FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...

  Updated : July 23, 2026 02:27 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

छोटे किसान आसानी से कर सकेंगे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, वर्तमान में संचालित है 5260 केन्द्र, हर साल स्थापित होंगी 1060 कृषि यंत्र किराये की दुकानें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की सहूलियत के लिये प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक "कृषि यंत्र किराये की दुकान" अनिवार्य रूप से खोलने की तैयारी चल रही है। कृषक कल्याण वर्ष में जल्दी ही इस पहल के परिणाम मिलेंगे। छोटे और सीमांत किसानों को अपने खेत तैयार करने आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करना आसान हो जायेगा। वर्तमान में ऐसे 5260 केन्द्र संचालित है। अब हर साल 1060 कृषि यंत्र किराये की दुकानें स्थापित की जायेगी। मध्यप्रदेश अब तेजी से कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा है। विदिशा जिले ने आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर उच्च गुणवत्ता के कृषि यंत्रों का निर्माण करना शुरू कर दिया है। ग्रेडर, लेवलर, हाइड्रालिक ट्रॉली, कल्टीवेटर, प्लाउ जैसे उपकरण जिले में ही बनाये जा रहे है। यहां लगभग 150 कृषि उपकरण निर्माण इकाइयाँ है। यहां बने कृषि यंत्रों की मांग अन्य राज्यों और विदेशों में भी हो रही है। मेडागास्कर, नाइजीरिया, सूडान, यूगांडा, घाना, अलजीरिया, ग्वाटेमाल, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश में यहां से निर्मित उपकरण भेजे जा रहे है। छोटे किसानों को न्यूनतम सेवा शुल्क पर अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की सेवाएं मिल रही है। युवा उद्यमियों को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है उषा एग्रो के मानस गुप्ता बताते हैं किहम खेती में काम आने वाले यंत्र और उपकरण बनाते हैं, जैसे- लोडर, डिलोडर, कल्टीवेटर आदि। सभी उपकरण किसानों के लिए उपयोगी हैं। कब से ये काम शुरू किया? यह पूछने पर उन्होंने बताया किइस काम की शुरुआत पिताजी ने 1993 में की थी। शुरुआत छोटे पैमाने पर हुई, फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार किया और अब तो हमारे उपकरण विदेशों में भी पहुंच रहे हैं हमारे सबसे बड़े ग्राहक स्थानीय किसान हैं। हमारे उत्पादों का अधिकांश हिस्सा स्थानीय बाजार में ही खप जाता है, लेकिन हम देश के दूसरे राज्यों और विदेशों में भी सप्लाय करते हैं। आज हमारे बनाए यंत्र और उपकरण 10 से ज्यादा देशों तक पहुंच रहे हैं. इनमें नाइजीरिया, सूडान, केन्या, यूगांडा, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, घाना, अल्जीरिया, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। हमारा दो-तिहाई बिजनेस देश के अंदर होता है और एक-तिहाई कारोबार विदेशों में है। पूरे साल में करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। शासन की मदद के संबंध में वे बताते है किहमें इस काम में डॉ. मोहन यादव जी की सरकार से बहुत मदद मिलती है। उत्पादन से लेकर व्यवसाय के विस्तार तक में सरकार की नीतियां हमारे लिए मददगार साबित हुई हैं। अपने उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने में भी हमें सरकारी सहायता मिलती है। सरकार की पहल पर मैं जी-20 सम्मेलन में भी शामिल हुआ और इसके खर्च का करीब 75 प्रतिशत सरकार ने वहन किया। विष्णु शर्मा, संजय उद्योगट्रैक्टर से संबंधित उपकरण बनाते हैं जैसे कल्टीवेटर, प्लाऊ आदि। ये उपकरण किसानों के लिए उपयोगी हैं। ट्रैक्टर से किसान अपने खेतों को आसानी से तैयार करते हैं। इसमें जिन उपकरणों की जरूरत होती है वो सब बनाते हैं। उत्पादों की सप्लाय के संबंध में उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से विदिशा और उसके आसपास के जिलों में होती है। दूसरे राज्यों में भी पहुंचते हैं। हमारा सालाना व्यवसाय करीब 50 लाख रुपये का है अपने काम की शुरुआत के संबंध में वे बताते है किहमने वर्ष 2020 में कोरोना संकट के दौरान इसकी शुरुआत की थी। शुरुआत में ही किसानों ने हमारे उत्पादों को हाथों हाथ लिया। इससे हमारा उत्साह बढ़ा और हम लगातार इसके विस्तार की कोशिश कर रहे हैं। सरकार की ओर से हमारे जैसे अन्य लोगों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा मिलना चाहिए। विपिन रघुवंशी, मेसर्स किसान इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से कल्टीवेटर, प्लाऊ, लोडर, डिलोडर बनाते हैं। उत्पादों का अधिकांश हिस्सा विदिशा और उसके आसपास के इलाकों में ही खप जाता है। आसपास के जिलों के किसान भी हमारे यंत्र और उपकरण खरीदते हैं हमारे सभी उपकरण ऐसे हैं जो खेती के अलग-अलग स्तरों पर काम आते हैं। खेतों को तैयार करने से लेकर रोपनी, बोवनी और कटाई सभी कार्यों के लिए उपकरण बनाते हैं। किसानों का इनके बिना काम नहीं चलता। दीपक नरवरिया, मे. एग्रो स्मार्ट टेक्नोलॉजी ने बताया कि हमारा बाजार मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों तक फैला हुआ है। अधिकांश यंत्र और उपकरण विदिशा और आसपास के इलाकों के किसानों की मांग पूरी करने में ही खप जाते हैं।सालाना कारोबार करीब 3 करोड़ रुपयों का है। हमारे सारे ग्राहक किसान और खेती से जुड़ी संस्थाएं हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...

July 23, 2026 02:27 AM

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...

July 23, 2026 02:22 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 23, 2026 02:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 23, 2026 02:15 AM

नपा ने फ्रूट मार्केट में गंदगी फैलाने वाले 15 व्यवसाईयों के बनाए चालान, 3300 रुपए जुर्माना वसूला...

July 22, 2026 03:32 PM

मिलावटी व सिंथेटिक दूध के खिलाफ नीमच में स्ट्राइक, 4 डेयरियों पर छापा, 4,000 लीटर दूध सीज, एक प्लांट कराया बंद...

July 22, 2026 02:30 PM

सांदीपनि स्कूल में पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, विद्यार्थियों ने बनाई No Drugs की मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ...

July 22, 2026 02:23 PM

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित, 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...

July 22, 2026 01:28 PM

मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....

July 22, 2026 01:26 PM

सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..

July 22, 2026 01:16 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...

July 22, 2026 01:13 PM

अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....

July 22, 2026 01:12 PM

हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...

July 22, 2026 01:09 PM

जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....

July 22, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...

July 22, 2026 12:28 PM

जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा,पिकअप वाहन और अल्टो कार के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार...

July 22, 2026 12:08 PM

14 दिनों की लंबी खेंच के बाद आई बारिश, वेंटीलेटर पर सांसें ले रही फसलों को मिला जीवनदान...

July 22, 2026 12:01 PM

नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक...

July 22, 2026 11:55 AM

कलेक्टर ने मीरा विहार आवासीय कॉलोनी के विकास को दी सशर्त अनुमति..

July 22, 2026 11:51 AM