9 स्वर्ण, 6 रजत ,5 कास्य सहित 20 पदक जीतकर नीमच ने किया ट्रॉफी पर कब्जा, 30 वीं मध्य प्रदेश स्टेट ट्रायथलान एवं एक्वाथलान चैंपियनशिप का समापन....
Updated : July 27, 2026 01:17 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
खेल
नीमच :- नगर के प्रमुख तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में आयोजित 30 वीं मध्य प्रदेश स्टेट ट्रायथलान एवं चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ तीनों दिन तक चले खेलों के इस महाकुंभ में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने तैराकी साइकलिंग और दौड़ की चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।मेजबान नीमच ने पूरे आयोजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। भोपाल टीम उपविजेता रही जबकि नर्मदा पुरम ने प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त किया । नीमच के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 5कांस्य सहित 20पदक जीत कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया, खिलाड़ियों के जोश अनुशासन और खेल भावना ने पूरे आयोजन को स्वर्णिम स्मृति बना दिया अंतिम दिन आयोजित मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और हर वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि खेलों में अनुशासन जीवन में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। युवा खेल से जुड़े तो प्रदेश नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि खेल भावना से ही राष्ट्र की भावना का विकास होता है। खेल का परिणाम कोच का सम्मान और माता-पिता का गौरव बढ़ाता है। खेलों में वही खिलाड़ी जीतता है जो परिश्रम और मेहनत करता है तभी पदक को प्राप्त करता है ।सरकार खेलों में सुविधा प्रदान कर रही है। विधानसभा में भी खिलाड़ियों को नौकरी में स्थान दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। जिस पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इसकी आवश्यकता पर बल दिया था। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि क्षेत्र के बच्चे भी तैराकी जैसे खेल में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे तो यह जावद क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि खेलों में अनुशासन के प्रति सजगकता देखने को मिल रही है। खिलाड़ी खेलो आगे बढ़े मध्य प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन हो। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा कि खेल आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपनी कमी को सुधार कर प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहा कि खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए तो खेल हमें सफलता के शिखर की ओर बढ़ा सकता है। जिला सचिव नितेश शर्मा ने कहा कि खेलों से जीवन का विकास होता है। इस प्रतियोगिता में नीमच जिले के शासन प्रशासन स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका सार्वजनिक निर्माण विभाग यातायात पुलिस का योगदान उल्लेखनीय रहा है। अतिथियों का स्वागत मेंटल प्रभु मूलचंदानी मोटीवेटर राकेश कोठारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं तकनीकी अधिकारियों खेल कोचेस को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश ट्राईथलान एवं ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य ओपी अवस्थी, मध्य प्रदेश ट्राईथलान एसोसिएशन के सचिव उमाशंकर व्यास , फैडरेशन संयुक्त सचिव जेपी सक्सेना सहित संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित थे।
ये खिलाड़ी रहे विजेता - एक्वाथलान जूनियर बालक वर्ग में आयुष शर्मा नीमच प्रथम आरव शर्मा नीमच द्वितीय तथा पृथ्वीराज सिंह हरोड़ रतलाम तृतीय रहे ,जूनियर बालिका वर्ग में कनक श्रीधरवाल नीमच ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अन्वी खंडूरी भोपाल द्वितीय और आस्था गोसाई इंदौर तृतीय रही।, 26 जुलाई को आयोजित ट्रायथलान पुरुष वर्ग में अमन प्रजापति भोपाल प्रथम ,सरगम बाथरे नर्मदापुरम द्वितीय तथा जतिन अहिरवार विदिशा तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में आरव शर्मा नीमच प्रथम, आयुष शर्मा नीमच द्वितीय तथा राजवीर तिवारी रीवा तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में कनकश्री धारवाल नीमच प्रथम ,तनिष्क सिंह भोपाल द्वितीय तथा अन्वी खंडूरी भोपाल तृतीय रही।
और खबरे
9 स्वर्ण, 6 रजत ,5 कास्य सहित 20 पदक जीतकर नीमच ने किया ट्रॉफी पर कब्जा, 30 वीं मध्य प्रदेश स्टेट ट्रायथलान एवं एक्वाथलान चैंपियनशिप का समापन....
July 27, 2026 01:17 PM
सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया...
July 27, 2026 01:10 PM
सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रंगों से देशभक्ति, पौधों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.....
July 27, 2026 01:00 PM
उडद की फसल पर पीला मोजेक रोग प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षण एवं एडवाइजरी दी...
July 27, 2026 12:58 PM
श्रीमती बामनिया ने कचरा प्रथकीकरण की दी जानकारी अल्कोलाइट कॉलोनी में महिलाओं को सुखा व गीला कचरा पृथक -पृथक रखने हेतु किया जागरूक...
July 27, 2026 12:54 PM
अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीणों का फुटा आक्रोश, किया जीरन विद्युत कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन...
July 27, 2026 11:26 AM
फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन फ्रूट एवं फूलों की खेती से बदली किसान हरीश पाटीदार की तकदीर....
July 27, 2026 10:45 AM
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ....
July 27, 2026 10:43 AM
ड्यूटी पर जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत…
July 27, 2026 10:40 AM
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.....
July 27, 2026 10:35 AM
कारगिल विजय दिवस पर जाजू कॉलेज में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
July 27, 2026 10:33 AM
सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, 350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा...
July 27, 2026 10:29 AM
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, सख्त केंद्रीय कानून, गोपालन मंत्रालय और हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
July 27, 2026 10:26 AM
कथक नृत्यांगना स्तुति बिड़ला का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज...
July 27, 2026 08:17 AM
सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
July 27, 2026 06:54 AM
ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता श्री बिसेन को आरोप-पत्र जारी
July 27, 2026 04:49 AM
प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, भोपाल में Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब....
July 27, 2026 04:45 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 27, 2026 04:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 27, 2026 04:13 AM