डीकैन में विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी, चार दिन से घरेलू कनेक्शन बंद, उपभोक्ता परेशान, हेल्प लाइन पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई....
Updated : July 25, 2026 04:29 AM
संजय जैन डीकेन
सामाजिक
डीकैन :- स्थानीय क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों की घोर लापरवाही व उदासीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। बिजली गुल होने और घरेलू कनेक्शन बंद होने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी केवल टालमटोल कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया - मिली जानकारी के अनुसार, डीकैन क्षेत्र के उपभोक्ता शंभुलाला पिता देविलाल का घरेलू विद्युत कनेक्शन पिछले चार-पांच दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। कनेक्शन चालू करवाने के लिए जब उपभोक्ता द्वारा स्थानीय लाइनमैन से संपर्क किया जाता है, तो वे कभी "अभी समय नहीं है" तो कभी "सीढ़ी उपलब्ध नहीं है" कहकर बात को टाल देते हैं।
हद तो तब हो गई जब इस बात की शिकायत संबंधित सुपरवाइजर से की गई, तो उनका जवाब बेहद गैर जिम्मेदाराना था। सुपरवाइजर ने उल्टा उपभोक्ता से कहा— "क्या मैं खुद पोल पर चढ़कर लाइन सही करूं?" यह बयान विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
बरसात में जहरीले जानवरों का बढ़ा खतरा - वर्तमान में लगातार हो रही बरसात के कारण डीकैन क्षेत्र में चारों तरफ नमी और पानी भरा हुआ है। ऐसे मौसम में जहरीले सांप और अन्य खतरनाक कीड़े-मकौड़े निकलने का चौबीसों घंटे भय बना रहता है। बिजली न होने के कारण घरों में अंधेरा रहता है, जिससे किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी या दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद भी नतीजा सिफर - पीड़ित उपभोक्ता शंभुलाला द्वारा पिछले चार-पांच दिनों से लगातार विद्युत वितरण कंपनी की आधिकारिक हेल्प लाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा रही है, परंतु आज दिनांक तक एक भी कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना जरूरी नहीं समझा। बिजली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घरेलू कनेक्शन को चालू करने में लगातार आना-कानी की जा रही है।
उपभोक्ताओं में आक्रोश एक तरफ सरकार और विभाग उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं देने का दावा करते हैं, वहीं धरातल पर डीकैन के उपभोक्ता बिजली विभाग की इस मनमानी और शोषण का शिकार हो रहे हैं। समय पर बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं में विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
पीड़ित उपभोक्ता और क्षेत्रवासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए लापरवाह लाइनमैन और सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा तत्काल प्रभाव से बंद पड़े घरेलू कनेक्शन को चालू कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
और खबरे
डीकैन में विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी, चार दिन से घरेलू कनेक्शन बंद, उपभोक्ता परेशान, हेल्प लाइन पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई....
July 25, 2026 04:29 AM
एक गुरु–एक वृक्ष अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में 40 हजार से अधिक पौधों का हुआ रोपण, गुरु सम्मान के साथ विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का लिया संकल्प....
July 25, 2026 04:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 25, 2026 03:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 25, 2026 03:56 AM
जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा, NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन...
July 24, 2026 03:47 PM
मादक पदार्थ तस्करों पर सरवानिया पुलिस का शिकंजा, NDPS मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार...
July 24, 2026 03:25 PM
53 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता….
July 24, 2026 03:12 PM
विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर मार्गदर्शन 26 को नीमच में...
July 24, 2026 02:52 PM
रत्न निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 का चातुर्मास मंगल प्रवेश , महावीर जिनालय विकास नगर में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, दिया तप त्याग व धर्म आराधना का संदेश...
July 24, 2026 02:50 PM
नीमच बना ट्रायथलॉन की राजधानी, 30वीं मध्यप्रदेश स्टेट ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, प्रदेश से 230 खिलाड़ी ले रहे भाग, पहले दिन एक्वाथलॉन में नीमच का रहा दबदबा....
July 24, 2026 02:45 PM
दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी...
July 24, 2026 02:35 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0, खेल के मैदान से नशे के खिलाफ जंग, एसपी राजेश व्यास का अनूठा नवाचार, 26 जुलाई से दशहरा मैदान पर शुरू होगा 5 दिवसीय पुलिस अधीक्षक कप फुटबॉल टूर्नामेंट, 17 टीमें लेंगी भाग...
July 24, 2026 01:46 PM
अवैध बजरी परिवहन पर बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त...
July 24, 2026 01:40 PM
आस्था की नींव पर उठेगा भव्य शिखर, श्रीराम मंदिर को मिलेगी नई पहचान...
July 24, 2026 01:27 PM
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहाल….
July 24, 2026 01:26 PM
नीमच ग्रामीण कांग्रेस ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन और फूंका पुतला..
July 24, 2026 01:22 PM
कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव को हास्पिटल के बाहर हरवार चौराहे पर रख कर किया चक्काजाम...
July 24, 2026 12:48 PM
सी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न....
July 24, 2026 11:48 AM
100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार...
July 24, 2026 10:51 AM