सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, 350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा...
Updated : July 27, 2026 10:29 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ :- जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने 350 अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के गहन विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्यीय क्रेटा कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चित्तौड़गढ़ से चोरी हुई करीब ₹20 लाख मूल्य की क्रेटा कार बरामद की है। चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोसिन उर्फ सोनू द्वारा अपने दो साथियों के साथ चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक, उज्जैन एवं देवास सहित विभिन्न स्थानों से 06 क्रेटा कार चोरी करने का खुलासा किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को प्रार्थी रोकश माहेश्वरी निवासी सुभाष नगर चित्तौडगढ़ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि की 11 जुलाई की मध्य रात्री लगभग 1.30 एएम पर मेरे निवास सत्यम सुभाष नगर, चित्तौडगढ़ के बाहर खडी़ क्रेटा टॉप मॉडल किमत करीब 20 लाख रूपये को कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेंसर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर पांच मिनट में जीपीएस हैक करके चुरा कर ले गये है। आस-पास कॉफी तलाश की गई पर गाडी का कोई पता नहीं चला वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ पर दर्ज कर अनुसंधान एएसआई नवरंग द्वारा प्रारम्भ किया गया। शहर चितौड़गढ़ से हुई क्रेटा कार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरीत खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी चितौड़गढ़ बृजेश सिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में थाना हाजा व जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) चित्तौडगढ़ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज व घटना स्थल से लेकर बांसवाडा, इन्दौर, अहमदाबाद, महाराष्ट्र तक करीब 350 से अधिक सीसीटीवी केमरों की रिकॉर्डिंग प्राप्त कर बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ चोरी की घटना कारित करने के बाद अपने अन्य साथियों को बुलाकर चोरी की गई कार को लेने वाले दो साथी को डिटेन किया जिन्होने बताया कि साथी मोसिन अपने साथियों के साथ कार चोरी करके सरफराज व दीपक को रास्ते में बुलाकर चोरी की गई कार बेचकर अगली वारदात के लिये दुसरे शहर में चले जाते है। अनुसंधान के दौरान एवं सीसीटीवी फुटेजो से पता लगा की इस तरह से अलग-अलग जिलों व राज्य से करीब 06 क्रेटा कार चोरी की वारदात मोसिन व उसके दो अन्य साथियों द्वारा करना पाया गया व उन चोरी के वाहनों को अपने दुसरे साथी अहमदाबाद के सरफराज व दीपक को बेचना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा लगातार तकनिकी रूप से पिछा करते हुए क्रेटा कार चोर मोसिन के अपने साथी चोरी का वाहन खरीददार दीपक व सरफराज खान को गिरफतार किया गया व जिनसे मोसिन व उसके साथियों द्वारा चित्तौडगढ़ से चोरी कर सरफराज व दीपक को बेची गई क्रेटा कार को इन्दौर से बरामद किया गया। उक्त दोनों मुल्जिमानों की पुछताज पर पता चला कि मोसिन ने अपने साथियों के साथ कोटा, टोंक, उज्जैन व देवास( म.प्र. ) से करीब 06 क्रेटा कार चोरी की थी जिसमें से 03 क्रेटा कार रास्ते से सरफराज व दीपक ने लेना बताया। मुल्जिमान से पुछताज जारी है। जिनसे ओर भी चोरी के वाहनों के खुलासा होने की संभावना है। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।
गिरफतार मुल्जिम - 1. सरफराज पिता सरदार शेख मुसलमान निवासी मुसलीम सोसाइटी दानी लिमडा, अहमदाबाद, गुजरात। 2. दिपक पित्ता अमित कुमार खत्री निवासी 236 महासुख नगर, कृष्णा नगर, अहमदाबाद, गुजरात ।
कार्यवाही करने वाली टीम - पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़:- थानाधिकारी रजनीश कुमार, एएसआई नवरगं ,राजकुमार (साईबर सैल),कानि.कन्हैयालाल, संजय।
जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम):- कानि. रामावतार (साईबर सैल), सुनिल कुमार, दुर्गेश, हेमराज, प्रहलाद, पदम कुमार, जोगेन्द्र, मनीष कुमार (साईबर सैल)
और खबरे
फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन फ्रूट एवं फूलों की खेती से बदली किसान हरीश पाटीदार की तकदीर....
July 27, 2026 10:45 AM
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ....
July 27, 2026 10:43 AM
ड्यूटी पर जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत…
July 27, 2026 10:40 AM
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.....
July 27, 2026 10:35 AM
कारगिल विजय दिवस पर जाजू कॉलेज में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
July 27, 2026 10:33 AM
सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, 350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा...
July 27, 2026 10:29 AM
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, सख्त केंद्रीय कानून, गोपालन मंत्रालय और हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
July 27, 2026 10:26 AM
कथक नृत्यांगना स्तुति बिड़ला का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज...
July 27, 2026 08:17 AM
सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
July 27, 2026 06:54 AM
ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता श्री बिसेन को आरोप-पत्र जारी
July 27, 2026 04:49 AM
प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....
July 27, 2026 04:45 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 27, 2026 04:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 27, 2026 04:13 AM
छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...
July 26, 2026 04:59 PM
मित्र की स्मृति में पांसल में महा रक्तदान शिविर, 396 यूनिट रक्त संग्रह, कारगिल विजय दिवस पर सेना के लिए रक्तदान का ऐतिहासिक संकल्प...
July 26, 2026 04:47 PM
मैदान बचाओ आंदोलन में खिलाड़ियों के पक्ष में कांग्रेस, विधायक की अदूरदर्शिता पर तरुण बाहेती का हमला, सीएम राइज स्कूल के लिए जीवाजीराव छात्रावास परिसर बेहतर विकल्प....
July 26, 2026 03:16 PM
चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...
July 26, 2026 03:07 PM
नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
July 26, 2026 03:03 PM
नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...
July 26, 2026 02:19 PM