स्वच्छता सर्वेक्षण, सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ....
Updated : July 23, 2026 05:04 AM
मुकेश राठौर रामपुरा
प्रशासनिक
रामपुरा :- स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के तहत नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे लालबाग स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल न करे। इसके बाद सीएमओ श्री प्रजापत ने छोटा बाजार एवं सूरज घाट सहित मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता को लेकर फीडबैक लिया और सभी को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा केवल नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही कचरा डालने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि सभी लोग कचरे का उचित प्रबंधन करें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, तो स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इस दौरान सफाई दरोगा रामसिंह चंद्रावत, स्वच्छता कर्मी सनी धूलिया एवं नगर परिषद कर्मचारी सचिन कलसिया भी उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
और खबरे
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई...
July 23, 2026 07:59 AM
जिले में अब तक औसत 275.5 मि.मी. वर्षा दर्ज..
July 23, 2026 07:38 AM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्रवाई जारी....
July 23, 2026 07:35 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण, सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ....
July 23, 2026 05:04 AM
हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...
July 23, 2026 02:27 AM
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...
July 23, 2026 02:22 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 23, 2026 02:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 23, 2026 02:15 AM
नपा ने फ्रूट मार्केट में गंदगी फैलाने वाले 15 व्यवसाईयों के बनाए चालान, 3300 रुपए जुर्माना वसूला...
July 22, 2026 03:32 PM
मिलावटी व सिंथेटिक दूध के खिलाफ नीमच में स्ट्राइक, 4 डेयरियों पर छापा, 4,000 लीटर दूध सीज, एक प्लांट कराया बंद...
July 22, 2026 02:30 PM
सांदीपनि स्कूल में पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, विद्यार्थियों ने बनाई No Drugs की मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ...
July 22, 2026 02:23 PM
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित, 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...
July 22, 2026 01:28 PM
मंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले-प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप....
July 22, 2026 01:26 PM
सांवलिया सेठ के दरबार में 11 किलो चांदी भेंट, देवास के परिवार ने 26 लाख की सिल्लियां कीं अर्पित..
July 22, 2026 01:16 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने ABHA कार्ड...
July 22, 2026 01:13 PM
अर्क विवाह करना एक प्राचीन और कारगर पद्धति है - मालचंदजी शर्मा, नीमच में सामूहिक अर्क विवाह का आयोजन संपन्न, 31 युवक हुए शामिल....
July 22, 2026 01:12 PM
हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन - रवि दीवान, शहर की अन्य सरकारी जमीन दिखाई नहीं दे रही हैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों को...
July 22, 2026 01:09 PM
जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या....
July 22, 2026 01:01 PM
नीमच मंडी में आज 26,014 बोरी की आवक, लहसुन और सोयाबीन सहित कई जिंसों के भाव में तेजी...
July 22, 2026 12:28 PM