अंतरिम जमानत के लिये फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 03 आरोपीयों को 07-07 वर्ष का सश्रम आजीवन कारावास...
Updated : July 25, 2026 11:45 AM
डा. बबलु चौधरी मनासा
प्रशासनिक
मनासा। श्री आशुतोष यादव, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला-नीमच द्वारा अपने निर्णय में अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने के लिये फर्जी मेडिकल के दस्तावेज बनवाने वाले पिता-पुत्र (1) अमरलाल पिता मथुरालाल मालवीय, उम्र-55 वर्ष व (2) दीपक पिता अमरलाल मालवीय, उम्र-37 वर्ष, दोनो निवासी-ग्राम बर्डिया, तहसील-मनासा, जिला नीमच को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000 रूपयेे के अर्थदण्ड, धारा 467, 468, 120बी, 471 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 07-07 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाने वाले आरोपी (3) रोहित पिता बैजनाथ यादव, उम्र-33 वर्ष, आजाद नगर, जिला-भीलवाड़ा (राजस्थान) को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 5 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000 रूपयेे के अर्थदण्ड तथा धारा 467, 468 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि एनडीपीएस के थाना मनासा के एक अपराध में आरोपी अमरलाल गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में था, जिसको उसकी पत्नी के ईलाज हेतु माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश से अंतरिम जमानत पर 01 माह के लिये रिहा किया गया था। आरोपी अमरलाल द्वारा फिर से अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाये जाने हेतु इस आधार पर माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में आवेदन लगाया गया था कि उसके पैर में एसीएल टीयर नाम की बीमारी व फ्रैक्चर हो गया हैं। आरोपी ने आवेदन के साथ मालू हॉस्पीटल, भीलवाड़ा में ईलाज के दस्तावेज, चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, पांव में प्लास्टर चढ़े हुवे दो फोटो व उसके पुत्र आरोपी दीपक का इस संबंध में शपथ-पत्र भी न्यायालय में प्रस्तुत किया था। माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आरोपी अमरलाल द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का वैरिफीकेशन किये जाने का आदेश दिया गया तथा वैरिफीकेशन होने तक आरोपी को अंतरिम जमानत प्रदान कि गई। आरोपी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का वैरिफिकेशन किये जाने पर समस्त दस्तावेज फर्जी होना पाये गये, जिस कारण माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर से आरोपी के विरूद्ध थाना मनासा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि दोनो आरोपी पिता-पुत्र के द्वारा अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाये जाने के लिये ईलाज के फर्जी दस्तावेज बनवाये गये हैं। दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया तथा पुछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी अमरलाल को पुनः जेल न जाना पड़े इस उद्दैश्य से उन्होंने फर्जी दस्तावेज मालू हॉस्पीटल, भीलवाड़ा (राजस्थान) के नर्सिग स्टॉफ के कर्मचारी आरोपी रोहित यादव को 10000रूपये लेकर बनवाये थे। इस आधार पर आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार किया गया तथा उसके संबंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर अनुसंधान पूर्ण किया गया तथा अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराये गये व जेल नही जाना पड़े इसलिये अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने के लिये फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाये जाने के अपराध को आरोपीगण विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुवे आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा की गई।
और खबरे
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक उत्सव कल, विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग उत्सव मनायेंगे....
July 25, 2026 12:49 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास का मंगल प्रवेश कल ,साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10 का सानिध्य मिलेगा...
July 25, 2026 12:47 PM
NEET पेपर लीक और राहुल-प्रियंका पर दमन के खिलाफ सिंगोली में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो" के नारों से गूंजा बाजार, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे और दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर दिया राष्ट्र पति के नाम ज्ञापन...
July 25, 2026 12:45 PM
महामाया मोड़ी माताजी मंदिर के दान पात्र से निकले ₹10.33 लाख, चार माह में श्रद्धालुओं ने अर्पित की आस्था की बड़ी भेंट..
July 25, 2026 12:21 PM
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 251 नीम के पौधों का रोपण...
July 25, 2026 12:18 PM
सत्य को जानकर ही सच्ची भक्ति संभव, बड़ी सादड़ी सत्संग में बोलीं निरंकारी प्रचारक रेणुका बहन….
July 25, 2026 12:15 PM
गरोठ पुलिस का एमडी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 173 ग्राम एमडी और ड्रग्स बनाने के केमिकल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, दो कारें, मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद...
July 25, 2026 12:12 PM
कृति की जिला स्तरीय कवि गोष्ठी रविवार को, सदस्य विवरणिका का होगा लोकार्पण....
July 25, 2026 12:04 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की पहल पर जिलेभर में पुलिस का विद्यार्थियों से संवाद, सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पहुंचकर साइबर अपराध, कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक....
July 25, 2026 11:56 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र, 35 ग्राम अवैध MD के साथ उज्जैन के 2 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त..
July 25, 2026 11:50 AM
4 साल से फरार 430 kg डोडाचूरा तस्करी का नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस....
July 25, 2026 11:46 AM
अंतरिम जमानत के लिये फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 03 आरोपीयों को 07-07 वर्ष का सश्रम आजीवन कारावास...
July 25, 2026 11:45 AM
गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए नीमच जिले की 36 गौशालाओं का किया भ्रमण, 27 जुलाई को होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान...
July 25, 2026 10:13 AM
धनगांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 53 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श....
July 25, 2026 10:09 AM
कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण, खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव...
July 25, 2026 09:20 AM
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित, स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व - सीईओ जेडपी श्री वैष्णव...
July 25, 2026 09:16 AM
राजेंद्र मार्ग विद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पुरा परिसर राष्ट्रीय कवि योगेंद्र शर्मा के जय हिंद और भारत माता की जय के जयघोषों से गुंजायमान हुआ, राजेंद्र मार्ग विद्यालय में छात्र उपस्थित अब जय हिंद के उद्घोष के साथ होगी..
July 25, 2026 07:44 AM
अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर कल मनाई जाएगी उज्जैनी, घरों में नहीं जलेगा चूल्हा, खेतों में बनेगा भोजन, इंद्रदेव और खेड़ा देवत का होगा पूजन...
July 25, 2026 07:09 AM
बिजली विभाग की लापरवाही पर खबर का बड़ा असर, 4 दिन से अंधेरे में डूबे उपभोक्ता का घर समाचार प्रकाशित होते ही हुआ रोशन....
July 25, 2026 05:58 AM