जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
Updated : July 26, 2026 02:11 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- समस्त मेघवाल समाज नीमच जिला इकाई एवं युवा मेघवाल समाज संगठन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रविवार 26 जुलाई को सुबह 9 बजे टाउन हॉल दशहरा मैदान नीमच पर चतुर्थ जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच के मीडिया प्रभारी अमृत झालवानिया ने बताया कि मेघवाल समाज जिला नीमच द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कैरियर मार्गदर्शन सेवा निवृत कर्मचारियों का सम्मान नवनियुक्त कर्मचारियों का एवं 2026 में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह शैक्षणिक स्तर पर आयोजित किया गया । जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70प्रतिशत से अधिक अंक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, खेलकूद में जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कुल 110 प्रतिभाओं को सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती संत रविदास, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि शिक्षित और संगठित संस्कारवान युवा ही विकसित राष्ट्र का निर्माता होता है। समाज की निराश्रित और निर्धन वर्ग के छात्रों को यदि समय पर प्रोत्साहन और सहायता मिल जाए तो वह युवा कठिन से कठिन क्षेत्र में भी सफल होकर परिवार समाज और देश का नाम रोशन कर सकता है विद्यार्थियों को सम्मान करने वाले कार्यकर्ताओं ने बहुत परिश्रम किया इसके लिए भी साधुवाद के पात्र हैं जो विद्यार्थी गरीब वर्ग से हैं और विदेश पढ़ना चाहते हैं। सरकार सहायता कर रही है। संसार में मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है शिक्षक उसका भविष्य संवरता है। समाज के विभिन्न प्रतिभावान बच्चे ऊंचे पदों पर पहुंचकर समाज और राष्ट्र विकास में सहभागी बन रहे हैं जो युवा सरकारी नौकरी में जुड़ जाते हैं वह तो समाज हित का कार्य करते ही हैं जो नहीं जुड़ पाते हैं वह उद्योग के क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर युवाओं को रोजगार देने वाले सहयोगी उद्योगपति बने। सामाजिक समरसता समाज विकास का प्रमुख आधार होती है एक वर्ग के जागने से सभी वर्गों में जागृति आती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधायक नीति से समाज के संस्था को ₹25000 की विकास नीति देने की स्वीकृत करने की घोषणा प्रदान की। और उन्होंने छात्रावास निर्माण के लिए जब भी उनके पास समाज संगठन का किसी भी प्रकार की राशि का प्रस्ताव आता है तो वह उसे स्वीकार कर शासन से राशि दिलाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे।
जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि बच्चों को डिजिटल क्रांति से जुड़कर जापान जैसे देशों में पहुंचकर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जावद विधानसभा क्षेत्र में अनेक प्रयास किए गए हैं अनेक विद्यार्थियों को जापान अध्ययन के लिए भेजा भी गया है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए सदैव सहयोगी बन रही है विधायक श्री सकलेचा ने कहा कि विधायक निधि से समाज संगठन को जब भी छात्रावास निर्माण के लिए छात्रावास योजना अनुसार राशि की आवश्यकता होगी तो विधायक नीधि से शीघ्र सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि रविदास से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी स्वयं अध्ययन व परिश्रम कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर सकता है। राजा चंवर वंश ने भी देश में अनेक प्रेरणादाई विकास के कार्य किए थे जो आज भी प्रासंगिक है। विधायक मारु ने भी विधायक निधि से आवश्यकता अनुसार सहयोग का विश्वास दिलाया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया और कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति सफलता के शिखर को प्राप्त कर सकता है।
तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मेघवाल समाज संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि
जो विद्यार्थी शिक्षा के समय परिश्रम करता है वहीं जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करता है। आधुनिक युग में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वह रोजगार के क्षेत्र में शीघ्र आत्म निर्भर बन सके उन्होंने कहा कि बच्चों को नौकरी के अलावा व्यापार एवं उद्योगों की तरफ़ भी ध्यान लगाना चाहिए। बच्चों को आई टी आई पर भी ज़्यादा फोकस करना चाहिए क्योंकि ज़िले में बहुत सारे उद्योग खुल रहे उनमें नौकरी की कई संभावनाएं हैं
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष गोपालकृष्ण श्रीमाल,प्रभु लाल सूर्यवंशी,राधेश्याम गौरवी, रामनिवास मेघवाल,एम एल कमलवा,डॉ अशोक चांदनिया, बीएल बसेर, कैलाश सूर्यवंशी ,बीएल जावरिया ,केएल सूर्यवंशी,रामलाल मेघवाल, शंभूलाल भियांजा, लालशंकर कथिरिया,मदनलाल वर्मा, नारायण चौहान,ने भी समाज के छात्रों को विभिन्न प्रकार के डिग्री कोर्स कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न तकनीकी कोर्स की विस्तार से जानकारी का मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल सूर्यवंशी,दशरथ चौरड़िया, कन्हैयालाल मेघवाल मालहेड़ा,दिलीप बारूपाल, प्रेमसुख मेघवाल,शांतिलाल कमलवा,डॉ अरविंद परमार, दिनेश कमलवा गोपाल मेघवाल खोर,कैलाश सूर्यवंशी कड़ी, करूलाल मेघवाल,हीरालाल मेघवाल,ओमप्रकाश मेघवाल, शिवलाल श्रीमाल,विक्रम मेघवाल, पिंकेश परिहार,देवप्रकाश परिहार, गोपाल जावरिया सहित कई समाजजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विनोद मेघवाल ,लक्ष्मी नारायण मेघवाल ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार माधवलाल एवं कैलाश सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
और खबरे
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM
जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...
July 26, 2026 02:09 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
July 26, 2026 11:47 AM
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM
सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...
July 25, 2026 04:23 PM
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लेवड़ा में रोटरी क्लब नीमच द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, बच्चों को बांटे ट्रैकसूट और मंच का पोडियम किया भेंट....
July 25, 2026 01:50 PM
चीताखेड़ा मुक्तिधाम में 12 लाख से बनेगा आधुनिक लकड़ी गोदाम, भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों की नई शुरुआत...
July 25, 2026 01:48 PM