जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
Updated : July 26, 2026 09:26 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- संघ शताब्दी वर्ष में सेवा साधना और पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन के महान संकल्प के साथ शुरू हुआ स्वयंसेवकों का अनूठा अभियान सफलता पूर्वक रविवार को 381 वां दिन पूर्ण कर चुका है। पिछले वर्ष 10 जुलाई को जीरन के बीस भुजा माताजी मंदिर परिसर से प्रतिदिन एक घंटा श्रमदान करने का जो सिलसिला चंद सदस्यों से शुरू किया था, जैसे जैसे बढ़ते गए कारवां बनता गया आज बड़ी संख्या में सदस्यों की टोली बन चुकी है जिन्होंने क्षेत्र के दो दर्जन प्रमुख स्थानों की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी है। नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली ने शुरुआत स्वच्छता से की थी, जो देखते ही देखते प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के एक महाभियान में बदल गई। नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली की निष्ठा, समर्पण और अटूट परिश्रम का ही परिणाम है कि आज रविवार को आवरी माताजी मंदिर पूरा परिसर में फैली गंदगी और कचरे को चंद घंटे में सफाई कर संवार कर गंदगी से मुक्त कर दिया। दलगत राजनीति से उपर उठकर,ना कोई दिखावा राजनीति से परे होकर नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली की इस अभियान की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि यहाँ न तो कोई मार्गदर्शक है और न ही कोई दिशा-निर्देश देने वाला। यहाँ न कोई बुलाने आता है और न कोई रोकने वाला है। जिसके भी मन में राष्ट्र और समाज की सेवा का संकल्प जागृत होता है, वह अपने विवेक से स्वतः ही इस टोली का हिस्सा बनकर श्रमदान में जुट जाता है। इस संकल्प में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार समय का दान कर सकता है।चारों ओर हो रही सराहना व बधाई का दौरआज इन सभी स्थानों पर स्वच्छता, सघन पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का कार्य देखकर हर क्षेत्र वासी अभिभूत है। इस भागीरथ प्रयास और ऐतिहासिक संकल्प के 381 वां दिन (381 घंटे) पूर्ण होने पर अभियान से जुड़े सभी निष्ठावान नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली एवं सहयोगी नागरिकों को मंदिर समिति द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।
और खबरे
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM
सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...
July 25, 2026 04:23 PM
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....
July 25, 2026 01:50 PM
चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...
July 25, 2026 01:48 PM
नशें से दूरी है जरूरी अभियान 2.0, खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो, युवाओ को नशे से बचाने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन..
July 25, 2026 01:07 PM
अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण, सड़क किनारे रखा सामान भी जप्त किया और चालान भी बनाए, 9 दुकानदारों के चालान बनाकर 2300 रुपए जुर्माना वसूला..
July 25, 2026 01:03 PM
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में नशा मुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पौधारोपण के साथ पालक-शिक्षक संघ का हुआ गठन....
July 25, 2026 01:01 PM
मनोकामना महादेव पर पूरे सावन माह होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम, नीमच बैकुंठ धाम स्थित 168 वर्ष प्राचीन, मनोकामना महादेव...
July 25, 2026 12:53 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक उत्सव कल, विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग उत्सव मनायेंगे....
July 25, 2026 12:49 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास का मंगल प्रवेश कल ,साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10 का सानिध्य मिलेगा...
July 25, 2026 12:47 PM