FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

  Updated : July 27, 2026 06:54 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए केक काटने की रील वायरल कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वाले निम्बाहेड़ा के हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला को कपासन थाना पुलिस ने कोतवाली तथा सदर निंबाहेड़ा एवं डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में पुलिस थाना कपासन, पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा व सदर निम्बाहेडा एवं डी.एस.टी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 25 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा shoaiblala7777nimbahera नाम की इन्स्टाग्राम आई.डी. से 11 जुलाई 2026 को एक वीडियो (रील) को वायरल किया गया। जिसमें एक व्यक्ति कपासन दरगाह के बाहर सार्वजनिक स्थान पर खड़ा होकर अपने हाथ में एक बड़ी, नंगी और धारदार तलवार लहरा रहा हैं तथा तलवार से टेबल पर रखे केक को काटा गया और वहां उपस्थित अन्य लोग शोर मचा कर इस कृत्य को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो जो व्यक्ति तलवार लहरा रहा है उसका नाम शोएब लाला पिता डेरान खां मुसलमान निवासी केंची चौराहा निम्बाहेडा हाल आदर्श कालोनी निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ का होकर कोतवाली निम्बाहेडा थाना का हिस्ट्रशीटर होना पाया। शोएब लाला द्वारा आम जनता में दहशत फैलाने और अपनी झूठी धमक/वाहवाही बनाने के उद्देश्य से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया है। वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। शोएब लाला को डिटेन कर बाद पूछताछ तफ्तीश के गिरफ्तार किया गया शोएब लाला के विरूद्ध पूर्व में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न थानो में हत्या, हत्या का प्रयास, एन.डी.पी.एस एक्ट, राजकार्य में बाधा, मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट के कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं। उक्त अभियुक्त निम्बाहेडा सर्कल में लाला नाम से एक गैंग चलाता है, उक्त गैंग व्यापारियों को डरा धमका कर फिरोती मांगना, वसूली करना, लोगो के साथ मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम करती हैं। कार्यवाही करने वाली टीम 

पुलिस थाना कपासन - थानाधिकारी सुनील शर्मा,   हैड कानि. किशन सिंह, कानि. सुशील, जितेन्द्र,शोभाराम।

अभियुक्त को डिटेन करने वाली टीम - पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा:-थानाधिकारी प्रवीण टांक,हैड कानि.हरविंदर,ज्ञान प्रकाश,विजय सिंह, हेंमत सरिया राम
पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा टीम - थानाधिकारी संजय शर्मा,
कानि.श्याम लाल
डी.एस.टी टीम, एएसआई सुरज कुमार, कानि.अरविन्द कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेद्र, विरेन्द्र।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

July 27, 2026 06:54 AM

ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता श्री बिसेन को आरोप-पत्र जारी

July 27, 2026 04:49 AM

प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....

July 27, 2026 04:45 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 27, 2026 04:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 27, 2026 04:13 AM

छात्र-युवा संघर्ष की जीत पर नीमच में कांग्रेस का भव्य विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न...

July 26, 2026 04:59 PM

मित्र की स्मृति में पांसल में महा रक्तदान शिविर, 396 यूनिट रक्त संग्रह, कारगिल विजय दिवस पर सेना के लिए रक्तदान का ऐतिहासिक संकल्प...

July 26, 2026 04:47 PM

मैदान बचाओ आंदोलन में खिलाड़ियों के पक्ष में कांग्रेस, विधायक की अदूरदर्शिता पर तरुण बाहेती का हमला, सीएम राइज स्कूल के लिए जीवाजीराव छात्रावास परिसर बेहतर विकल्प....

July 26, 2026 03:16 PM

चातुर्मास में दुर्गुणों का नाश और सद्गुणों का विकास प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए - साध्वी संवेगप्रिया, साध्वी संवेग प्रियाआदि ठाणा 6 साध्वी वृंद के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन...

July 26, 2026 03:07 PM

नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म कर 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

July 26, 2026 03:03 PM

नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान, चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व...

July 26, 2026 02:19 PM

जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 110 का किया सम्मान, कैसे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने दिया केरियर मार्गदर्शन...

July 26, 2026 02:11 PM

जीरन महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि...

July 26, 2026 02:09 PM

धर्मनगरी नीमच में ज्ञानोत्सव चातुर्मास मंगल प्रवेश में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, साध्वी अमि पुर्णा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 10का सानिध्य मिला, दिया त्याग तपस्या और नैतिक संस्कारों का संदेश....

July 26, 2026 11:47 AM

प्रदेश को 24 नई ट्रेनें मिलीं, नीमच-मंदसौर को एक भी नहीं, सांसद सुधीर गुप्ता जवाब दें कि उनकी निष्क्रियता की सीमा कहां तक - तरुण बाहेती, राज्यसभा में सरकार ने 10 वंदे भारत और 14 अमृत भारत ट्रेनों की दी जानकारी, कांग्रेस ने सांसद से मांगा जवाब....

July 26, 2026 11:22 AM

चीताखेडा में भरपूर बारिश हेतु मनाई उज्जैयिनी, देवी-देवताओं को लगाया चुरमा बाटी का भोग, भूत-भूतनियों प्रेत आत्माओं, इंद्रदेव को प्रसन्न हेतु हवन में दी आहुतियां....

July 26, 2026 10:23 AM

जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया...

July 26, 2026 09:26 AM

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, दो माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रसेवा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ...

July 26, 2026 01:25 AM

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा संबंधी मामलों का निराकरण, मध्यप्रदेश में सबसे पहले लागू होगी व्यवस्था - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..

July 26, 2026 01:20 AM