FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...

  Updated : July 24, 2026 02:50 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- धर्म आराधना का अवसर केवल पूर्व जन्म के पुण्य से ही प्राप्त होता है ।पुण्य होने पर ही व्यक्ति ज्ञान तप और धर्म के कार्य कर पाता है। चातुर्मास के 4 माह त्याग तपस्या और आत्म कल्याण के लिए समर्पित होने चाहिए। मनुष्य जीवन भोग विलास के लिए नहीं बल्कि तप और आत्म कल्याण के लिए मिला है। तप तपस्या से ही पूर्व जन्म और वर्तमान जन्म के पाप कर्मों की निर्जरा संभव है यह बात साध्वी रत्न निधि श्री जी महाराज साहब ने कहीं।वे श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर नीमच के तत्वाधान में परम पूज्य विचक्षण ज्योति प्रज्ञा भारती शासन चंद्रिका परवर्तिनी महोदय श्री चंद्रप्रभा श्रीजी महाराज साहब की सुशिष्याएं परम पूज्य रत्न निधि श्रीजी एवं परम पूज्य पुण्य निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश के अवसर पर विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर मे शुक्रवार 24 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि ।संत अपनी मर्यादा में और समाज संगठित रहे तो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते हैं। ।चातुर्मास जागृति लेकर आता है ।ज्ञान दर्शन चरित्र का शंखनाद करता है ।चातुर्मास में अंतरात्मा का निरीक्षण करने का अवसर मिलता है । विकास नगर क्षेत्र का धार्मिक त्याग तपस्या के क्षेत्र में विकास हो रहा है चातुर्मास में हमें साधना का अवसर मिलता है और जीवन में परिवर्तन आता है चातुर्मास निकट आता है तो मेघ व बरसात की प्रतीक्षा रहती है रोग से त्याग मिलता है। भोग योग , आत्मा से परमात्मा की ओर समस्या से तपस्या की ओर बढ़ना चाहिए चातुर्मास राग द्वेष ईर्ष्या से बाहर निकालने वाला विश्वविद्यालय है। लोहे से बलसाली अग्नि और अग्नि से बलशाली पानी तथा पानी से बलशाली वायु और वायु से बलशाली संकल्प होता है। चातुर्मास में हम संकल्प ले तो हमारी आत्मा को पवित्र बना सकते हैं। साध्वी अमि दर्शा जी महाराज साहब ने कहा कि महावीर को तो मानते हैं लेकिन महावीर के उपदेश को नहीं मानते हैं चिंतन का विषय है। जिनवाणी श्रवण कर दानव मानव बन सकता है। रात्रि भोज का त्याग करें तो सुविचार बढ़ते है। जैन शासन अद्भुत है। संत अपनी मर्यादा में और समाज संगठित रहे तो समाज में परिवर्तन हो सकते हैं।नीमच सिटी चातुर्मास के लिए पधारी साध्वी समवेग प्रिया श्री जी महाराज साहब ने कहा कि चातुर्मास हमें मानवता के गुणों के संस्कारों को सीखाता है साध्वी पुण्य निधि महाराज साहब ने ओम नमो अरिहंतानम नवकार मंत्र का उच्चारण किया। राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से आए समाजसेवी नरेश डागलिया ने कहा कि जैन समाज पूरे देश में आधा प्रतिशत है लेकिन वह संस्कारों के गुणों से पहचाना जाता है। यदि हम साधु साध्वियों की शरण में चले जाए तो भवसागर से पार हो सकते हैं। चातुर्मास समिति अध्यक्ष राजमल छाजेड़ ने कहा कि चातुर्मास में साधु साध्वी हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं धर्म सभा में पुण्य निधि, कला निधि, श्रद्धा निधि, प्रज्ञा निधि महाराज सा.आदि ठाना 5 की पावन निश्रा मिली। चातुर्मास प्रवेश का जुलूस जैन भवन से प्रारंभ होकर मिडिल स्कूल मैदान,शिक्षक कॉलोनी, राजा टोडरमल चौराहा विकास नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ महावीर जिनालय दर्शन के पश्चात झूलेलाल मंदिर परिसर पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गया।साध्वी वृंद की अगवानी के लिए विकास नगर स्थित महावीर जिनालय आराधना भवन की रंगाई पुताई के बाद मुंबई से आए विशेष कारीगरों द्वारा सतरंगी व रंग बिरंगे वस्त्र के फूलों की बांदरवाल की लड़ियों से श्रृंगारित किया गया । मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जन एवं श्रावक श्राविकाओं द्वारा पलक पांवड़े बिछाकर अक्षत गहुली स्वास्तिक चिन्ह व रांगोली सजा कर स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया । नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत के लिए अनेक तौरण प्रवेश द्वार सजाए गए हैं। चातुर्मास में साधु संतों के मंगल प्रवेश को लेकर समाज जनों में अपार उत्साह का वातावरण देखा गया । कुछ समाज जनों ने तो रात्रि भोजन त्याग व एकासना बियासना तेला अठम तप तपस्या प्रारंभ करने का संकल्प भी लिया । प्रज्ञा पुरुष भक्तामर स्तोत्र के रचयिता श्रीमानतुंग सुरीश्वर जी द्वारा रचित नमीऊण पार्श्व महातप की तपस्या 30 जुलाई श्रावण बदी एकम से प्रारंभ हो जाएगी। जिसमें एक पारणा बियासना इस प्रकार 21 उपवास और 21 पारणे रहेंगे सभी संकल्प सिद्धि दायक सप्त भय निवारक विशिष्ट तप से जुड़कर आत्म कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करें। विधि विधान हेतु गुरुवर्या से संपर्क कर शीघ्र अति शीघ्र अपना नाम व्हाट्सएप ऐप से पंजीकरण करावे। चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ ही उपवास तपस्या की जड़ी लगेगी तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी आयोजित किया जा रहा है महावीर जिनालय श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन, आंचलिया, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजमल छाजेड़ ने बताया कि चातुर्मास कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में 24 जुलाई शुक्रवार आषाढ़ सूदी दशम को सुबह 7:30 बजे नवकारसी जैन भवन पर आयोजित की गई। नवकारसी के धर्म लाभार्थी पूनम चंद, प्रेम प्रकाश, राहुल, ऋषभ पगारिया परिवार थे। सुबह 10 बजे धर्म सभा के पश्चात स्वामी वात्सल्य विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर पर आयोजित किया गया। धर्म सभा में तपस्वी राजा श्रेणीक की संयम का संदेश देने वाली नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें लक्षिता बना सीमा मोगरा, रानी मेहता, लेखा रानी हिंगड, दीपिका मुरडिया, शकुंतला गोपावत ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म ज्ञान का पुण्य लाभ ग्रहण किया। मधुर मधुर कर्ण प्रिय संगीतमय गुरु वंदना राहुल जैन द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम प्रकाश जैन, भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव मनीष कोठारी,महेंद्र चौधरी गुड्डू, वीरेंद्र सिंह लोढ़ा महावीर जिनालय श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष राजमल छाजेड़ सुंदरता तांतेड, राहुल जैन, पगारिया सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन वंदना आंचलिया व राहुल जैन पगारिया ने किया तथा महावीर जिनालय श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया।

इनका किया सम्मान - चातुर्मास मंगल प्रवेश के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए नरेश डागलिया, जितेंद्र चोपड़ा, मनसुख चोपड़ा रतलाम, नितेश भाटिया, शेर सिंह, जितेंद्र चोपड़ा, शांतिलाल बारगोठा,नरेंद्र लोढ़ा, रवि श्रीमाल रिंगनोद ,अरविंद संघवी, ज्ञानचंद फाफरिया, प्रवीण चोरड़िया ,रोशन गोलेछा,संजय जैन, लब्धि रितेश ठाकुरिया, करिश्मा बोथरा, पूनम धारीवाल, सतीश श्रीमाल ,राजेश श्रीमाल, राजेश मेहता, प्रेमचंद रितेश ठाकुरिया, दिलीप हुकुमानी आदि समाज जनों का शाल दुपट्टा श्रीफल मोती माला कुमकुम तिलक लगाकर श्री संघ व समाज पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मादक पदार्थ तस्करों पर सरवानिया पुलिस का शिकंजा, NDPS मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार...

July 24, 2026 03:25 PM

53 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता….

July 24, 2026 03:12 PM

विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर मार्गदर्शन 26 को नीमच में...

July 24, 2026 02:52 PM

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...

July 24, 2026 02:50 PM

नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....

July 24, 2026 02:45 PM

दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...

July 24, 2026 02:35 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...

July 24, 2026 01:46 PM

अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...

July 24, 2026 01:40 PM

आस्था की नींव पर उठेगा भव्य शिखर, श्रीराम मंदिर को मिलेगी नई पहचान...

July 24, 2026 01:27 PM

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल….

July 24, 2026 01:26 PM

नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..

July 24, 2026 01:22 PM

कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव को हास्पिटल के बाहर हरवार चौराहे पर रख कर किया चक्काजाम...

July 24, 2026 12:48 PM

सी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न....

July 24, 2026 11:48 AM

100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार...

July 24, 2026 10:51 AM

मनासा पुलिस ने महज चंद घंटों में दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान...

July 24, 2026 10:35 AM

आईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न मान्यता प्राप्त ट्रेडों में ले सकते हैं प्रवेश....

July 24, 2026 10:23 AM

सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत....

July 24, 2026 10:17 AM

बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण, कोई भी पात्र हितग्राही बीमा एवं शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे - कलेक्टर..

July 24, 2026 09:06 AM

शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर, कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...

July 24, 2026 08:27 AM