FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन फ्रूट एवं फूलों की खेती से बदली किसान हरीश पाटीदार की तकदीर....

  Updated : July 27, 2026 10:45 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण, उद्यानिकी फसलों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम नीमच जिले के ग्राम हाड़ी पिपलिया के प्रगतिशील किसान श्री हरीश पाटीदार की सफलता के रूप में सामने आया है। परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने गुलाब, गेंदा और ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

कुछ वर्ष पूर्व तक श्री हरीश पाटीदार खरीफ मौसम में सोयाबीन एवं मक्का तथा रबी में गेहूं, चना, सरसों, लहसुन, अलसी, मेथी और धनिया जैसी परंपरागत फसलों की खेती करते थे। बढ़ती लागत के बावजूद उन्हें प्रति हेक्टेयर लगभग 1.50 लाख रुपये वार्षिक आय ही प्राप्त हो पाती थी। बेहतर आय और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने नवाचार का मार्ग चुना।

नई संभावनाओं की तलाश में उन्होंने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा महाराष्ट्र का भ्रमण कर सफल किसानों से आधुनिक खेती की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपने खेत में गुलाब, गेंदा और ड्रैगन फ्रूट की खेती प्रारंभ की। खेती को अधिक वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने के लिए उन्होंने ड्रिप सिंचाई एवं फर्टिगेशन प्रणाली स्थापित की। साथ ही आत्मा परियोजना के माध्यम से संतुलित पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उन्नत खेती संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन भी नियमित रूप से प्राप्त होता रहा। पहले ही वर्ष बेहतर परिणाम मिलने पर उन्होंने इन फसलों का रकबा बढ़ा दिया।

वर्तमान में श्री हरीश पाटीदार 3 एकड़ में गुलाब, 2 एकड़ में गेंदा तथा 2 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। इन फसलों से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 14.72 लाख रुपये की सकल आय प्राप्त हो रही है। उत्पादन लागत निकालने के बाद उन्हें लगभग 8 लाख रुपये का शुद्ध वार्षिक लाभ अर्जित हो रहा है। फसल विविधीकरण एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने से उनकी आय पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है और खेती अब उनके लिए अधिक लाभकारी व्यवसाय बन चुकी है।

श्री हरीश पाटीदार की सफलता से प्रेरित होकर गांव के 4 किसानों ने गुलाब तथा 5 किसानों ने गेंदा की खेती प्रारंभ कर दी है। वे स्वयं इच्छुक किसानों को अपने खेत पर बुलाकर आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देते हैं और उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका सपना है कि उनका गांव भविष्य में "फूलों वाले गांव" के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए। उनकी सफलता की कहानी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य जिलों तक भी पहुंची है, जिससे कई किसान उनसे संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

श्री हरीश पाटीदार का कहना है कि युवा किसानों को नवाचार अपनाने के लिए आगे आना चाहिए। आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। नवाचार अपनाने से मुझे आर्थिक समृद्धि के साथ नई पहचान भी मिली है।

श्री हरीश पाटीदार ने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा आत्मा परियोजना से प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन को देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों को आधुनिक खेती, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं एवं प्रोत्साहन का लाभ मिलने से किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन फ्रूट एवं फूलों की खेती से बदली किसान हरीश पाटीदार की तकदीर....

July 27, 2026 10:45 AM

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ....

July 27, 2026 10:43 AM

ड्यूटी पर जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत…

July 27, 2026 10:40 AM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.....

July 27, 2026 10:35 AM

कारगिल विजय दिवस पर जाजू कॉलेज में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

July 27, 2026 10:33 AM

सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, 350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा...

July 27, 2026 10:29 AM

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, सख्त केंद्रीय कानून, गोपालन मंत्रालय और हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...

July 27, 2026 10:26 AM

कथक नृत्यांगना स्तुति बिड़ला का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज...

July 27, 2026 08:17 AM

सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

July 27, 2026 06:54 AM

ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता श्री बिसेन को आरोप-पत्र जारी

July 27, 2026 04:49 AM

प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....

July 27, 2026 04:45 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 27, 2026 04:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 27, 2026 04:13 AM

छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...

July 26, 2026 04:59 PM

मित्र की स्मृति में पांसल में महा रक्तदान शिविर, 396 यूनिट रक्त संग्रह, कारगिल विजय दिवस पर सेना के लिए रक्तदान का ऐतिहासिक संकल्प...

July 26, 2026 04:47 PM

मैदान बचाओ आंदोलन में खिलाड़ियों के पक्ष में कांग्रेस, विधायक की अदूरदर्शिता पर तरुण बाहेती का हमला, सीएम राइज स्कूल के लिए जीवाजीराव छात्रावास परिसर बेहतर विकल्प....

July 26, 2026 03:16 PM

चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...

July 26, 2026 03:07 PM

नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

July 26, 2026 03:03 PM

नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...

July 26, 2026 02:19 PM