छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...
Updated : July 26, 2026 04:59 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
छात्र-युवा संघर्ष और राहुल गांधी के नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत नीमच में जिला कांग्रेस ने निकाला भव्य विजय मार्च, जंतर-मंतर से लेकर सड़कों तक युवाओं की आवाज़ के आगे झुकी केंद्र सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र शक्ति की जीत — तरुण बाहेती, गांधी भवन से भारत माता चौराहे तक निकली भव्य रैली, पटाखे फोड़कर और मिठाई बाँटकर मनाया जश्न, पेपर लीक से मानसिक तनाव में जान गंवाने वाले मासूमों को कैंडल जलाकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजली
नीमच। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले छात्र आंदोलन तथा देशभर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार शाम शहर में विजय मार्च निकाला। कांग्रेस ने इसे छात्र शक्ति की जीत बताते हुए कहा कि युवाओं के संघर्ष के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।
विजय मार्च की शुरुआत गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-युवा रैली के रूप में रवाना हुए। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली विजय टॉकीज चौराहे पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया।
इसके बाद विजय मार्च भारत माता चौराहे पहुंचा, जहां नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के बाद मानसिक तनाव के चलते जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह श्रद्धांजलि उन परिवारों के दर्द को समर्पित है, जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था की खामियों का दंश झेला।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि यह केवल एक केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे का जश्न नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के आत्मसम्मान की जीत है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो युवाओं ने सड़क से लेकर जंतर-मंतर तक लोकतांत्रिक संघर्ष किया और आखिरकार सत्ता को झुकना पड़ा। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी होती है।
श्री बाहेती ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में हुई कथित गड़बड़ियों ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य दांव पर न लगे। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च छात्र शक्ति, लोकतंत्र और न्याय की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन बृजेश सक्सेना ने किया एवं आभार संगठन महासचिव बृजेश मित्तल ने माना विजय मार्च में नीमच प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, संगठन महासचिव बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय मोनू लोक्स, ओम दीवान, श्याम सोनी, बलवंत पाटीदार, महेंद्र सिंह सिसोदिया, जसवंत सिंह चंद्रावत, कांग्रेस नेता बृजेश सक्सेना, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, मधु बंसल, मुकेश कालरा, संजीव पगारिया, कमल मित्तल, योगेश प्रजापति, ओम शर्मा, राकेश अहीर, सेवादल के गजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सोमिल सोनी, नाथूसिंह राठौड़, रणजीत सिंह तंवर, हिदायतुल्ला खान, संदीप चौधरी, विकास गोयल, भानुप्रताप सिंह राठौड़, मंगल पाटीदार, कैलाश राठौड़, मनीष पोरवाल, महेंद्र उपाध्याय, हारून रशीद, मनोहर अंब, नितिन हसीजा, भूपेंद्र 'बाबा' बोहरा, पार्षद इकबाल कुरैशी, राकेश सोनकर, भारत अहीर, शराफत हुसैन, हुसैन कारपेंटर, इकराम कुरैशी, इलियास कुरैशी, यश लोहार, कृपाल सिंह मंडलोई, आमीन चांडीजा, शरीफ मोहम्मद, रवि दीवान, श्रीराम शिवहरे, सत्यप्रकाश नागर, साबिर मसूदी, अकबर खान, दामु विजयवर्गीय, राजेश जायसवाल, विनोद बोरीवाल, अंकित जैन, रजत सेठिया, सत्यविजय सियोटा, श्रेयदीप व्यास, कमलेश यादव, तुषार मेघवाल, राधेश्याम पाटीदार, प्रहलाद धाकड़, हुसैन पहलवान, नवीन गट्टानी, जुगल किशोर अहीर, जिनेन्द्र नागोरी, धर्मेंद्र परिहार, भुरा मुंशी, मांगू सिंह चौहान, फारूक कुरैशी, राजेश राठौर, युवराज झरिया, पंकज ऐरन, फजले नबी, सरफराज, अशरफ मुल्तानी, मानवेंद्र सिंह, रोशन जैन, महेश वर्मा, पंकज बाटकिया, राहुल गोस्वामी, यश शर्मा, वीपी सिंह, अकबर पठान, राजू माली, मनीष गोस्वामी, कैलाश गुप्ता, मीना कुरील, जावेद दुर्रानी व शाहरुख कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और खबरे
मित्र की स्मृति में पांसल में महा रक्तदान शिविर, 396 यूनिट रक्त संग्रह, कारगिल विजय दिवस पर सेना के लिए रक्तदान का ऐतिहासिक संकल्प...
July 26, 2026 04:47 PM
मैदान बचाओ आंदोलन में खिलाड़ियों के पक्ष में कांग्रेस, विधायक की अदूरदर्शिता पर तरुण बाहेती का हमला, सीएम राइज स्कूल के लिए जीवाजीराव छात्रावास परिसर बेहतर विकल्प....
July 26, 2026 03:16 PM
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM
जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...
July 26, 2026 02:09 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
July 26, 2026 11:47 AM
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM
सिंगोली को बड़ी सौगात, ₹15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण...
July 25, 2026 04:23 PM
कल नीमच में जिला कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, प्रधान का इस्तीफा सत्ता के अहंकार पर देश की जीत का प्रतीक - तरुण बाहेती....
July 25, 2026 03:59 PM
बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठा युवक, वाहन चढ़ने से मौत, खिमला प्लांट में हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की....
July 25, 2026 03:44 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4-5 KM पीछा कर 200 किलो डोडाचूरा पकड़ा, खेत में भाग रहे तस्कर को दबोचा....
July 25, 2026 02:02 PM