रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश आज महावीर जिनालय विकास नगर में..
Updated : July 23, 2026 01:11 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- श्री जैन श्वेतांबर महावीर विद्यालय ट्रस्ट विकास नगर नीमच के तत्वाधान एवं साध्वी रत्न निधि श्री जी महाराज साहब, पुण्य निधि, कला निधि, श्रद्धा निधि, प्रज्ञा निधि महाराज सा.आदि ठाना 5 की पावन निश्रा में चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश का कार्यक्रम आज 24 जुलाई को सुबहआयोजित किया जाएगा। चातुर्मास प्रवेश का जुलूस जैन भवन से प्रारंभ होकर मिडिल स्कूल मैदान,शिक्षक कॉलोनी, राजा टोडरमल चौराहा विकास नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ महावीर जिनालय दर्शन के पश्चात झूलेलाल मंदिर परिसर पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगा।साध्वी वृंद की अगवानी के लिए विकास नगर स्थित महावीर जिनालय आराधना भवन की रंगाई पुताई के बाद मुंबई से आए विशेष कारीगरों द्वारा सतरंगी व रंग बिरंगे वस्त्र के फूलों की बांदरवाल की लड़ियों से श्रृंगारित किया गया है। मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जन एवं श्रावक श्राविकाओं द्वारा पलक पांवड़े बिछाकर अक्षत गहुली स्वास्तिक चिन्ह व रांगोली सजा कर स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत के लिए तौरण प्रवेश द्वार सजाए गए हैं। चातुर्मास में साधु संतों के मंगल प्रवेश को लेकर समाज जनों में अपार उत्साह का वातावरण है। कुछ समाज जनों ने तो रात्रि भोजन त्याग व एकासना बियासना तेला अठम तप तपस्या प्रारंभ करने का संकल्प भी लिया है।
प्रज्ञा पुरुष भक्तामर स्तोत्र के रचयिता श्रीमानतुंग सुरीश्वर जी द्वारा रचित
नमीऊण पार्श्व महातप की तपस्या 30 जुलाई श्रावण बदी एकम से प्रारंभ हो जाएगी। जिसमें एक पारणा बियासना इस प्रकार 21 उपवास और 21 पारणे रहेंगे सभी संकल्प सिद्धि दायक सप्त भय निवारक विशिष्ट तप से जुड़कर आत्म कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करें। विधि विधान हेतु गुरुवर्या से संपर्क कर शीघ्र अति शीघ्र अपना नाम व्हाट्सएप ऐप से पंजीकरण करावे। चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ ही उपवास तपस्या की जड़ी लगेगी तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी आयोजित किया जाएगा। महावीर जिनालय श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन, आंचलिया, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजमल छाजेड़ ने बताया कि चातुर्मास कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में 24 जुलाई शुक्रवार आषाढ़ सूदी दशम को सुबह 7:30 बजे नवकारसी जैन भवन पर आयोजित की जाएगी। नवकारसी के धर्म लाभार्थी पूनम चंद, प्रेम प्रकाश, राहुल, ऋषभ पगारिया परिवार होंगे। सुबह 10 बजे धर्म सभा के पश्चात स्वामी वात्सल्य विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर पर आयोजित किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान का पुण्य लाभ ग्रहण करें।
और खबरे
भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया आंगनबाड़ी सहयोगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा..
July 23, 2026 02:08 PM
जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में डीएटीसीसी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न.
July 23, 2026 01:43 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में लाएं तेजी - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा....
July 23, 2026 01:41 PM
नीमच में चोरों का आतंक, 10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी; कार्रवाई नहीं हुई तो सुप्रभात योग मित्र मंडल देगा एसपी को ज्ञापन....
July 23, 2026 01:23 PM
सम्यक चारित्र को आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- साध्वी अमिदर्शा, साध्वी वृंद अमीपुर्णा आदि ठाणा की जैन भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...
July 23, 2026 01:12 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश आज महावीर जिनालय विकास नगर में..
July 23, 2026 01:11 PM
30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ कल..
July 23, 2026 01:10 PM
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन...
July 23, 2026 12:20 PM
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक...
July 23, 2026 12:19 PM
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधन.....
July 23, 2026 12:17 PM
चोरी के 765 केवी डीसी एल्यूमिनियम तार के 10 बंडल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....
July 23, 2026 10:13 AM
भीलवाड़ा में ऑटो की मनमानी और ई-बस की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, कलेक्टर से 5 बड़ी मांग...
July 23, 2026 08:54 AM
27 जुलाई को जिला कौशल समिति की अहम बैठक...
July 23, 2026 08:02 AM
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई...
July 23, 2026 07:59 AM
जिले में अब तक औसत 275.5 मि.मी. वर्षा दर्ज..
July 23, 2026 07:38 AM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्रवाई जारी....
July 23, 2026 07:35 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण, सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ....
July 23, 2026 05:04 AM
हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ...
July 23, 2026 02:27 AM
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी सफलता, 11 दिन में परित्यक्त नवजात को परिजनों से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की बच्ची भी सकुशल बरामद...
July 23, 2026 02:22 AM