प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....
Updated : July 27, 2026 04:45 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज रविवार को "Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ हुई इस जनजागरूकता मैराथन में विभिन्न वर्गों से लगभग 6 हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।मैराथन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशामुक्त समाज का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे मैराथन का आयोजन 2 किलोमीटर वॉकथॉन, 5 किलोमीटर रन एवं 10 किलोमीटर मैराथन श्रेणियों में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया आयोजन में सहभागी सभी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, नागरिकों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें। मैराथन के प्रमुख विजेता 10 किलोमीटर दौड़, 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग – प्रथम पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार, द्वितीय श्री भगवान सिंह। 45 वर्ष से कम महिला वर्ग – प्रथम रमा यादव, द्वितीय शीतल रजत 45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग – प्रथम श्री मंगल बघेल, द्वितीय श्री उदय प्रताप तोमर।
5 किलोमीटर दौड़ - 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग – प्रथम श्रीमती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग – प्रथम श्री राजेन्द्र सिंह। 45 वर्ष से कम महिला वर्ग – प्रथम निकिता मिश्रा, द्वितीय शकुंतला केवट। 45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग – प्रथम श्री सूरज लोधी, द्वितीय श्री मोहित यादव। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मैराथन जनसहभागिता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी उदाहरण बनी तथा नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और खबरे
प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....
July 27, 2026 04:45 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 27, 2026 04:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 27, 2026 04:13 AM
छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...
July 26, 2026 04:59 PM
मित्र की स्मृति में पांसल में महा रक्तदान शिविर, 396 यूनिट रक्त संग्रह, कारगिल विजय दिवस पर सेना के लिए रक्तदान का ऐतिहासिक संकल्प...
July 26, 2026 04:47 PM
मैदान बचाओ आंदोलन में खिलाड़ियों के पक्ष में कांग्रेस, विधायक की अदूरदर्शिता पर तरुण बाहेती का हमला, सीएम राइज स्कूल के लिए जीवाजीराव छात्रावास परिसर बेहतर विकल्प....
July 26, 2026 03:16 PM
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM
जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...
July 26, 2026 02:11 PM
जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...
July 26, 2026 02:09 PM
धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....
July 26, 2026 11:47 AM
प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....
July 26, 2026 11:22 AM
चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....
July 26, 2026 10:23 AM
जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...
July 26, 2026 09:26 AM
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...
July 26, 2026 01:25 AM
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
July 26, 2026 01:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 26, 2026 01:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 26, 2026 01:13 AM