नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..
Updated : July 24, 2026 01:22 PM
समरथ सेन पालसोड़ा
राजनीति
नीमच :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच (ग्रामीण-2) के तत्वावधान में केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों, बच्चों के साथ हुई मारपीट, पुलिस लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली, धरना दिया, पुतला दहन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत में नीमच ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और आम जनता की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया।
प्रमुख वक्ताओं के संबोधन- श्री तरुण बाहेती जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तरुण बाहेती ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है और देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बच्चों के लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना और जनता की आवाज बनने वाले राहुल गांधी को गिरफ्तार करना इस सरकार के डर और बौखलाहट को साफ दिखाता है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक इस तानाशाही का विरोध करती रहेगी। श्री विनोद सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनोद सिंह चौहान ने कहा कि आज देश का युवा, छात्र और किसान भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुका है। सरकार दमन और बल के प्रयोग से न्याय की आवाज को दबाना चाहती है, जिसे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देगा।
श्री दिग्विजय सिंह अमलीखेड़ा जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री दिग्विजय सिंह अमलीखेड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। छात्रों और युवाओं पर अत्याचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश का हर नागरिक इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिस में मंडलम अध्यक्ष राजू माली, राकेश उपाध्याय एवं कांग्रेस कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण जी नागदा, प्रभुलाल जी, पंचायत अध्यक्ष रमेश जी चौधरी, विमल जी जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध ज्ञापन सौंपा गया और पुतला दहन किया गया।
और खबरे
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...
July 24, 2026 02:50 PM
नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....
July 24, 2026 02:45 PM
दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...
July 24, 2026 02:35 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...
July 24, 2026 01:46 PM
अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
July 24, 2026 01:40 PM
आस्था की नींव पर उठेगा भव्य शिखर, श्रीराम मंदिर को मिलेगी नई पहचान...
July 24, 2026 01:27 PM
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल….
July 24, 2026 01:26 PM
नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..
July 24, 2026 01:22 PM
कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव को हास्पिटल के बाहर हरवार चौराहे पर रख कर किया चक्काजाम...
July 24, 2026 12:48 PM
सी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न....
July 24, 2026 11:48 AM
100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार...
July 24, 2026 10:51 AM
मनासा पुलिस ने महज चंद घंटों में दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान...
July 24, 2026 10:35 AM
आईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न मान्यता प्राप्त ट्रेडों में ले सकते हैं प्रवेश....
July 24, 2026 10:23 AM
सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
July 24, 2026 10:17 AM
बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण, कोई भी पात्र हितग्राही बीमा एवं शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे - कलेक्टर..
July 24, 2026 09:06 AM
शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर, कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...
July 24, 2026 08:27 AM
हरियालो राजस्थान के तहत केविके फार्म पर पौधारोपण कार्यकम का आयोजन..
July 24, 2026 05:25 AM
घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट, तीन राज्यों के वन विभाग संयुक्त रूप से करेंगे निगरानी, संदिग्ध मछुआरों पर रहेगी कड़ी नजर…
July 24, 2026 03:59 AM
मध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों की एक ही दिन में मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के परिपालन में जारी हुए स्वीकृति आदेश, देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के संकल्प की दिशा में उठाए गए ठोस कदम....
July 24, 2026 03:56 AM