुआ है, जहां पर सैकड़ों खेल प्रतिभाएं अपना अभ्यास करती हैं। इस मैदान में फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। ऐसे में अगर यहां सी एम राइज स्कूल भवन बनाया जाएगा, तो यह मैदान भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। अगर ऐसी स्थिति बनेगी तो सभी खिलाड़ी कहां जाएंगे। श्री दीवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि प्राइवेट स्कूल संचालकों के इशारे पर जानबूझकर सी एम राइज स्कूल भवन के मामले को उलझाने में लगे हुए हैं। हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान को छोड़कर शहर में और भी कई जगह सरकारी जमीन है, जहां पर यह भवन बन सकता है। शहर में कई ऐसी सरकारी जमीने है जहां पर बरसों से लोगों ने कब्जा कर रखा है। कुछ मामले में तो नपा प्रशासन केस भी जीत चुका है, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन को सी एम राइज स्कूल भवन बनाने के लिए एक मात्र हाई सेकेंडरी स्कूल का मैदान ही दिखाई दे रहा है। श्री दीवान ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहां है कि प्रशासन समय रहते इस स्कूल भवन को बनाने का स्थान परिवर्तित करें, अगर फिर भी यह भवन हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान में मनाया जाता है तो उसका कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ संगठन द्वारा शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....

July 22, 2026 01:26 PM

सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..

July 22, 2026 01:16 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...

July 22, 2026 01:13 PM

अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....

July 22, 2026 01:12 PM

हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...

July 22, 2026 01:09 PM

जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....

July 22, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...

July 22, 2026 12:28 PM

जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...

July 22, 2026 12:08 PM

14 दिनों की लंबी खेंच के बाद आई बारिश, वेंटीलेटर पर सांसें ले रही फसलों को मिला जीवनदान...

July 22, 2026 12:01 PM

नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक...

July 22, 2026 11:55 AM

कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..

July 22, 2026 11:51 AM

मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 36 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां...

July 22, 2026 10:38 AM

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन...

July 22, 2026 10:35 AM

नशे से दूरी, है जरूरी 2.0, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, पिस्टल और डोडाचूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 साथी भी नामजद....

July 22, 2026 09:55 AM

रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, कलेक्टर ने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के दिए निर्देश...

July 22, 2026 08:58 AM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति,नयोग्यता एवं नियमों के अनुरूप पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया..

July 22, 2026 08:13 AM

किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित...

July 22, 2026 08:10 AM

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश 24 को महावीर जिनालय विकास नगर में...

July 22, 2026 06:54 AM

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी व भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इको कार से 14.01 ग्राम स्मैक बरामद...

July 22, 2026 05:18 AM