पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक...
Updated : July 23, 2026 12:19 PM
DESK NEWS
सामाजिक
नीमच :- मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित "नशे से दूरी है जरूरी अभियान-2.0" के तहत बुधवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, मनासा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने कहा कि नशा व्यक्ति को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें किसी भी प्रकार का नशा करने के लिए प्रेरित करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही विद्यार्थियों को खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने "No Drugs" संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा श्रीमती साबेरा अंसारी, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक सपना राठौर, शासकीय सांदीपनि विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा परिवार और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
और खबरे
सम्यक चारित्र को आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- साध्वी अमिदर्शा, साध्वी वृंद अमीपुर्णा आदि ठाणा की जैन भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...
July 23, 2026 01:12 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश आज महावीर जिनालय विकास नगर में..
July 23, 2026 01:11 PM
30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ कल..
July 23, 2026 01:10 PM
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन...
July 23, 2026 12:20 PM
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक...
July 23, 2026 12:19 PM
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन.....
July 23, 2026 12:17 PM
चोरी के 765 केवी डीसी एल्यूमिनियम तार के 10 बंडल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....
July 23, 2026 10:13 AM
भीलवाड़ा में ऑटो की मनमानी और ई-बस की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, कलेक्टर से 5 बड़ी मांग...
July 23, 2026 08:54 AM
27 जुलाई को जिला कौशल समिति की अहम बैठक...
July 23, 2026 08:02 AM
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई...
July 23, 2026 07:59 AM
जिले में अब तक औसत 275.5 मि.मी. वर्षा दर्ज..
July 23, 2026 07:38 AM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्रवाई जारी....
July 23, 2026 07:35 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण, सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ....
July 23, 2026 05:04 AM
हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...
July 23, 2026 02:27 AM
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...
July 23, 2026 02:22 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 23, 2026 02:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 23, 2026 02:15 AM
नपा ने फ्रूट मार्केट में गंदगी फैलाने वाले 15 व्यवसाईयों के बनाए चालान, 3300 रुपए जुर्माना वसूला...
July 22, 2026 03:32 PM
मिलावटी व सिंथेटिक दूध के खिलाफ नीमच में स्ट्राइक, 4 डेयरियों पर छापा, 4,000 लीटर दूध सीज, एक प्लांट कराया बंद...
July 22, 2026 02:30 PM