FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...

  Updated : July 24, 2026 02:35 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के दो खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 9 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए तथा परिसर में कमियां पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शिकायत में उल्लेखित रतन स्वीट्स, तिलक मार्ग, नीमच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में मानव उपभोग के लिए रसगुल्ला, विभिन्न मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण, विक्रय एवं भंडारण पाया गया। टीम ने शिकायत में उल्लेखित रसगुल्ला के साथ घी, वनस्पति, मूंगफली तेल एवं जीरा सहित कुल 5 खाद्य नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य परिसर में निर्धारित मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर प्रतिष्ठान को धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम में टीम ने चिकन कम्स फर्स्ट, बस स्टैंड के पीछे, नीमच स्थित प्रतिष्ठान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल सहित कुल 4 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के कारण प्रतिष्ठान संचालक को भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया। जांच के लिए लिए गए सभी 9 नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, धारा-32 के अंतर्गत जारी नोटिसों का निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मादक पदार्थ तस्करों पर सरवानिया पुलिस का शिकंजा, NDPS मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार...

July 24, 2026 03:25 PM

53 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता….

July 24, 2026 03:12 PM

विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर मार्गदर्शन 26 को नीमच में...

July 24, 2026 02:52 PM

रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...

July 24, 2026 02:50 PM

नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....

July 24, 2026 02:45 PM

दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...

July 24, 2026 02:35 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...

July 24, 2026 01:46 PM

अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...

July 24, 2026 01:40 PM

आस्था की नींव पर उठेगा भव्य शिखर, श्रीराम मंदिर को मिलेगी नई पहचान...

July 24, 2026 01:27 PM

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल….

July 24, 2026 01:26 PM

नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..

July 24, 2026 01:22 PM

कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव को हास्पिटल के बाहर हरवार चौराहे पर रख कर किया चक्काजाम...

July 24, 2026 12:48 PM

सी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न....

July 24, 2026 11:48 AM

100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार...

July 24, 2026 10:51 AM

मनासा पुलिस ने महज चंद घंटों में दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान...

July 24, 2026 10:35 AM

आईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न मान्यता प्राप्त ट्रेडों में ले सकते हैं प्रवेश....

July 24, 2026 10:23 AM

सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत....

July 24, 2026 10:17 AM

बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण, कोई भी पात्र हितग्राही बीमा एवं शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे - कलेक्टर..

July 24, 2026 09:06 AM

शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर, कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...

July 24, 2026 08:27 AM